Raipur Heroin Seizure: रायपुर में महिला अपने ही घर में करती थी ये काम, पुलिस रेड से खुली पूरी सिडिंकेट की पोल, अंदर का मंजर देख उड़ गए अफसरों के होश
Raipur Heroin Seizure: रायपुर में महिला अपने ही घर में करती थी ये काम, पुलिस रेड से खुली पूरी सिडिंकेट की पोल, अंदर का मंजर देख उड़ गए अफसरों के …

Raipur Heroin Seizure
- रायपुर में ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई
- 7.12 ग्राम हेरोईन जब्त
- फरार दो शातिर तस्कर गिरफ्तार
रायपुर: Raipur Heroin Seizure: राजधानी रायपुर में सूखे नशे के खिलाफ कमिश्नरेट पश्चिम ने सख्त कार्रवाई करते हुए ड्रग्स तस्करी मामले में फरार दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। शातिर तस्करों के पास से करीब 7.12 ग्राम नशीली हेरोइन जब्त की गई है जिसे उन्होंने अपने घर के नीचे जमीन में स्पेशल गड्ढा बनाकर छिपाकर रखा था।
रेड से खुली पूरी सिडिंकेट की पोल (Raipur Drug Bust)
Raipur Heroin Seizure: दरअसल, 27 दिसंबर 2025 को पुलिस ने कबीर नगर फेस-01 में छापेमारी करते हुए हरप्रीत कौर नामक महिला के घर दबिश दी थी। इस कार्रवाई में महिला के पास से 16.01 ग्राम हेरोइन और उसके पति जोधा सिंह के पास से 8.06 ग्राम हेरोइन जब्त की गई थी। कुल मिलाकर 24.07 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी जिसकी कीमत करीब 4 लाख 80 हजार रुपये बताई गई थी। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।
Raipur Heroin Seizure: पूछताछ में खुलासा हुआ कि नशे का कारोबार पूरे सिंडिकेट के रूप में संचालित किया जा रहा था और इस गैंग में कई अन्य लोग भी शामिल थे। नाम सामने आने के बाद पुलिस ने कोहका, भिलाई निवासी सुखराज सिंह और डीडी नगर निवासी सत्यम चंद्राकर को गिरफ्तार किया। इनके पास से 7.12 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कबीर नगर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इस मामले में अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल मिलाकर 31 ग्राम से अधिक हेरोइन जब्त की गई, जिसकी कीमत लाखों रुपये आंकी गई है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Raipur Heroin Seizure Police Raid
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm