Raipur News: सरकारी विभाग का अनोखा कारनामा! मृतक कर्मचारी से लेकर अन्य विभाग में कार्यरत अधिकारी तक का जारी किया ट्रांसफर आदेश
Raipur News: यहां से कई ट्रांसफर ऑडर्र जारी हुए, लेकिन लापरवाही का ऐसा आलम था कि विभाग के उस कर्मचारी का भी ट्रांसफर कर दिया गया, जिसका 6 महीने पहले …

- ट्रांसफर में कई गड़बड़ी उजागर
- फिर जारी करना पड़ा संशोधन आदेश
रायपुर: Raipur News, सरकारी विभाग के कामकाज में भर्राशाही के मामले तो देखते सुनते ही है, लेकिन जिस काम में विभाग के मंत्री से लेकर सीएम तक का नाम रहे, उस काम में भी किरकिरी करा दे, तो फिर क्या ही कहा जाए। हद तो तब हो गई जब एक मृतक कर्मचारी और एक दूसरे विभाग में कार्यरत अधिकारी तक का ट्रांसफर आदेश जारी कर दिया गया।
मामला छत्तीसगढ़ के वाणिज्य कर विभाग के ट्रांसफर ऑर्डर से जुड़ा है। कल यहां से कई ट्रांसफर ऑडर्र जारी हुए, लेकिन लापरवाही का ऐसा आलम था कि विभाग के उस कर्मचारी का भी ट्रांसफर कर दिया गया, जिसका 6 महीने पहले निधन हो चुका है। इतना ही नहीं, एक ऐसी महिला अधिकारी का भी ट्रांसफर किया गया, जो वाणिज्य कर विभाग को छोड़ अब महिला बाल विकास विभाग में नौकरी कर रही हैं। भर्राशाही की ऐसी मिसाल शायद ही मिले।
Transfer orders issued dead employee, अब जब जमकर किरकिरी हुई तो विभाग के अधिकारियों की नींद टूटी, और फिर संशोधन आदेश जारी करना पड़ा, लेकिन अधिकारियों ने अपनी कारगुजारियों से विभाग के मंत्री से लेकर प्रदेश के सीएम तक का नाम भी धूमिल कर दिया।
read more: भारत ने मलेशिया को हराकर एशियाई स्नूकर में टीम स्वर्ण पदक जीता
ट्रांसफर में कई गड़बड़ी उजागर
दरअसल, इन दिनों प्रदेश में जो ट्रांसफर हो रहे हैं, वो ट्रांसफर पॉलिसी के अनुसार हो रहे हैं। इस ट्रांसफर पॉलिसी में वाणिज्यकर विभाग का नाम नहीं है। ऐसे वाणिज्यकर का जो ट्रांसफर हुआ है, उसे सीएम समन्वय से ओके कराया गया था। बताते हैं कि इस ट्रांसफर में कई और गड़बड़ी की गई हैं। जहां विभाग का कार्यालय नहीं खुला है, वहां भी ट्रांसफर कर दिया गया है। 10 फीसदी की सीमा को भी इसमें पार कर दिया गया है। खबर है कि नाराज कर्मचारी इसके खिलाफ कोर्ट जाने की भी तैयारी में हैं। बहरहाल जो भी हो सरकारी कामकाज के इस तरीके से सवाल तो उठा ही दिया है।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Raipur News: Unique feat of government department! Transfer orders issued from deceased employee to officer working in other department
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm