BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Saurabh Chandrakar Mahadev Satta Network: सौरभ चंद्राकर करेगा पूरे महादेव सट्टा से जुड़े नेटवर्क का खुलासा? कहा- नेताओं…ब्यूरोक्रेट्स…सभी को करूंगा एक्सपोज, लेकिन रखी ये शर्त

Saurabh Chandrakar Mahadev Satta Network: सौरभ चंद्राकर करेगा पूरे महादेव सट्टा से जुड़े नेटवर्क का खुलासा? कहा- नेताओ…ब्यूरोक्रेट्स…सभी को करूंगा एक्सपोज, लेकिन रखी ये शर्त

Saurabh Chandrakar Mahadev Satta Network: सौरभ चंद्राकर करेगा पूरे महादेव सट्टा से जुड़े नेटवर्क का खुलासा? कहा- नेताओ...ब्यूरोक्रेट्स...सभी को करूंगा एक्सपोज, लेकिन रखी ये शर्त / Image: IBC24 Original

Deepak Dilliwar
Published: 21 Aug 2026 | 1:20 pmModified: 21 Aug 2026 | 1:22 pm
HIGHLIGHTS
  1. सौरभ चंद्राकर ने नेटवर्क से जुड़े लोगों के नाम बताने की बात कही
  2. सौरभ ने खुद और अपने परिवार की सुरक्षा की गारंटी मांगी
  3. सौरभ चंद्राकर को जल्द ही लाया जा सकता है भारत

रायपुर: Saurabh Chandrakar Mahadev Satta Network छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव सट्टा के कथित किंगपिन सौरभ चंद्राकर इन दिनों फर्जी पासपोर्ट के मामले में ओमान के जेल में बंद है। कहा जा रहा है कि सैरभ चंद्राकर को जल्द ही भारत लाया जा सकता है। भारत की एजेंसियां उसे वापस लाने के लिए प्रत्यर्पण की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही हैं। लेकिन इस बीच सौरभ चंद्राकर ने महादेव ऑनलाइन सट्टा से जुड़े लोगों के नाम का खुलासा करने की बात कही है। हालांकि इसके लिए सौरभ चंद्राकर ने कुछ शर्तें भी रखी है। सौरभ ने अपने और अपने परिवार को जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। अब देखने वाली बात होगी कि सरकार आगे क्या फैसला लेती है।

सौरभ चंद्राकर ने कही खुलासा करने बात

Saurabh Chandrakar Mahadev Satta Network मिली जानकारी के अनुसार सौरभ चंद्राकर ने भारत आने के बाद महादेव सट्टा मामले में सुरक्षा एजेंसियों का पूरा सहयोग करने की बात कही है। अधिकारियों की मानें तो सौरभ चंद्राकर ने महादेव सट्टा से जुड़े नेताओं और ब्यूरोक्रेट्स को होने वाले फायदे का खुलासध करने की बात कही है। लेकिन इन सब के लिए उसने शर्त रखते हुए कहा है कि भारत आने के बाद मेरे और मेरे परिवार को खतरा है और अगर सरकार सुरक्षा देने की गारंटी देती है तो वो पूरा सहयोग करने को तैयार हैं। ये पूरी जानकारी ओमानी अधिकारियों ने भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों को दी है।

फर्जी पासपोर्ट के जरिए ट्रैवल करने का आरोप

गौरतलब है कि बीते दिनों महादेव ऐप के कथित प्रमोटर सौरभ चंद्राकर पर फर्जी पासपोर्ट के इस्तेमाल और अवैध तरीके से ओमान में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि महादेव ऑनलाइन बेटिंग सिंडिकेट का कथित किंगपिन सौरभ चंद्राकर 2023 से भारतीय जांच एजेंसियों की तलाश में है। उसके खिलाफ इंटरपोल का रेड नोटिस भी जारी किया जा चुका है। ईडी का आरोप है कि महादेव ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क के जरिए हजारों करोड़ रुपए का अवैध कारोबार किया गया। मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के दौरान ईडी सौरभ चंद्राकर और उसके सहयोगियों से जुड़ी कई संपत्तियां भी अटैच कर चुकी है।

https://youtu.be/FGzdRR1x5Y4

कौन है सौरभ चंद्राकर?

महादेव सट्टा एप का सरगना सौरभ चंद्राकर छत्तीसगढ़ के भिलाई का रहने वाला है। उनके पिता पहले नगर निगम में पंप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। पहले सौरभ एक कपड़े की दुकान में काम करते थे। जिसके बाद उन्होंने एक जूस की दुकान का संचालन किया। फिर 2019 में वे दुबई चला गया और अपने एक दोस्त को भी वे दुबई बुला लिया। इसके बाद उसने महादेव एप लांच किया और फिर धीरे-धीरे ऑनलाइन सट्टा बाजार का बड़ा नाम बन गया। महादेव सट्टा ऐप के नाम पर करीब 600 करोड़ रुपये का अवैध कारोबार किया गया।

ये भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: सौरभ चंद्राकर छत्तीसगढ़ के भिलाई का रहने वाला है और उसे महादेव ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का कथित प्रमुख प्रमोटर बताया जाता है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar
Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

और भी पढ़ें...

Web Title: Saurabh Chandrakar Mahadev Satta Networks: Saurabh Chandrakar Will Expose All Political Leaders and bureaucrats

शहर की खबरें
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm