Today Live News & Updates 13th April 2025: शुरू हुआ राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन, सीएम डॉ. मोहन यादव कर रहे संबोधित, यहां देखें लाइव
Today Live News & Updates 13th April 2025: अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत आज भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन का आयोजन हो रहा है।

भोपाल: Today Live News & Updates 13th April 2025: अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत होने वाले राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंती अमित शाह भोपाल पहुंचे। इस दौरान प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव और मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने राजकीय विमानतल पर पुष्पगुच्छ भेंट कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया। अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत आज भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन का आयोजन हो रहा है।
https://www.youtube.com/live/J89pDXCpFts?si=4vl0TRC0ru1OiZex
भोपाल: Today Live News & Updates 13th April 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने एक दिवसीय दौरे पहुंच चुके हैं। प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने राजकीय विमानतल पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया।
CM Vishnu deo Sai participated in Jai Bhim Yatra: ‘पंचतीर्थ’ और संविधान दिवस से नई पीढ़ी बाबा साहब से ले रही है प्रेरणा: मुख्यमंत्री
प्रिएम्बल वाल पर हस्ताक्षर कर संविधान की मूल भावना के प्रति जताई प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया

Raipur: भारत का संविधान हर नागरिक के लिए पवित्र ग्रंथ है, जो हमें गरिमापूर्ण जीवन का अधिकार देता है। हमारा विशाल लोकतंत्र संविधान की मजबूत नींव पर खड़ा है और बाबा साहब इस ग्रंथ के शिल्पकार थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब से ‘जय भीम पदयात्रा’ का शुभारंभ करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री युवाओं के साथ हुए पदयात्रा में शामिल
CM Vishnu deo Sai participated in Jai Bhim Yatra: मुख्यमंत्री स्वयं इस पदयात्रा में युवाओं के साथ शामिल हुए और पदयात्रा के अंतिम पड़ाव में अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं के साथ संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और संविधान की मूल भावना के प्रति निष्ठा और प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए प्रिएम्बल वाल पर अपने हस्ताक्षर किए। उल्लेखनीय है कि ‘जय भीम पदयात्रा’ का आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग और नेहरू युवा केंद्र संगठन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था।
बाबा साहब की दूरदर्शिता को बताया लोकतंत्र की नींव
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मध्यप्रदेश के मऊ में जन्म लेकर कठिन संघर्षों के बाद बाबा साहब ने उच्च शिक्षा प्राप्त की और भारत जैसे विशाल लोकतंत्र को एक समावेशी और शक्तिशाली संविधान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब के जीवन से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों को 'पंचतीर्थ' के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है, जिससे नई पीढ़ी उनके विचारों से प्रेरणा ले सके। साथ ही संविधान दिवस की घोषणा कर देशवासियों को संविधान के प्रति समर्पण का संदेश दिया है।
लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण
CM Vishnu deo Sai participated in Jai Bhim Yatra: CM साय ने कहा कि बाबा साहब की दूरदर्शिता की वजह से आज भारत जैसा विशाल देश अपने लोकतांत्रिक मूल्यों को लगातार समृद्ध कर रहा है, वहीं भारत के साथ आज़ाद हुए अन्य देश लोकतंत्र को साथ लेकर नहीं चल पाए। उन्होंने युवाओं से भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और उन्हें मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का पूरा जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायी है। उनके अगुवाई में ही देश के संविधान का निर्माण किया गया। उनके आदर्शों एवं बताए गए रास्तों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
युवाओं को किया गया सम्मानित
CM Vishnu deo Sai participated in Jai Bhim Yatra: इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समाज में विशिष्ट योगदान देने वाले युवाओं को मुख्य मंच से सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक खुशवंत साहेब, विधायक अनुज शर्मा, विधायक मोतीलाल साहू, युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप सहित बड़ी संख्या में युवा, स्कूली बच्चे और आमजन उपस्थित थे।
Bhopal News: मैनिट के छात्रों की अचानक तबियत बिगड़ी, कई छात्र छात्राएं बेसुध अवस्था में मिले
भोपाल-
मैनिट के छात्रों की अचानक तबियत बिगड़ी…
करीब 120 छात्रों की अचानक बिगड़ी तबीयत…
फूड प्वाइजनिंग से छात्रों तबियत बिगड़ी…
कई छात्र छात्राएं बेसुध अवस्था में मिले…
आनन फानन में मैनिट प्रबंधन ने सभी छात्रों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया…
देर रात छात्रों को निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती…
फिलहाल, सभी छात्रों की तबियत ठीक…
Bhopal News: शौर्य स्मारक से निकाली गई जय भीम पद यात्रा
भोपाल-
शौर्य स्मारक से निकाली गई जय भीम पद यात्रा…
बाबा साहब की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजन…
बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, खिलाड़ी पदयात्रा में शामिल…
एमपी के खेल मंत्री विश्वास सारंग, महापौर मालती राय भी शामिल…
शौर्य स्मारक से अम्बेडकर प्रतिमा तक निकाली गई जय भीम पदयात्रा…
Rewa News: शहीद जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा गृह ग्राम, राजकीय सम्मान से किया अंतिम संस्कार
रीवा-
शहीद जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा गृह ग्राम
राजकीय सम्मान से किया अंतिम संस्कार
शनिवार को सैन्य अभ्यास दौरान हुए थे घायल
अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ निधन
पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे
Khairagarh News: विश्वविद्यालय में नई कुलपति का विरोध
खैरागढ़-
विश्वविद्यालय में नई कुलपति का विरोध
ABVP के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
हांथो में पोस्टर लेकर कर रहे विरोध
पोस्टर में लिखा- गो बैक लवली शर्मा
विवि हुआ छावनी में तब्दील
West Bengal News: डिवीजनल बेंच ने सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए CAPF को पूरी आजादी दी है-सुवेंदु अधिकारी
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, “डिवीजनल बेंच ने सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए CAPF को पूरी आजादी दी है। ममता बनर्जी के लिए यह शर्म की बात है कि मुर्शिदाबाद के हिंदू लोग अपना घर छोड़कर अपनी जान बचाने के लिए मालदा जा रहे हैं… यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा है… यहां न नौकरी, न स्वास्थ्य, न शिक्षा व्यवस्था है, सिर्फ वोट बैंक के लिए तुष्टिकरण है… हिंदुओं को प्रताड़ित किया जाता है, हिंदुओं की हत्या की जाती है, हिंदुओं की दुकानें लूटी जाती हैं, हिंदुओं के मंदिर तोड़े जाते हैं और आप कह रहे हैं कि हिंदू भड़का रहे हैं… चुनाव के समय चुनाव आयोग को राष्ट्रपति शासन में चुनाव कराना चाहिए… हम जिहादियों से लड़ने के लिए तैयार हैं… लेकिन बंगाल में बिना राष्ट्रपति शासन के चुनाव नहीं हो सकते… जहां हिंदू 50% से कम हैं, ये लोग उस बूथ पर हिंदुओं को वोट नहीं देने देंगे चुनाव की पूर्व संध्या पर चुनाव आयोग को पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग करनी चाहिए…”
Jabalpur News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घमापुर थाने का घेराव कर जताया विरोध
जबलपुर-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घमापुर थाने का घेराव कर जताया विरोध
अवैध शराब,बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा
विधायक लखन घनघोरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने विरोध प्रदर्शन
CG Weather News: छत्तीसगढ़ के 21 जिलों के लिए येलो अलर्ट
मौसम।विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ के 21 जिलों के लिए येलो अलर्ट
अगले तीन घंटे में गर्ज चमक के साथ हल्की बारिश का अलर्ट
Bilaspur News: तोरवा में धर्मांतरण का मामला आया सामने, प्रार्थना सभा के नाम पर किया जा रहा था धर्मांतरण
बिलासपुर-
तोरवा में धर्मांतरण का मामला आया सामने
प्रार्थना सभा के नाम पर किया जा रहा था धर्मांतरण
हिंदूवादी संगठनों ने किया हंगामा
परिसर में 10 से ज्यादा लोग थे मौजूद
पुलिस ने 2 लोगों को लिया हिरासत में
तोरवा थाना क्षेत्र के साईं भूमि परिसर का मामला
Ranchi News: वक्फ संशोधन अधिनियम पर JMM नेता सुप्रियो भट्टाचार्य
रांची: JMM नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने वक्फ संशोधन अधिनियम पर कहा, “… वक्श संशोधन अधिनियम संविधान के अनुच्छेद 25-28 के खिलाफ है। अगर हम वक्फ की जमीनों की बात करें तो जमीन हमेशा राज्य का विषय होती हैं… प्रत्येक राज्य सरकार जमीन के मामले में हितधारक होती है। आप(सरकार) हमारे लिए कोई संशोधन लाते हैं और हमसे बात ही नहीं करते तो हम आपकी बात क्यों मानेंगे?.. हम इसके खिलाफ हैं…”
#WATCH रांची: JMM नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने वक्फ संशोधन अधिनियम पर कहा, “… वक्श संशोधन अधिनियम संविधान के अनुच्छेद 25-28 के खिलाफ है। अगर हम वक्फ की जमीनों की बात करें तो जमीन हमेशा राज्य का विषय होती हैं… प्रत्येक राज्य सरकार जमीन के मामले में हितधारक होती है। आप(सरकार)… pic.twitter.com/sGWkQSZTnN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 13, 2025
Sakti News: हत्या कर शव को दफनाने का मामला, मृतक के छोटे भाई, मां और पिता गिरफ्तार
सक्ती-
हत्या कर शव को दफनाने का मामला
मृतक के छोटे भाई, मां और पिता गिरफ्तार
मृतक के सगे छोटे भाई ने किया था हत्या
पारिवारिक विवाद में भाई ने की थी हत्या
शव को दफनाने में मां और पिता ने किए थे सहयोग
8 माह बाद पुलिस को मिली थी शिकायत
कल शव को निकालकर पीएम के लिए भेजा गया था
मालखरौदा थाना क्षेत्र चारपारा गांव का मामला
Durg News: दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव का बयान, छग के कई समाज में चल रही गलत परंपरा
दुर्ग:
दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव का बयान
छग के कई समाज में चल रही गलत परंपरा
शादी से पहले होती है प्रीवेडिंग
हमारी पीढ़ी को गलत दिशा में भेजा जा रहा
प्रीवेडिंग का विरोध होना चाहिए
Katni News- युवक का शव मिलने का मामला
कटनी-
युवक का शव मिलने का मामला
3 आरोपियों ने की थी युवक की हत्या
2 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार
पुष्पा मूवी के डायलॉग को लेकर हुआ था विवाद
रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र का मामला
Umaria News: बाघ ने किया महिला पर हमला
उमरिया: बाघ ने किया महिला पर हमला
हमले में महिला गंभीर रुप से घायल
24 घण्टे के अंदर बाघ का दूसरा हमला
बाघ ने नाबालिग पर किया था हमला
वन विभाग हाथियों के मदद से बाघ की कर रही खोज
BTR ,गस्ती दल,पुलिस विभाग मौके पर मौजूद
उमरिया बांधवगढ टाइगर रिजर्व और धमोखर वन परिक्षेत्र की घटना
Hata News: मड़ियादो बफरजोन के जंगल मे लगी आग
हटा: जंगल मे लगी भीषण आग
मड़ियादो बफरजोन के जंगल मे लगी आग
पन्ना टाइगर रिजर्व वन अमला मौके पर मौजूद
आग बुझाने की कोशिश जा
Gariaband News: ज्वेलरी दुकान में चांदी के गहने की चोरी
गरियाबंद: ज्वेलरी दुकान में चांदी के गहने की चोरी
3.85 लाख कीमती के चांदी के गहने की चोर
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई दो नकाबपोश
देवभोग पुलिस पहुंची मौके पर
Korba News: अनियंत्रित होकर पिकअप नहर में गिरी, 5 लोग बहे
कोरबा: अनियंत्रित होकर पिकअप नहर में गिरी
नहर में गिरने से 5 लोग बहे
पिकअप चालक मौके से फरार
SP और पुलिस मौके पर मौजूद
Bhopal News: स्टेट हैंगर से सीएम हाउस के लिए हुए रवाना हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
भोपाल: स्टेट हैंगर से सीएम हाउस के लिए हुए रवाना
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के साथ कैबिनेट के कई मंत्री लंच में होंगे शामिल
लंच के बाद सहकारिता सम्मेलन में अमित शाह करेंगे शिरकत
लाइव शॉट्स हैं काट लें
Singrauli News: RTO उड़न दस्ता की टीम ने चलान काटा तो लोगों ने किया हंगामा
सिंगरौली: RTO उड़न दस्ता की टीम ने काटा चालान
वाहन चालकों ने किया हंगामा
घंटों बाधित रहा यातायात
चालकों ने लगाया आरोप
खाली ट्रकों के भी काटे रहे हैं रसीद
मौके पर पहुंची मोरवा पुलिस
Raipur News: कांग्रेस की न्याय नहीं यह अन्याय यात्रा है: मंत्री रामविचार नेताम
18 अप्रैल से कांग्रेस की न्याय यात्रा होगी
कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा
कांग्रेस की न्याय नहीं यह अन्याय यात्रा है
कांग्रेस को प्रायश्चित यात्रा करनी चाहिए: नेताम
Kawardha News: पति ने की पत्नी की हत्या
कवर्धा: पति ने की पत्नी की हत्या
चरित्र शंका के चलते की हत्या
महिला की पेट और प्राइवेट पार्ट पर किया हमला
हमले से महिला की आंत बाहर आई
आरोपी पति हिरासत में लिया
बोड़ला थाना की घटना
सुकमा: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा पहुंचे, आत्मसमर्पित नक्सलियों से कर रहे हैं मुलाकात
सुकमा
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा पहुंचे
आत्मसमर्पित नक्सलियों से कर रहे हैं मुलाकात
पोषण पुनर्वास केंद्र में कर रहे हैं मुलाकात
नक्सल प्रभावित पंचायतों के सरपंच और जनप्रतिनिधियों से भी करेंगे चर्चा
सिंगरौली: तूफान में साइन बोर्ड गिरने का मामला बोर्ड के चपेट के आने से युवक की मौत, 1घायल
सिंगरौली
तूफान में साइन बोर्ड गिरने का मामला
बोर्ड के चपेट के आने से युवक की मौत,1घायल
मृतक के परिजन ने किया हंगामा
नौकरी और मुआवजा राशि की मांग
नौकरी और 5 हजार मुआवजा पर बनी सहमति
प्रशासनिक टीम पहुंची मौके पर मौजूद
रायपुर के समीप कन्हैरा गाव के शमशान घाट के पास आधा दर्जन से अधिक गाय के शव मिले
रायपुर ब्रेकिंग ,
रायपुर के समीप कन्हैरा गाव के शमशान घाट के पास आधा दर्जन से अधिक गाय के शव मिले ,
गंवावलों की सूचना पर पुलिस पहुंची ,
पुलिस का कहना – भूसा कचरा खाने से हुई गाय की मौत ,
गायों की मौत से गांववाले नाराज ,
पुलिस आसपास के गांववालों से कर रही पूछताछ ,
टीकमगढ़: अज्ञात लोगों ने की अधेड़ की हत्या, चबूतरे पर सो रहा था तुलाराम अधेड़
टीकमगढ़: अज्ञात लोगों ने की अधेड़ की हत्या
चबूतरे पर सो रहा था तुलाराम अधेड़
सुबह मृत हालत में पड़ा मिला अधेड़
परिजनों ने हत्या का लगाया आऱोप
गांव के कुछ लोगों पर लगाया आरोप
जतारा थाने के उदयपुरा गांव की घटना
‘एक खिलाड़ी को मन से हमेशा शांत रहना चाहिए, ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ी को खुश रहना चाहिए’ : गौतम गंभीर
गौतम गंभीर ने कहा
एक खिलाड़ी को मन से हमेशा शांत रहना चाहिए
ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ी को खुश रहना चाहिए
चाहे प्लेयर के तौर पर या कोच के तौर पर, जीत के मायने एक ही रहते है
जीत की खुशी तब दोगुनी हो जाती है, जब जनता सड़क पर उतर कर आपकी जीत का जश्न मनाती है
मंडला: दो ट्रकों की आपस मे टक्कर, एक ड्राइवर ट्रक मे बुरी तरह फंसा
मंडला: दो ट्रकों की आपस मे टक्कर
एक ड्राइवर ट्रक मे बुरी तरह फंसा
टक्कर के बाद दोनों तरफ लगी गाड़ियों की लाइन
ट्रक में फंसे ड्राइवर को निकालने की हो रही कोशिश
टिकरिया थाने के नेशनल हाइवे 30 की घटना
बालाघाट: बारातियों से भरी बस में लगी आग आग लगने के दौरान बस में सवार थे 40 बाराती
बालाघाट: बारातियों से भरी बस में लगी आग
आग लगने के दौरान बस में सवार थे 40 बाराती
हादसे में किसी भी प्रकार से नहीं हुई जनहानि
फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू
रामपायली थाना क्षेत्र की घटना
जयपुर: कार और ट्रेलर में जोरदार भिड़ंत, हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत..
जयपुर
कार और ट्रेलर में जोरदार भिड़ंत
हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
खाटू श्याम दर्शन करने जा रहे थे सभी
नेकावाला टोल के पास हुआ दर्दनाक हादसा
रायपुर ब्रेकिंग: यूके लंदन का वीजा बनाने के नाम पर बड़ी ठगी..
रायपुर ब्रेकिंग
यूके लंदन का वीजा बनाने के नाम पर बड़ी ठगी..
निजी होटल के मैनेजर समेत 7 लोगों से 19 लाख 29 हजार की ठगी..
विदेश में ज्यादा सैलरी मिलने का झांसा देकर वीजा बनवाने के नाम पर की ठगी..
गौरव गार्डन के सेफ मैनेजर आरोपी विवेक सिंह ठाकुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज..
तेलीबांधा थाना क्षेत्र का मामला..
सिंगरौली: खेत में लगी आग खेत में खड़े ट्रैक्टर, थ्रेसर भी आग की चपेट में आया
सिंगरौली: खेत में लगी आग
खेत में खड़े ट्रैक्टर, थ्रेसर भी आग की चपेट में आया
आग लगने का कारण अज्ञात
फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंची
स्थानीय लोग आग बुझाने में जुटे
सरई थाने के जानिया बलियारा टोला की घटना
गुना की घटना पर बोले PC शर्मा… गुना में लॉ एंड ऑर्डर खराब है
गुना की घटना पर बोले PC शर्मा…
गुना में लॉ एंड ऑर्डर खराब है
सरकार क्यों नहीं इंतज़ाम करती है जुलूसों की सुरक्षा के लिए…
BJP सरकार की पोलिसिंग फेल है…
दिग्विजय सिंह के ट्वीट के समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री PC शर्मा…
दिग्विजय सिंह के ट्वीट के समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री PC शर्मा…
गृह मंत्री अमित शाह आज भोपाल आ रहे हैं,अमित शाह बताएं क्या रिश्ता है आरोपियों और BJP का…
ध्रुव सक्सेना जेल में है,NIA ने माना है…
ISI से इन आरोपियों को फंडिंग हो रही थी…
दिग्विजय सिंह बिना तथ्यों के बात नहीं करते, BJP सरकार को जवाब देना चाहिए…
दतिया: क्षत्रीय करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष इंदल सिंह राणा पहुंचे
दतिया: क्षत्रीय करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष इंदल सिंह राणा पहुंचे
महाराणा सांगा को लेकर की गई टिप्पणी पर बोले
इस प्रकार के बयान देने वाले नेताओं उखाड़ फेंकेंगे
दिग्विजय सिंह के पोस्ट के बाद गरमाई सियासत, भाजपा नेताओं को ISI एजेंट बताने वाले पोस्ट पर मंत्री विश्वास सारंग बोले
दिग्विजय सिंह के पोस्ट के बाद गरमाई सियासत
भाजपा नेताओं को ISI एजेंट बताने वाले पोस्ट पर मंत्री विश्वास सारंग बोले..
दिग्विजय सिंह सेंसेशनल बयानों से खुद को सुर्खियों में रखते हैं..
उन्होंने हमेशा सनातन का अपमान किया, भगवा आतंकवाद कहा..
अफजल को गुरु बोला, जाकिर नाइक को गले लगाया ..
सेना का अपमान करते हैं, पाकिस्तान की तारीफ करते हैं
देश को तोड़ने वाले बयान देते हैं
दिग्विजय सिंह बिना तथ्य के आरोप लगाते हैं..
दिग्विजय सिंह सुर्खियों में आ सकते हैं लेकिन विचार को बदनाम नहीं कर सकते
दिग्विजय सिंह के पोस्टर जनता ने लगाए, हमने नहीं
उन्हें अपनी कद और उम्र का ध्यान रखना चाहिए..
गुना की घटना पर मंत्री सारंग ने कहा-
इस मामले में सरकार ने तुरंत कार्रवाई की है
धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश , त्यौहारों, हिन्दू यात्राओं को रोकने की कोशिश उचित नहीं है
रायपुर: छत्तीसगढ़ भाजपा ने कार्टून पोस्टर जारी कर परिवारवाद पर विपक्षी दल पर कसा तंज ,
रायपुर ब्रेकिंग,
छत्तीसगढ़ भाजपा ने कार्टून पोस्टर जारी कर परिवारवाद पर विपक्षी दल पर कसा तंज ,
पोस्टर में एक और नरेंद्र मोदी को सामान्य व्यक्तियों को कंधे में उठाया दिखाया गया है जिसमें वह कह रहे हैं सबका साथ ….सबका विकास ,
वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी और अखिलेश यादव को हाथ में पोस्टर लिए दिखाया गया है ,जिसमे लिखा है परिवार का साथ ….परिवार का विकास ,
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...रायपुर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm