Raipur Blind Murder Solved: महज 24 घंटे के भीतर सुलझा क़त्ल का मामला.. वॉल्टियर रेलवे लाइन के पास मिली थी लाश, जानें किस वजह से उतारा गया था मौत के घाट
Raipur Blind Murder Solved within 24 Hours: रायपुर में युवक हत्या मामला 24 घंटे में सुलझा, पुलिस ने दो आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार किए।

Raipur Blind Murder Solved within 24 Hours
- रायपुर पुलिस ने 24 घंटे में युवक हत्या मामला सुलझाया।
- पुरानी रंजिश के चलते चाकू मारकर युवक की हत्या की गई।
- पुलिस ने दो आरोपी और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया।
रायपुर: राजधानी रायपुर में युवक की हत्या के मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। मामला थाना गंज क्षेत्र का है। (Raipur Blind Murder Solved) गुरूवार को यहां डब्ल्यूआरएस अंडरब्रिज के पास वॉल्टियर रेलवे लाइन के किनारे युवक का शव मिला था। मृतक की पहचान विशाल बाघ उर्फ बिट्टू के रूप में हुई थी। विशाल बाघ जागृति नगर का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार युवक की हत्या चाकू से हमला कर की गई थी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
पुरानी रंजिश में की हत्या
पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या पुरानी दुश्मनी के कारण की गई। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में पता चला कि मृतक को आखिरी बार कुणाल दीप अपने साथियों के साथ देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी कुणाल दीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने साथी अरविंद बाघ उर्फ आशी और एक नाबालिग के साथ मिलकर हत्या करना कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि विशाल बाघ से उनका पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में उन्होंने चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
चाकू और मोबाइल जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। क़त्ल के इस मामले में थाना गंज में हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। (Raipur Blind Murder Solved) पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना गंज पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में अरविन्द बाघ उर्फ़ आशी और कुणाल दीप शामिल हैं, जबकि एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
इन्हें भी पढ़ें:-
- कर्नाटक : बीदर चिकित्सा संस्थान में भीड़ ने चिकित्सक पर हमला किया
- ईद-उल-अजहा के अवसर पर 28 मई को दिल्ली में केंद्र सरकार के कार्यालय बंद रहेंगे
- सीतापुर में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
- मथुरा, वृंदावन के मंदिर में भगवान को गर्मी से राहत दिलाने के लिए पारंपरिक ग्रीष्मकालीन अनुष्ठान
- गुरुग्राम : महिला यात्री की मौजूदगी में अश्लील हरकत करने के आरोप में रैपिडो टैक्सी चालक गिरफ्तार
- पश्चिम बंगाल सरकार ने सरकारी बसों में महिलाओं के लिए एक जून से मुफ्त यात्रा की अधिसूचना जारी की
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: युवक की लाश डब्ल्यूआरएस अंडरब्रिज के पास रेलवे लाइन किनारे मिली थी।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Raipur Police Solves Blind Murder Case Within 24 Hours Two Accused And Minor Arrested
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm