BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG Ki Baat: टिकट का साइड इफेक्ट..’बिका टिकट’ बढ़ाएगा संकट? क्या पार्टियां मौजूदा हालात के लिए पहले से तैयार हैं ?

CG Ki Baat: टिकट का साइड इफेक्ट..’बिका टिकट’ बढ़ाएगा संकट? क्या पार्टियां मौजूदा हालात के लिए पहले से तैयार हैं ?

CG Ki Baat । Image Credit: IBC24

CG Ki Baat । Image Credit: IBC24

Priya Jagat
Published: 27 Jan 2025 | 11:51 pmModified: 27 Jan 2025 | 11:56 pm

रायपुर। CG Ki Baat:  निकाय चुनाव में टिकट बंटवारे के साथ कई दावेदारों में खुशी की लहर दौड़ गई तो कईयों की उम्मीदों पर पानी फिर गया एक अनार सौ बीमार वाले निकाय चुनाव में जिनके टिकट कटे और जो टिकट पाने में नाकाम रहे उनकी नाराजगी बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलो को भारी पड़ रही है। वहीं टिकट की खरीदी बिक्री पर सियासत भी गरमा गई है।

Read More: #SarkarOnIBC24: BJP का संविधान गौरव अभियान, बैनर से 'सिंधिया' गायब, Congress ने कसा तंज

छत्तीसगढ़ में निकाय चुनावों में टिकट वितरण के बाद, इन तस्वीरों पर कोई हैरत नहीं होनी चाहिए। पार्टी चाहे कोई भी हो चुनाव के वक्त टिकट के सौ दावेदारों में से एक को चुनना पार्टियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है, कैंडिडेट्स की सूची जारी होते ही दोनों पार्टियों में टिकट से वंचित लोगों ने तरह-तरह से नाराजगी जताई, आरोप लगाए। PCC कार्यालय राजीव भवन में कोरबा-रायपुर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने टिकट बिकने जैसे गंभीर आरोप लगाए, तो उधर भाजपा में बीजापुर, सुकमा, अभनपुर में असंतुष्टों ने विरोध जताया, कुछ जगहों पर भाजपा-कांग्रेस से बागी होकर पदाधिकारियों ने नामांकन फार्म भी खरीदे। सवाल पूछने पर मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस में टिकट बेचने का आरोप लगाया तंज कसा कि, उन्हीं के नेता कह रहे हैं टिकट बिक रहा है, जनता को सावधान रहना चाहिए, क्योंकि जो टिकट खऱीदकर आएगा तो वो चुने जाने पर भ्रष्टाचार ही करेगा।

Read More: #SarkarOnIBC24: इतिहास में दर्ज हुआ उत्तराखंड का नाम, UCC लागू करने वाला बना पहला राज्य

CG Ki Baat: वहीं, बीजेपी के आरोप पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि केदार कश्यप के वन विभाग भर्ती में कितना भ्रष्टाचार हुआ पहले ये बताएं। उन्होंने नाराज कार्यकर्ताओं से सीधे उनसे संपर्क करने कहा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव का दावा है कि लोगों में बहुत नाराजगी नहीं है, जो है वो दूर कर ली जाएगी। कुल मिलाकर भाजपा- कांग्रेस दोनों खेमों में अब असंतुष्टों को, टिकट से वंचितों को मनाना बड़ा टास्क है, लेकिन गंभीर बात ये है कि विधानसभा चुनाव के दौरान भी कई कांग्रेसी नेता-कार्यकर्ता प्रभारी समेत बड़े नेताओं पर पैसे लेकर टिकट बेचने जैसे आरोप लगाकर चुनाव में पार्टी को बड़ा नुकसान पहुंचा चुके हैं। सवाल है क्या इस बार भी इस तरह के आरोपों से पार्टी को नुक्सान हो सकता है ?

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Side effect of tickets... Will 'sold tickets' increase the crisis? Are the parties already prepared for the current situation?

शहर की खबरें
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm