Raipur News: राजधानी में ममता हुई शर्मसार! झाड़ियों में मिली दो माह की नवजात, ऐसे पड़ी लोगों की नजर
ममता हुई शर्मसार! झाड़ियों में मिली नवजात…Raipur News: Mamta was embarrassed! Newborn found in bushes… was born two months ago
Raipur News | Image Source | IBC24 File
- राजधानी में फिर इंसानियत हुई शर्मसार,
- 2 माह की मासूम बच्ची झाड़ियों में लावारिस हालत में पड़ी मिली,
- झाड़ियों से आई रोने की आवाज, बचाई गई मासूम,
रायपुर : Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। अमलेश्वर में ग्रीन अर्थ सिटी के पास एक 2 माह की मासूम बच्ची झाड़ियों में लावारिस हालत में पड़ी मिली। यह घटना इंसानियत को झकझोर देने वाली है।
झाड़ियों से आई रोने की आवाज
Raipur News: सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक शख्स ने जब झाड़ियों से किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो वह नजदीक जाकर देखने लगे। जब उन्होंने ध्यान से देखा तो पाया कि एक झोले में एक मासूम बच्ची को लावारिस हालत में फेंक दिया गया था।
108 एंबुलेंस स्टाफ ने दिखाई संवेदनशीलता
Raipur News: स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 108 स्टाफ की टीम ने बच्ची को तुरंत मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया है। बच्ची की स्थिति स्थिर बताई जा रही है, डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी देखभाल कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बच्ची को यहां किसने और क्यों फेंका? पुलिस परिवार या जिम्मेदार व्यक्ति का पता लगाने में जुटी है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: बच्ची को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Raipur News: Mamta was embarrassed! Newborn found in bushes
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm