BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Raipur News: रायपुर की ट्रैफिक व्यवस्था में कल से होने जा रहा बहुत बड़ा बदलाव, वन-वे होने जा रहा है राजधानी का ये व्यस्त मार्ग, तुरंत पढ़ें यह जरूरी खबर…

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है।

RAIPUR NEWS

RAIPUR NEWS

muskan mishra
Published: 26 Nov 2025 | 12:27 pmModified: 26 Nov 2025 | 1:16 pm
HIGHLIGHTS
  1. शास्त्री चौक से जयस्तंभ तक 27 नवम्बर से होगा वन-वे
  2. स्काई वॉक का निर्माण कार्य के चलते किया जाएगा वन-वे
  3. स्काई वॉक का निर्माण के चलते कल से एक महीने तक रहेगा वन वे

Raipur News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। शहर में बन रहे स्काई वॉक के निर्माण कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक तक वन-वे लागू करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 27 नवंबर से अगले एक महीने तक लागू रहेगी। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

शास्त्रीय चौक से जयस्तंभ तक होगा वन-वे

जानकारी के अनुसार, स्काई वॉक निर्माण प्रगति पर है और आगामी चरण के तहत बड़े ढांचे को स्थापित किया जाना है। इसके लिए भारी मशीनरी, क्रेन और निर्माण सामग्री का उपयोग होगा, जिसकी वजह से दोनों दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों का संचालन जोखिमपूर्ण हो सकता है। इस कारण रात के समय रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक पूरे मार्ग पर वन-वे व्यवस्था लागू की जाएगी।

स्काई वॉक का निर्माण कार्य के चलते किया जाएगा वन-वे

वन-वे व्यवस्था मुख्य रूप से शास्त्री चौक से मेकाहारा चौक तक और शास्त्री चौक से मल्टीलेवल पार्किंग तक जयस्तंभ चौक की ओर लागू रहेगी। इस दौरान वाहन केवल एक ही दिशा में प्रवेश कर सकेंगे। यातायात पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि पूरे मार्ग पर बैरिकेड्स, संकेत बोर्ड और मार्गदर्शक तैनात किए जाएँ, ताकि वाहन चालकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

रात 10 से सुबह 6 बजे तक एक माह के लिए रहेगा वन-वे

कलेक्टर के आदेश के अनुसार, यह कदम सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। निर्माण कार्य के दौरान क्रेन और बड़े उपकरणों का उपयोग होगा, जिससे मार्ग पर वाहनों का आवागमन अत्यधिक खतरनाक हो सकता है। प्रशासन का मानना है कि रात में यातायात अपेक्षाकृत कम रहता है, इसलिए वन-वे लागू करना नागरिकों को कम से कम प्रभावित करेगा।

बताते चलें कि, स्काई वॉक निर्माण कार्य पहले से ही शहर का एक प्रमुख प्रोजेक्ट है, जिसका उद्देश्य शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में पैदल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा बढ़ाना है। शास्त्री चौक से लेकर जयस्तंभ चौक तक का हिस्सा रायपुर का सबसे भीड़भाड़ वाला इलाका माना जाता है। यहाँ स्कूल, अस्पताल, मार्केट और सरकारी कार्यालय होने के कारण दिनभर भारी भीड़ रहती है। स्काई वॉक तैयार होने के बाद लोग बिना सड़क पार किए सुरक्षित रूप से एक एलिवेटेड पैदल मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।

रायपुर नगर निगम और जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवधि में यातायात नियमों का पालन करें और दिए गए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। साथ ही, वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे अनावश्यक रूप से इस मार्ग पर न जाएँ और सुरक्षा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।

इन्हें भी पढ़ें :- 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: वन-वे 27 नवंबर से एक महीने तक लागू रहेगा।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Raipur News: Due to this work in Raipur, there will be a major change in the traffic system from tomorrow

शहर की खबरें
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

01 Oct 2026 | 6:34 pm
UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री

UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री

01 Oct 2026 | 6:32 pm