CG Ki Baat: ‘जासूसी’, टेपिंग, चुनाव..रार..डिप्टी CM का पलटवार..क्या वाकई हार के बाद नए बहाने तलाश रही है कांग्रेस ?
CG Ki Baat: ‘जासूसी’, टेपिंग, चुनाव..रार..डिप्टी CM का पलटवार..क्या वाकई हार के बाद नए बहाने तलाश रही है कांग्रेस ?

CG Ki Baat/ Image Credit: IBC24
रायपुर। CG Ki Baat: कांग्रेस ने सदन के अंदर और बाहर दोनों ही जगह अपने दिग्गज नेताओँ और जनप्रतिनिधियों की जासूसी का आरोप लगाकर हल्ला मचाना शुरू कर दिया। वो बार-बार फोन टेपिंग की दुहाई देकर सरकार को घेरने का प्रयास कर रही है। इस पर प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने आरोपों को खारिज करते हुए उल्टे विपक्ष पर चुनाव-दर-चुनाव हारने की हाताशा और खीज बताते हुए नए बहाने ढूंढने का कटाक्ष किया। आखिर मामले का पूरा सच क्या है और क्या है इसके पीछे की असल पॉलिटिक्स।
छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार पर, विपक्ष के दो सबसे आरोपों पर प्रदेश के डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा ने करारा प्रहार किया। बीते दिनों PCC चीफ दीपक बैज ने अपने घर की रैकी किए जाने का आरोप लगाया, CM को लेटर लिखकर शिकायत की, बुधवार को बैज समेत कांग्रेस के 3 दिग्गज नेताओं ने फिर दोहराया कि उनके फोन टैप हो रहे हैं, उन पर नजर रखी जा रही है उनकी जासूसी करवाई जा रही है। इस पर विजय शर्मा ने कहा कि असल में कांग्रेस बीजेपी को मिली प्रचंड जीत से बौखला गई है, इसीलिए बे-सिर-पैर के आरोप लगा रही है, गृहमंत्री ने विपक्ष पर कटाक्ष कर कहा कि ऐसा क्या है जो कांग्रेस नेताओं की जासूसी कराई जाए?
इधर, बजट सत्र के दौरान कांग्रेसी विधायकों ने जनपद चुनाव में प्रशासन के दुरूपयोग और खरीद-फरोख्त के आरोपों पर सदन से वॉकआउट करने पर भी विपक्ष को घेरा। कटाक्ष कर कहा कि कांग्रेस हर चुनाव बुरी तरह हारी है, पहले EVM का बहाना मारा, अब बैलेट से हारने के बाद वो ये शिगूफा छोड़ रही है। कांग्रेस को कोई नया बहाना ढूंढना पड़ेगा।
CG Ki Baat: वैसे, विपक्षी विधायकों की जासूसी के आरोप नए नहीं हैं। पिछली कांग्रेस सरकार के वक्त भाजपा ने तब सरकार पर ऐसा ही आरोप लगाया था और आज कांग्रेसी अपने नेताओँ की जासूसी के आरोप लगाकर घेर रही है। बड़ा सवाल ये कि क्या वाकई बीजेपी की लगातार जीत से बौखलाकर विपक्ष के 3-3 बड़े नेताओं जासूसी के आरोप लगा रहे हैं। सवाल ये भी जनपद चुनाव में खरीद-फरोख्त के आरोप खरे हैं या फिर EVM के बाद नया बहाना ?
लेखक के बारे में
Web Title: 'Spying', tapping, elections... dispute... Deputy CM's counter attack... is Congress really looking for new excuses after the defeat?
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm