BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CM Vishnu Deo Sai: सीएम विष्णुदेव साय का सांसद सोनिया गांधी पर निशाना.. राष्ट्रपति पर दिए बयान को बताया ‘निहायती आपत्तिजनक’

अपने संदेश के अंत में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोनिया गांधी से अपने बयान पर प्रायश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा, “हम सोनिया जी के बयान की कठोर शब्दों …

Sonia Gandhi's statement on the President

Sonia Gandhi's statement on the President

satya prakash
Published: 31 Jan 2025 | 9:50 pmModified: 31 Jan 2025 | 9:52 pm

Sonia Gandhi's statement on the President: रायपुर: कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर दिए गए बयान पर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस जहां अपने पक्ष में तर्क दे रही है, वहीं भाजपा ने उनके बयान को लेकर कड़ा विरोध दर्ज किया है। भाजपा का आरोप है कि सोनिया गांधी ने न केवल राष्ट्रपति का अपमान किया, बल्कि आदिवासी और महिला समाज के सम्मान को भी ठेस पहुंचाई है।

Read More: Prayagraj Mahakumb 2025: प्रयागराज में वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक हटाई, जिला मजिस्ट्रेट ने जारी की अहम जानकारी

सीएम विष्णुदेव साय का कड़ा जवाब

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मामले पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोनिया गांधी के बयान को 'निहायत ही आपत्तिजनक और निंदनीय' करार दिया। अपने 'एक्स' हैंडल पर उन्होंने लिखा:

"कांग्रेस सुप्रीमो और राज्यसभा सांसद श्रीमती सोनिया गांधी जी का राष्ट्रपति जी को लेकर दिया गया बयान बेहद आपत्तिजनक और निंदनीय है। देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी केवल जनजातीय समाज की नहीं, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र की गरिमा हैं। उन्हें 'गरीब' और 'बेचारी' कहकर संबोधित करना अस्वीकार्य है।"

कांग्रेस पर आदिवासी विरोधी मानसिकता का आरोप

सीएम साय ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी कभी भी जनजातीय समाज को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहती। उन्होंने कहा:

"कांग्रेस को यह स्वीकार नहीं है कि आदिवासी समाज उन्नति करे और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। कांग्रेस बार-बार जानबूझकर जनजातीय समाज का अपमान करती रही है।"

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा भी राष्ट्रपति के लिए अनुचित भाषा का प्रयोग किया गया था।

सोनिया गांधी से माफी की मांग

अपने संदेश के अंत में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोनिया गांधी से अपने बयान पर प्रायश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा:

"हम सोनिया जी के बयान की कठोर शब्दों में निंदा करते हैं। शायद सोनिया जी को यह जानकारी नहीं है कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी समाज का कितना बड़ा योगदान रहा है। हम 'गरीब और बेचारे' नहीं हैं, बल्कि इस देश की रीढ़ हैं। सोनिया गांधी को अपने बयान के लिए देश और आदिवासी समाज से माफी मांगनी चाहिए।"

Read Also: 'कांग्रेस में पैसा और भाई-भतीजा वाद चलाता है', विधायक मूणत ने बताया कांग्रेस में नेता-कार्यकर्ताओं की नाराजगी की वजह 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति को लेकर एक टिप्पणी की, जिसे भाजपा और कई अन्य नेताओं ने आपत्तिजनक बताया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Sonia Gandhi's statement on the President, CM Sai called it objectionable and reprehensible

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm