BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Chhattisgarh Ki Baat: ‘किसने लगाए उद्योग..किसने किया ‘गड्ढा’? किसके दावे में कितनी सच्चाई?.. साय सरकार के नई उद्योग नीति पर आमने-सामने पक्ष-विपक्ष

बीजेपी का दावा है कि वो केंद्र और राज्य डबल इंजन सरकारों के साथ 2047 के विकसित भारत के लिए, निवेश और रोजगार आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने तेजी से …

Chhattisgarh Ki Baat IBC24 News MP-CG

Chhattisgarh Ki Baat IBC24 News MP-CG

satya prakash
Published: 01 Mar 2025 | 11:40 pmModified: 01 Mar 2025 | 11:40 pm
HIGHLIGHTS
  1. छत्तीसगढ़ उद्योग विवाद: साय सरकार ने कांग्रेस पर लगाया गड्ढे खोदने का गंभीर आरोप
  2. बीजेपी-कांग्रेस में टकराव: उद्योग नीति पर दावे-प्रतिदावे, निवेश और रोजगार पर बहस तेज
  3. क्या साय सरकार में बढ़े उद्योग? विपक्ष बोला—एक भी नया उद्योग नहीं खुला

Chhattisgarh Ki Baat IBC24 News MP-CG: रायपुर: प्रदेश में साय सरकार प्रधानमंत्री के विकसित भारत विजन 2024 के लिए, निवेश और रोजगार लाने के मकसद से नई उद्योग नीति लाई है। सत्तापक्ष का दावा है कि नई उद्योग नीति लाने के बाद, कैसे उद्योंगों की संख्या बढ़े, इस पर एक्शन शुरू हो चुका है, लेकिन साथ ही साय सरकार में उद्योग मंत्री ने पिछली कांग्रेस सरकार पर एक गंभीर आरोप लगाकर सियासी माहौल गर्मा दिया। प्रदेश के उद्योग मंत्रीजी का आरोप है कि कांग्रेस काल में उद्योग के नाम पर गड्ढे हुए। असल काम का दौर तो अब चल रहा है। जवाब में कांग्रेस ने फौरन आरोप दोहराया कि नई उद्योग नीति के बावजूद जमीन पर उद्योग आए नहीं, बल्कि कई चलते उद्योग बंद हुए।

Read More: Janjgir-Champa Big Incident: जांजगीर में 'मौत की बारात'.. 11केवी तार की चपेट में आया धुमाल, एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत

चुनाव निटपने के बाद, प्रदेश की साय सरकार अपना दूसरा बजट लाने की तैयारी में है। दूसरी तरफ प्रदेश के बजट को किसने बर्बाद किया, किसके शासनकाल में कितने उद्योग लग पाए और किसके शासनकाल में ज्यादा उद्योग बंद हुए। इसपर बहस छिड़ गई है। शनिवार को राजधानी में इंडस्ट्री डायलॉग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के उद्योग मंत्री लखन लाव देवांगन ने प्रदेश में उद्दयोगों की दुर्दशा के लिए पिछली कांग्रेस सरकार पर ठीकरा फोड़ा। मंत्री लखन देवांगन का कहना है कि भूपेश सरकार ने राज्य के उद्योगो को के लिए गढ्ढा खोदा। अब बीजेपी सरकार उन्हीं गड्ढों को पाटने में लगी है। देवांगन ने दावा किया कि इन्हीं प्रयासों की बदौलत, उद्योगपति अब फिर छत्तीसगढ़ में निवेश को आने लगे हैं।

Chhattisgarh Ki Baat IBC24 News MP-CG: इधऱ, विपक्ष ने उद्योग मंत्री आरोपों को खारिज करते उल्टे सरकार को घेरा। उन्होंने याद दिलाया कि प्रदेश में पहले 15 साल बीजेपी की ही सरकार थी। इससे पहले नेता विपक्ष डॉ महंत ने विधानसभा में बजट सत्र के दौरान सरकार को ये कहते हुए घेरा कि साय सरकार नई उद्योग नीति का दम भरती है जबकि हकीकत ये है कि साय सरकार बनने के बाद बीते साल एक भी नया उद्योग नही खुला। पिछली बीजेपी सरकारों के दौरान भी कई मिनी स्टील प्लांट बंद हुए हैं।

Read More: Himani Narwal Murder Case: कांग्रेस की महिला नेत्री की हत्या!. सूटकेस के भीतर से बरामद हुई लाश, राहुल गांधी की यात्रा में हुई थी शामिल..

बीजेपी का दावा है कि वो केंद्र और राज्य डबल इंजन सरकारों के साथ 2047 के विकसित भारत के लिए, निवेश और रोजगार आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने तेजी से काम कर रहे हैं। सवाल ये कि क्या वाकई छत्तीसगढ़ को पिछली कांग्रेस के वक्त उद्योगों को लेकर डेंट लगा है ? या फिर मौजूदा बीजेपी सरकार के आने का बाद उद्योग के नीति के बावजूद, उद्योग यूनिट्स बंद हुई हैं?

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: छत्तीसगढ़ सरकार ने नई उद्योग नीति लागू की है, जिसका उद्देश्य राज्य में निवेश आकर्षित करना और रोजगार के अवसर बढ़ाना है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: The ruling and opposition parties are face to face on the state government's industry policy

शहर की खबरें
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm