BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Raipur Live Road Accident: रायपुर में सामने आया ‘मौत’ का Live वीडियो.. कार के टक्कर से महिला पर जा पलटा ई-रिक्शा, देखें CCTV फुटेज..

इस घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि दोनों वाहन सिग्नल पर गाड़ी चलाते समय लापरवाही दिखा रहे थे। ई-रिक्शा मरीन …

Raipur Promoted IPS Star Ceremony

Raipur Promoted IPS Star Ceremony

satya prakash
Published: 14 Jan 2025 | 8:39 pmModified: 14 Jan 2025 | 8:39 pm

Raipur Live Road Accident CCTV Footage: रायपुर : शहर की चरमराई यातायात व्यवस्था की वजह से आज फिर एक बड़ी घटना सामने आई है। शहर के व्यस्त और वीआईपी क्षेत्र भगत सिंह चौक पर सड़क नियमों की अनदेखी के कारण हुई एक सड़क दुर्घटना में महिला की जान चली गई। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

Read More: Korba Road Accident News: कोरबा में फिर सामने आया रफ़्तार का कहर.. मनाली से छुट्टी मनाकर लौट रही युवतियों की दर्दनाक मौत, जानें कैसे हुआ पूरा हादसा

हादसा और महिला की मौत

Raipur Live Road Accident CCTV Footage : जानकारी के मुताबिक, BSUP कॉलोनी की रहने वाली रत्नादास (48) भगत सिंह चौक को पार कर रही थी। इसी दौरान मरीन ड्राइव की दिशा में जा रही एक ई-रिक्शा को शंकर नगर से तेज गति से आ रही ऑल्टो कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ई-रिक्शा पलट गया और महिला रत्नादास उसके नीचे आ गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और घायल महिला को मेकाहारा अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रत्नादास आगनबाड़ी की सहायिका के रूप में काम करती थीं।

ऑल्टो चालक फरार

Raipur Live Road Accident CCTV Footage : ई-रिक्शा को टक्कर मारने वाली काले रंग की ऑल्टो कार की चालक एक महिला थी। दुर्घटना के बाद, महिला ने घायल महिला की मदद करने के बजाय मौके से फरार हो गई। हालांकि, लोगों ने पीछा कर उसे कुछ दूरी पर पकड़ लिया।

Read Also: CG Crime news: युवती की रील पर कमेंट करना युवक को पड़ा भारी, भाई ने चाकू से हमला कर किया लहूलुहान

सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

Raipur Live Road Accident CCTV Footage : इस घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि दोनों वाहन सिग्नल पर गाड़ी चलाते समय लापरवाही दिखा रहे थे। ई-रिक्शा मरीन ड्राइव की दिशा में जा रहा था और ऑल्टो कार शंकर नगर से तेज गति से आ रही थी। दोनों वाहन सिग्नल पार करने की कोशिश कर रहे थे, जिसके परिणामस्वरूप दोनों आपस में टकरा गए। रत्नादास, जो सड़क पार कर रही थी, दोनों वाहन चालकों की लापरवाही का शिकार हो गई और उसकी दुखद मृत्यु हो गई। सिविल लाइन पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

https://youtu.be/g2EPzCilLyg?si=YugnxDu_rsQMEMh_

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Raipur Live Road Accident CCTV Footage, Woman dies in collision between e-rickshaw and Alto

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm