Raipur Crime News: राजधानी में बाहरी चोर गैंग का आतंक! सूने घर से 20 लाख के जेवर उड़ा ले गए शातिर चोर, CCTV में कैद हुई वारदात
राजधानी में बाहरी चोर गैंग का आतंक! सूने घर से 20 लाख के जेवर उड़ा ले गए शातिर चोर…Raipur Crime News: Terror of outside thief gang

Raipur Crime News | Image Source | IBC24
- "रायपुर में बाहरी चोर गैंग का आतंक,
- सूने मकान से 20 लाख के जेवरात पार,
- CCTV में कैद हुई वारदात,
रायपुर: Raipur Crime News: राजधानी रायपुर के परसूलीडीह स्थित क्लासिक सिटी सोसाइटी में बीती रात शातिर चोर गैंग ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर करीब 20 लाख रुपये के कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। यह मकान सीड्स कारोबारी मनीष सहगल का है जो अपने व्यवसाय के सिलसिले में उड़ीसा गए हुए थे जबकि उनकी पत्नी और बच्चे आपात स्थिति में रामानुजगंज चले गए थे।
Raipur Crime News: घटना के दौरान पूरा घर सूना था जिसे चोरों ने भांप लिया और मौके का फायदा उठाते हुए वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर के सभी कुंडे और ताले तोड़कर अंदर घुसने के बाद तीनों कमरों में रखी अलमारियों के लॉकर तोड़ डाले। इनमें रखे हीरे, सोने और चांदी के करीब 20 लाख रुपये मूल्य के जेवरात लेकर चोर फरार हो गए।
Raipur Crime News: जानकारी के मुताबिक चोरी की पूरी घटना सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में 3 से 4 अज्ञात चोर दिखाई दे रहे हैं जिनकी पहचान की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: रायपुर के परसूलीडीह स्थित क्लासिक सिटी सोसाइटी में "चोरी की घटना" बीती रात यानी 29 जून 2025 को हुई थी, जब मकान पूरी तरह से सूना था।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Raipur Crime News: Terror of outside thief gang in the capital! Cunning thieves stole jewelry worth 20 lakhs from an empty house
रायपुर
और भी पढ़ें ›
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am