Sachin Pilot in Raipur: सचिन पायलट आज आएंगे रायपुर.. सेन्ट्रल जेल में बंद चैतन्य बघेल से मुलाक़ात करेंगे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी, सियासत होगी तेज
पायलट चैतन्य बघेल से भेंट करने सेन्ट्रल जेल (Raipur central jail) जायेंगे। इस दौरान उनके साथ पीसीसी चीफ दीपक बैज (PCC Chief deepak baij) और पूर्व सीएम भूपेश बघेल के …

Sachin Pilot in Raipur
- सचिन पायलट आज रायपुर में चैतन्य से मिलेंगे।
- ईडी ने आबकारी घोटाले में चैतन्य को पकड़ा।
- कांग्रेस ने गिरफ्तारी को बदले की कार्रवाई बताया।
Sachin Pilot in Raipur: रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (ormer Chief Minister Bhupesh Baghel) के बेटे चैतन्य बघेल (Chaitanya Baghel) की है। एक हफ्ते पहले, उनके जन्मदिन पर ही ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने सीएम के भिलाई (Bhilai) स्थित आवास पर छापेमारी करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। चैतन्य पर आबकारी घोटाले (Excise scam chhattisgarh) में लेनदेन के आरोप है। फिलहाल वह पुलिस की रिमांड पर है और रायपुर स्थित सेन्ट्रल जेल में बंद है।
Sachin Pilot कब आएंगे रायपुर?
बीते दिनों इस गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस (Chhattisgarh congress) ने समूचे छत्तीसगढ़ में आर्थिक नाकेबंदी करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। कांग्रेस का आरोप है कि, केंद्र और राज्य की सरकार (Chhattisgarh government) ने यह कार्रवाई उद्योगपति अडानी (Gautam adani) के इशारे पर की है। भूपेश बघेल सरकार से राज्य में हो रहे पेड़ो की कटाई पर सवाल पूछ रहे थे। इसी से नाराज भाजपा (BJP) ने उनके बेटे को गिरफ्तार किया है।
किससे मिलेंगे Sachin Pilot?
दूसरी तरफ भाजपा ने इसे जाँच एजेंसी की स्वतंत्र कार्रवाई बताते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है। भाजपा ने आरोप लगाए है कि, कांग्रेस पूर्ववर्ती सरकार में हुए घोटालों का भुगतान कर रही है। भूपेश काल में हुए आबकारी, कोयला, जमीन घोटालों में आईएएस से लेकर उनके पूर्व मंत्री जेल में है, ऐसे में जाँच एजेंसियों के पास गिरफ्तारी के सबूत होंगे, यह राजनीतिक या बदले की कार्रवाई नहीं है।
बहरहाल इस बीच राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट (Sachin pilot) रायपुर (Raipur) आ रहे है। वे सुबह 8 बजे माना स्थित विमानतल (Swami vivekanand airport raipur) पहुंचेंगे। पायलट चैतन्य बघेल से भेंट करने सेन्ट्रल जेल (Raipur central jail) जायेंगे। इस दौरान उनके साथ पीसीसी चीफ दीपक बैज (PCC Chief deepak baij) और पूर्व सीएम भूपेश बघेल के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहेंगे। पायलट के आगमन से एक बार फिर इस मुद्दे पर सियासत तेज होने की आशंका है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उ. चैतन्य बघेल से मुलाकात के लिए रायपुर आ रहे हैं।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Congress state in-charge Sachin Pilot will meet Chaitanya Baghel in Raipur Central Jail
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am