Today Live News and Updates 25th June 2025: “कुर्सी बचाने के लिए मारी गई संविधान की आत्मा’, आपातकाल की 50वीं बरसी पर अमित शाह का बड़ा बयान
Today Live News and Updates 25th June 2025: “कुर्सी बचाने के लिए मारी गई संविधान की आत्मा’, आपातकाल की 50वीं बरसी पर अमित शाह का बड़ा बयान

Today Live News and Updates 25th June 2025: नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित संविधान हत्या दिवस 2025 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 24 जून 1975 की रात को आपातकाल लागू कर दिया गया और एक तानाशाह की सोच को जमीन पर उतारने वाला वह अध्यादेश अस्तित्व में आया। कई बार इतिहास केवल घटनाओं को नहीं बताता वह नीयत और नजरिए को भी उजागर करता है। बाबा साहब अंबेडकर और संविधान निर्माताओं ने जो 2 लाख 66 हजार शब्द बोलकर, चर्चा करके संविधान का निर्माण किया था उन सारी चर्चाओं का अंत इंदिरा गांधी ने राष्ट्रपति ने आपातकाल की घोषणा की है यह एक वाक्य बोलकर कर दिया और संविधान की आत्मा को खत्म कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि 12 जून को दो घटनाएं एक साथ हुईं। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने देश की प्रधानमंत्री के चुनाव को खारिज कर दिया। इसके साथ-साथ 12 जून को एक और घटना हुई थी मैं गुजरात से आता हूं और 12 जून को ही गुजरात में जनता मोर्चे का प्रयोग सफल हुआ और कांग्रेस की सत्ता का अंत होकर जनता पार्टी की सरकार बनी। इससे घबराकर 25 तारीख को आपातकाल लगाया गया। कारण तो यह बताया गया कि राष्ट्र की सुरक्षा खतरे में है लेकिन पूरी दुनिया जानती है कि राष्ट्र की सुरक्षा को कुछ नहीं हुआ था उनकी कुर्सी खतरे में थी।
#WATCH | दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित 'संविधान हत्या दिवस 2025' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "24 जून 1975 की रात को आपातकाल लागू कर दिया गया और एक तानाशाह की सोच को जमीन पर उतारने का वो अध्यादेश अस्तित्व में आया। कई बार इतिहास… pic.twitter.com/bfUNearCoR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2025
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026 से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में बड़ा बदलाव करते हुए साल में दो बार परीक्षा कराने के नियम को मंजूरी दे दी है। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने इस नए नियम की पुष्टि की है। नए नियमों के अनुसार कक्षा 10वीं के छात्रों को पहली बार आयोजित की जाने वाली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा। यह परीक्षा हर साल फरवरी माह में आयोजित की जाएगी। वहीं, दूसरी परीक्षा मई माह में कराई जाएगी जिसमें बैठना छात्रों के लिए वैकल्पिक रहेगा।
सीएम मोहन यादव ने प्रदेश का पहले एग्जीक्यूटिव लाउंज का शुभारंभ किया।
Today Live News and Updates 25th June 2025: भोपाल। भोपाल रेलवे स्टेशन पर प्रदेश का पहला एग्जीक्यूटिव लाउंज का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कुछ ही देर में उद्घाटन करेंगे। भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर एग्जीक्यूटिव लाउंज बना है । खाने पीने की व्यवस्था से लेकर एयर कंडीशन की सुविधा उपलब्ध होगी। एक व्यक्ति का प्रति घंटा 100 रु शुल्क होगा। मीटिंग और कॉन्फ्रेंस के लिए 200 रु प्रति व्यक्ति घंटे की शुल्क राशि होगी।
भारत के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर Axiom-4 मिशन आज दोपहर लगभग 12 बजे अमेरिका के कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39A से उड़ान भरी है। Axiom-4 मिशन के तहत अंतरिक्ष की ओर उड़ान भरने से पहले शुभांशु शुक्ला और उनके साथी क्रू मेंबर्स ने लॉन्चिंग की अंतिम प्रक्रिया शुरू कर दी थी। सभी सदस्य अपने-अपने विज़र बंद कर रहे हैं और लॉन्च से पहले की आखिरी जांचें पूरी की गई है।
https://www.youtube.com/live/9D4MrSr3O_M?si=o6b4ptXpeIRGm9uu
Today Live News and Updates 25th June 2025 : रायपुर: तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के द्वारा देश भर में लगाए गए आपातकाल की आज 50वीं वर्षगांठ है। इस मौके पर देशभर में भाजपा इस दिन को 'संविधान हत्या दिवस' के तौर पर मनाने की तैयारी में जुटी है।
50th anniversary of the Emergency Today
Today Live News and Updates 25th June 2025 : बात करें रायपुर की तो यहाँ दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस संगोष्ठी में प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह समेत मंत्रिमंडल के सदस्य, बुद्धिजीवी, पत्रकार और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग हिस्सा लेंगे। इस संगोष्ठी में 'संविधान हत्या दिवस' पर चर्चा होगी।
IPS Transfer News: भारतीय पुलिस सेवा के नौ अधिकारियों के हुए तबादले
रायपुर ब्रेकिंग ,,,,,
भारतीय पुलिस सेवा के नौ अधिकारियों के हुए तबादले,,,, नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार को पुलिस मुख्यालय बुलाया गया,,,,,,,,,नारायणपुर के नए एसपी होंगे रॉबिंसन गुरिया,,,,,,, गृह विभाग ने जारी किया आदेश,,,,,,
Bilaspur News: करंट की चपेट में आने से विद्युत ठेकाकर्मी की मौत
बिलासपुर
करंट की चपेट में आने से विद्युत ठेकाकर्मी की मौत
पंप कनेक्शन जोड़ते समय हुआ हादसा
सीपत थाना क्षेत्र के ख़म्हरिया का मामला
Bilaspur News: डॉक्टर को गाली गलौच कर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर
डॉक्टर को गाली गलौच कर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
आरोपी हिमांशु साहू ने गाली गलौच कर दी थी धमकी
कोटा थाना पुलिस की कार्रवाई
Gariaband News: 4 साल की मासूम के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म
गरियाबंद-
4 साल की मासूम के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पहले भी छेड़छाड़ और चोरी के मामले में जेल जा चुका है आरोपी
छुरा थाना क्षेत्र का मामला
Mahasamund News: PM आवास योजना का पैसा दिलाने के नाम पर ठगी
महासमुंद
PM आवास योजना का पैसा दिलाने के नाम पर ठगी
पुलसि ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार
दोनों आरोपी चोरी की घटना को भी अंजाम देते थे
2 लाख 88 हजार के सोने-चांदी के जेवर जब्त
Raipur News: सूटकेस मर्डर कांड में आरोपियों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया
रायपुर ब्रेकिंग
सूटकेस मर्डर कांड में आरोपियों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया
अब पुलिस 27 जून को आरोपियों को कोर्ट में करेगी पेश
चारों आरोपियों को आज पुलिस ने रायपुर कोर्ट में किया पेश
कोर्ट ने सभी आरोपियों को 2 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा
Balrampur News: 2 बाइक की भिड़ंत, 6 लोग घायल
बलरामपुर-
2 बाइक की भिड़ंत
6 लोग घायल, 3 गंभीर, इलाज जारी
कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना
Katni News: बाइक सवार 3 लोगों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
कटनी-
बाइक सवार 3 लोगों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
हादसे में महिला की मौत, 2 घायल , इलाज जारी
कुठला थाना क्षेत्र कैलवारा कला NH की घटना
Narayanpur News: बडे़टोण्डाबेड़ा के जंगल से 4 नक्सली गिरफ्तार
नारायणपुर-
बडे़टोण्डाबेड़ा के जंगल से 4 नक्सली गिरफ्तार
12 और 315 बोर राइफल, डेटोनेटर जब्त
16 जून को हुई मुठभेड़ में शामिल थे सभी
जिला बल और DRG की संयुक्त कार्रवाई
Raipur News: दोदेखुर्द में शराब दुकान के विरोध में महिलाओं ने निकाली मशाल रैली
रायपुर ब्रेकिंग ,
दोदेखुर्द में शराब दुकान के विरोध में महिलाओं ने निकाली मशाल रैली ,
कांग्रेस के रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष उधोराम वर्मा के नेतृत्व में गांव की महिलाएं हुई लामबंद ,
मशाल रैली निकालकर किया आक्रोश प्रकट ,
गांव की महिलाएं लंबे समय से कर रही हैं शराब दुकान का विरोध ,
Raipur News: दोदेखुर्द में शराब दुकान के विरोध में महिलाओं ने निकाली मशाल रैली
रायपुर ब्रेकिंग ,
दोदेखुर्द में शराब दुकान के विरोध में महिलाओं ने निकाली मशाल रैली ,
कांग्रेस के रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष उधोराम वर्मा के नेतृत्व में गांव की महिलाएं हुई लामबंद ,
मशाल रैली निकालकर किया आक्रोश प्रकट ,
गांव की महिलाएं लंबे समय से कर रही हैं शराब दुकान का विरोध ,
Chhatarpur News: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत
छतरपुर-
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत
खेत में काम करने गया था किसान,इलाज दौरान हुई मौत
Jabalpur News: BJP विधायक सुशील तिवारी इंदु की मानहानि मामला
जबलपुर- दिग्विजय सिंह हाज़िर हों..
BJP विधायक सुशील तिवारी इंदु की मानहानि मामला
MP MLA कोर्ट ने पूर्व CM दिग्विजय सिंह को किया तलब
21 जुलाई को पेश होकर जवाब दर्ज कराने के आदेश
BJP विधायक सुशील तिवारी इंदु ने दायर किया है परिवाद
दिग्विजय सिंह पर लगाया है मानहानि का आरोप
विधानसभा चुनाव के दौरान दिग्विजय सिंह ने लगाया था आरोप
पनागर से BJP विधायक सुशील तिवारी पर PDS अनाज की कालाबजारी करने का लगाया था आरोप
MP MLA कोर्ट ने 21 जुलाई को तय की अगली सुनवाई।
Mandsaur News: कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान
मंदसौर
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजय वर्गीय बयान
तत्कालीन इंदिरा सरकार पर बोला हमला
कांग्रेस ने दिया था इंडिया इज इंदिरा, इंदिरा इज इंडिया का नारा
उस दौरान चलता था, ना खाता, ना बही, इंदिरा जी जो कहे वो सही
ममता बनर्जी पर भी लगाया देशद्रोही का आरोप
Singrauli News: सड़क हादसे में युवक की मौत
सिंगरौली अपडेट-
सड़क हादसे में युवक की मौत
गुस्साए परिजन और लोगों ने किया पुलिस पर पथराव
TI को आई चोट, तनाव की स्थिति
बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर
50 लाख मुआवजा और नौकरी की कर रहे मांग
सिंगरौली मुख्य मार्ग पर किया है चक्काजाम
Indore News: राज्यसभा सांसद राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी का संबोधन
इंदौर : राज्यसभा सांसद राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी का संबोधन,
मीसाबंदीयो की ओर से समर्पित करते हुए शुरू किया सम्बोधन
स्थान अवसर कितना अच्छा है
भारत हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है
भारत डिजिटल ट्रांजेक्शन में विश्व का नम्बर 1 देश बन चुका है
Gariyaband News: 900 नशीली गोलियां और 5 इंजेक्शन जब्त
गरियाबंद
900 नशीली गोलियां और 5 इंजेक्शन जब्त
पुलिस ने 1 युवक को किया गिरफ्तार, 1 फरार
मैनपुर थाना पुलिस की कार्रवाई
Jashpur News: ऑपरेशन शंखनाद के तहत पुलिस की कार्रवाई
जशपुर-
ऑपरेशन शंखनाद के तहत पुलिस की कार्रवाई
5 पशुओं को तस्करों से कराया मुक्त
जंगल से होते झारखंड लेकर जा रहे थे
गौ तस्कर मौके से हुआ फरार
कोतवाली थाना पुलिस की कार्रवाई
Bhopal News: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का संबोधन
भोपाल….
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का संबोधन….
आज आपातकाल के काले अध्याय के 50 साल पूरे हो गए है….
लेकिन आज भी उस काले दिन का दर्द लोकतंत्र सेनानी की जुबानी सुनने को मिलता है….
जहां तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार ने कैसे अपनी सरकार बचाने के लिए लोकतंत्र की हत्या की थी….
जहां निर्दोष लोगों को जेल में प्रताड़ित किया था….
वो पीडा जिन्होंने सही वो उस काले दिन को कभी नहीं भूल सकते….
आज कांग्रेस किस मुंह से संविधान को लेकर हाथ में घूमती ….
जबकि उन्ही के नेता और सरकार ने देश में आपातकाल लगाकर संविधान की हत्या की थी….
संविधान की दुहाई देने वाले लोग बताएं कि सवा लाख निर्दोष लोगों को जेल में क्यों बंद किया….
आपातकाल के दौरान अखबार बंद कर दिए गए…
आपातकाल सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस ने अपनी सरकार को बचाने के लिए किया – वीडी शर्मा…
Indore News: सीएम डॉ मोहन यादव पहुंचे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर
इंदौर : सीएम डॉ मोहन यादव पहुंचे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर,
आपातकाल विभीषिका संगोष्ठी में शामिल होने पहुंचे सीएम
राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी भी मौजूद ।
Indore News: राजा हत्याकांड के आरोपियों को लेकर क्राइम ब्रांच से निकली शिलांग पुलिस
इंदौर : राजा हत्याकांड के आरोपियों को लेकर क्राइम ब्रांच से निकली शिलांग पुलिस
क्राइम ब्रांच थाने से तीनों आरोपियों को लेकर निकली पुलिस
शिलांग लेकर जाएगी एसआईटी की टीम
Korba News: प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
कोरबा
प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मंगलवार शाम से लापता थे दोनों
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी
कटघोरा थाना क्षेत्र के लखनपुर की घटना
Katni News: युवक की हत्या का खुलासा
कटनी-
युवक की हत्या का खुलासा
3 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार
खेत में मिली थी अर्धनग्न युवक की लाश
लाठी डंडे से पीटकर की थी हत्या
बड़वारा थाना पुलिस की कार्रवाई
Balodabazar News: करोड़ों रुपये ठगी करने का मामला
बलौदाबाजार
करोड़ों रुपये ठगी करने का मामला
पुलिस ने 2 सगे भाई को किया गिरफ्तार
पैसा डबल करने के नाम पर करते थे ठगी
पुलिस की स्पेशल टीम ने महासमुंद से किया गिरफ्तार
मास्टरमाइंड रामनारायण साहू सरकारी स्कूल का शिक्षक
कई जिले के ग्रामीणों और महिला समूह को बनाया शिकार
1500 करोड़ की ज्यादा की ठगी, कई एजेंट और भी होंगे गिरफ्तार
एसपी भावना गुप्ता ने किया खुलासा
Bhopal News: आपातकाल की 50वीं बरसी
भोपाल……..
आपातकाल की 50 वीं बरसी……
बीजेपी मना रही संविधान हत्या दिवस….
भोपाल में बीजेपी ऑफिस में लगी प्रदर्शनी बनी प्रतीकात्मक जेल….
आपातकाल के 50 साल पूरे, संविधान पीछे लिए इंदिरा गांधी की तस्वीर लगाई….
केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल पहुंचे प्रदर्शनी देखने….
कुछ ही देर में सीआर पाटिल करेंगे संगोष्ठी को संबोधित….
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी करेंगे संबोधित….
मंत्री विश्वास सारंग,लोकतंत्र सेनानी संघ के अध्यक्ष तपन भूमिक भी मौजूद…..
Raipur News: सीएम साय पहुंचे दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम
ब्रेकिंग,
सीएम साय पहुंचे दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम
संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम में हो रहे है शामिल,
हाथ में तिरंगा थामे शामिल हुए यात्रा में
विस अध्यक्ष डा रमन सिंह भी शामिल हुए यात्रा में
मंत्री, विधायक समेत बड़ी संख्या में स्कूली स्टूडेंट मौजूद
कार्यक्रम में मीसा बंदियों को किया जाएगा सम्मानित
1975 के आपातकाल के 50 साल हुए है पूरा
इसी उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है संविधान हत्या दिवस
Indore News: सीएम डॉ मोहन यादव पहुंचे इंदौर
इंदौर : सीएम डॉ मोहन यादव पहुंचे इंदौर
ब्रिलियंट कन्वेंशन में आपातकाल पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल होंगे,
सीएम के साथ राज्य सभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी भी करेंगे संबोधित,
वरिष्ठ नागरिकों के लिए आईडीए द्वारा बनाई गई आवास बिल्डिंग का लोकार्पण
पलासिया पुलिस मुख्यालय मिडिएशन सेंटर का उद्घाटन करेंगे सीएम डॉ मोहन यादव
Tikamgarh News: आकाशीय बिजली गिरने से 16 बकरियों की मौत
टीकमगढ़-
आकाशीय बिजली गिरने से 16 बकरियों की मौत, 4 झुलसे
बकरियों को चराने के लिए खेत लेकर गया था चरवाहा
पलेरा थाना क्षेत्र के लारोन गांव के पास हुआ हादसा
Katni News: युवक की हत्या का खुलासा
कटनी-
युवक की हत्या का खुलासा
3 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार
खेत में मिली थी अर्धनग्न युवक की लाश
लाठी डंडे से पीटकर की थी हत्या
बड़वारा थाना पुलिस की कार्रवाई
Raipur News: लाल उमेद सिंह कर रहे किशोर पेंकरा हत्याकांड का खुलासा
रायपुर Ssp
लाल उमेद सिंह कर रहे किशोर पेंकरा हत्याकांड का खुलासा
किशोर पैंकरा हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार
मास्टर माइंड अंकित उपाध्याय,उसकी पत्नी शिवानी शर्मा और दो अन्य आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपियों को दिल्ली एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार
किशोर की सम्पत्ति और पैसे के लालच में आरोपियों ने हत्या को दिया अंजाम
किशोर को हांडीपारा स्थित घर से इंद्रप्रस्थ के फ्लैट में की थी हत्या
आरोपियों ने किशोर पैंकरा कर सूटकेस में कंक्रीट से कर दिया था पैक
सूटकेस को पेटी में रखा कर लाश को ठिकाने लगाने का किया था प्रयास
Morena News: कोर्ट परिसर के सामने 2 पक्षों में मारपीट
मुरैना-
कोर्ट परिसर के सामने 2 पक्षों में मारपीट
मायके और ससुराल पक्ष में हुई मारपीट
मारपीट में जमकर चले लात घुसे
पुलिस के सामने आपस में भीड़े
कई सालों से बच्चे को लेकर चल रहा विवाद
पति से अलग रहती है पत्नी
कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना
Jabalpur News: स्वास्थ्य विभाग में अजब भ्रष्टाचार
जबलपुर- स्वास्थ्य विभाग में अजब भ्रष्टाचार
फर्जी बिलों से सरकार को लगाई 30 लाख की चपत
भ्रष्टाचार उजागर करने वाले कर्मचारी का कर दिया तबादला
HC ने कर्मचारी अमित चंद्रा के तबादले पर लगाई रोक
HC ने राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग को जारी किया नोटिस
2 हफ़्तों में जवाब पेश करने का निर्देश।
Delhi News: ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं- कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव
दिल्ली: ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं, वे #AxiomMission4 का संचालन कर रहे हैं। कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव ने कहा, “यह गर्व की बात है कि एक भारतीय नागरिक ज्ञानवर्धन के लिए और विज्ञान की खोज के लिए पृथ्वी के ईर्द-गिर्द चक्कर लगा रहे स्पेस स्टेशन पर जाएंगे… उन्हें सफलता मिले और वे सफल होकर सुरक्षित वापस आएं, यही हम सभी की कामना है।”
#WATCH | दिल्ली: ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं, वे #AxiomMission4 का संचालन कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव ने कहा, “यह गर्व की बात है कि एक भारतीय नागरिक ज्ञानवर्धन के लिए और विज्ञान की खोज के लिए पृथ्वी के ईर्द-गिर्द चक्कर… pic.twitter.com/D6vssFgzQK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2025
Bhopal News: पदोन्नति नियमों का विरोध तेज
भोपाल……..
पदोन्नति नियमों का विरोध तेज…..
सामान्य वर्ग,पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कर्मचारियों ने किया विरोध…..
पदोन्नति नियमों में आरक्षित वर्ग को आरक्षण देने का विरोध….
मंत्रालय में कर्मचारियों ने विरोध में टॉपी लगाकर किया काम…
टोपी पर लिखा हम नए पदोन्नति नियमों का करते है विरोध….
पदोन्नति नियमों पर सामान्य प्रशासन विभाग ने बुलाई है 26 जून को विभाग प्रमुखों की बैठक….
बैठक के पहले विरोध प्रदर्शन…
26 जून को मंत्रालय के बाहर होगा कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन….
Delhi News: MP के OBC आरक्षण मामले पर SC में सुनवाई
दिल्ली- MP के OBC आरक्षण मामले पर SC में सुनवाई
जस्टिस के बी विश्वनाथन और एन कोटेश्वर सिंह की बैंच में सुनवाई
SC ने MP सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
27% OBC आरक्षण पर स्पष्टीकरण दे सरकार : SC
SC ने 4 जुलाई को तय की मामले पर सुनवाई
भर्तियों में होल्ड सैकडों उम्मीदवारों ने दायर की है SC में याचिका।
Bemetara News: कांग्रेसियों ने किया DEO कार्यालय का घेराव
बेमेतरा- कांग्रेसियों ने किया DEO कार्यालय का घेराव
कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशीष छाबड़ा के नेतृत्व में किया घेराव
शिक्षकों की कमी, स्कूल मरम्मत भ्रष्टाचार को लेकर किया घेराव
Delhi News: आज से 50 वर्ष पहले आपातकाल के रूप में देश के लोकतंत्र पर हमला हुआ था-सांसद संबित पात्रा
दिल्ली: भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, “…आज से 50 वर्ष पहले आपातकाल के रूप में देश के लोकतंत्र पर हमला हुआ था। यह 50वां साल है जब देश पर इंदिरा गांधी की सरकार, कांग्रेस पार्टी ने आपातकाल लगाया था… आज भाजपा समग्र भारतवर्ष में इस विषय को ध्यान में रखते हुए, इसे काला दिवस के रूप में प्रस्तुत कर रही है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी की बौखलाहट हमें दिखाई दे रही है। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जिस भाषा में देश के प्रधानमंत्री के लिए शब्द कहे हैं, वह निंदनीय है… कांग्रेसियों को पता नहीं है कि आम हिंदुस्तानियों ने इमरजेंसी के दौरान किस प्रकार के कष्टों और यातनाओं को सहा था। लगभग 1.5 लाख लोग रातों-रात जेलों में भर दिए गए थे… कई लोगों ने अपने ऊपर हुई यातनाओं के कारण मृत्यु का वरण किया… ऐसे में हमारा दायित्व है कि हम ना केवल भारतवर्ष को बल्कि आगामी पीढ़ी को भी इस विषय से अवगत कराएं और यह भूल दोबारा दोहराई ना जाए… जिस प्रकार का व्यवहार मल्लिकार्जुन खरगे ने आज किया है मुझे लगता है कि यह भी लोकतंत्र का मखौल उड़ाना है… आप स्वतंत्रता संग्राम के समय की बात कर सकते हैं तो हम उस(आपातकाल) समय की बात क्यों नहीं कर सकते?… केवल और केवल एक व्यक्ति की महत्वकांक्षाओं के कारण आपातकाल लगाया गया था क्योंकि कोर्ट ने इंदिरा गांधी के चुनाव को निरस्त किया था। सत्ता में बने रहने के लिए बिना कैबिनेट के इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया था…”
#WATCH | दिल्ली: भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, “…आज से 50 वर्ष पहले आपातकाल के रूप में देश के लोकतंत्र पर हमला हुआ था। यह 50वां साल है जब देश पर इंदिरा गांधी की सरकार, कांग्रेस पार्टी ने आपातकाल लगाया था… आज भाजपा समग्र भारतवर्ष में इस विषय को ध्यान में रखते हुए, इसे काला… pic.twitter.com/ARbDfzojYB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2025
Delhi News: पुणे मेट्रो विस्तार के लिए 3626 करोड़ रुपए पारित किए गए- केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव
दिल्ली: आज कैबिनेट बैठक में पारित प्रस्तावों पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “आज कैबिनेट बैठक में 3 बड़े फैसले लिए गए। पुणे मेट्रो विस्तार के लिए 3626 करोड़ रुपए पारित किए गए। दूसरा झरिया (झारखंड) भूमिगत आग का बहुत पुराना मुद्दा है। इसके लिए 5940 करोड़ रुपए का संशोधित मास्टर प्लान मंजूर किया गया। तीसरा, आगरा में 111 करोड़ रुपए की लागत से अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र स्थापित किया जाएगा…”
#WATCH दिल्ली: आज कैबिनेट बैठक में पारित प्रस्तावों पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “आज कैबिनेट बैठक में 3 बड़े फैसले लिए गए। पुणे मेट्रो विस्तार के लिए 3626 करोड़ रुपए पारित किए गए। दूसरा झरिया (झारखंड) भूमिगत आग का बहुत पुराना मुद्दा है। इसके लिए 5940 करोड़ रुपए का… pic.twitter.com/kqlIBuKn8m
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2025
Delhi News: आज बालासाहेब की आत्मा को चोट पहुंचाने का काम संजय राउत लगातार कर रहे हैं- भाजपा नेता दीपक प्रकाश
दिल्ली: शिवसेना(UBT) सांसद संजय राउत के बयान पर भाजपा नेता दीपक प्रकाश ने कहा, “…संजय राउत मूर्खाधिराज हैं। उनको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बालासाहेब ठाकरे ने न केवल आपातकाल का विरोध किया था बल्कि संघर्ष भी करने का काम किया था। आज बालासाहेब की आत्मा को चोट पहुंचाने का काम संजय राउत लगातार कर रहे हैं। इसीलिए महाराष्ट्र की जनता ने शिवसेना(UBT) को दरकिनार करने का काम किया है।”
#WATCH दिल्ली: शिवसेना(UBT) सांसद संजय राउत के बयान पर भाजपा नेता दीपक प्रकाश ने कहा, “…संजय राउत मूर्खाधिराज हैं। उनको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बालासाहेब ठाकरे ने न केवल आपातकाल का विरोध किया था बल्कि संघर्ष भी करने का काम किया था। आज बालासाहेब की आत्मा को चोट पहुंचाने का… pic.twitter.com/UdWJrOuAwf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2025
Pendra News: अजीत जोगी की प्रतिमा विवाद मामला
पेंड्रा-अपडेट
अजीत जोगी की प्रतिमा विवाद मामला
अमित जोगी सहित 1173 लोग गिरफ्तार
पुलिस ने BNS एक्ट की धारा 172 के तहत किया गिरफ्तार
मुचलके पर सभी को छोड़ा गया
एसडीओपी दीपक मिश्रा ने की पुष्टि
Ambikapur News: लेकर किसानों ने किया SDM कार्यालय का घेराव
अंबिकापुर-
लेकर किसानों ने किया SDM कार्यालय का घेराव
खाद की समस्या को किया घेराव
खाद नहीं मिलने से किसान परेशान
किसानों ने SDM को सौंपा ज्ञापन
Raipur News: सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली से रायपुर लौटे
सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली से रायपुर लौटे
CM विष्णु देव साय ने मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक पर कहा
बेहतर समन्वय,सहयोग को लेकर चर्चा हुई
विकसित भारत के अनुरूप राज्यों में विकास के कार्य होंगे
बस्तर से नक्सलवाद रूपी बाधक खत्म होगा
मध्य क्षेत्र परिषद की अगली बैठक बस्तर में होगी
बस्तर में स्थिति बदल रही है:CM साय
Raipur News: लाठी लेकर विधानसभा जाएंगे: चरणदास महंत
लाठी लेकर विधानसभा जाएंगे: चरणदास महंत
विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा
चरणदास महंत को ज्यादा डोज मिल गया है
महंत अपने बयान को 2 दिन बाद भूल जाएंगे
बैठक में कुछ हलचल हुई इसलिए बात सामने आई
छग विधानसभा की अपनी एक मर्यादा है
स्पीकर क्या-क्या आदेश दे सकते हैं महंत को मालूम है
महंत खुद विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं: रमन सिंह
Indore News: आरोपी शिलोम के द्वारा बताए गए बैग में ही पिस्टल होने की जानकारी
इंदौर अपडेट : आरोपी शिलोम के द्वारा बताए गए बैग में ही पिस्टल होने की जानकारी
नाले से बरामद किए गए बैग में पिस्टल थी मौजूद – सूत्र
शिलोम के घर के बाहर खड़ी गाड़ी से कुछ रुपए भी हुए बरामद
शिलोम के घर पर भी की गई पूछताछ
Raipur News: आज 25 जून है, संविधान हत्या दिवस है- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “आज 25 जून है, संविधान हत्या दिवस है। आज के दिन 1975 में इस देश पर आपातकाल थोपा गया था, आज हम उन सभी लोकतंत्र सेनानियों को नमन करते हैं जिन्होंने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेल की यातनाएं सहन की हैं और उनके सम्मान में हमने लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक 2025 भी पारित किया है, जिसके माध्यम से उन्हें प्रोत्साहन के रूप में 25 हजार रुपये प्रति माह दिए जाते हैं।”
#WATCH | रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “आज 25 जून है, संविधान हत्या दिवस है। आज के दिन 1975 में इस देश पर आपातकाल थोपा गया था, आज हम उन सभी लोकतंत्र सेनानियों को नमन करते हैं जिन्होंने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेल की यातनाएं सहन की हैं और उनके… pic.twitter.com/DowEERz6Z9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2025
Bhopal News: 30 मार्च से 30 जून 2020 तक हमने जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बयान
30 मार्च से 30 जून 2020 तक हमने जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया
अभियान के अंतर्गत पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर कुएं, बावड़ी और तालाब बनाए गए और पुरानी जल संरचनाओं पर भी काम किए
जल संरक्षण और पुनर्भरण की दृष्टि से हमारा खण्डवा जिला देश में प्रथम स्थान पर आया है
जल संरचनाओं के काम में भी मध्यप्रदेश देश के चार राज्यों में से एक आया है
Satna News: 30 किलो अवैध चांदी के साथ युवक गिरफ्तार
सतना-
30 किलो अवैध चांदी के साथ युवक गिरफ्तार
35 लाख रुपए की अवैध चांदी जब्त
महाकौशल एक्सप्रेस से उतरा था युवक
सतना GRP पुलिस की कार्रवाई
Raipur News: स्थानांतरण पर प्रतिबंध में छूट की अवधि बढ़ी
रायपुर-
स्थानांतरण पर प्रतिबंध में छूट की अवधि बढ़ी
अब 30 जून तक वेबसाइट पर अपलोड होंगे आदेश
आज स्थानांतरण की थी अंतिम तारीख
सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
Korba Update News: युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला
कोरबा अपडेट
युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला
परिजन शव लेकर पहुंचे SP ऑफिस
निष्पक्ष जांच कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग
Indore News: राजा हत्याकांड के तीनों आरोपियों को मेडिकल के बाद क्राइम ब्रांच थाने लेकर पहुंची पुलिस
इंदौर
राजा हत्याकांड के तीनों आरोपियों को मेडिकल के बाद क्राइम ब्रांच थाने लेकर पहुंची पुलिस
आरोपी लोकेंद्र, शिलोम और बलवीर से थाने में ही की जाएगी पूछताछ
तीनों आरोपियों पर साक्ष्य मिटाने का लगा है आरोप
क्राइम ब्रांच थाने में ही आमने-सामने तीनों आरोपियों से हो सकती है पूछताछ
Dhamtari News: क्रिश्चियन हॉस्पिटल में विश्व हिंदू जागरण मंच का प्रदर्शन
धमतरी
क्रिश्चियन हॉस्पिटल (डीसीएच) में विश्व हिंदू जागरण मंच का प्रदर्शन
हॉस्पिटल के मेन गेट के सामने हनुमान चालिसा का कर रहे पाठन
हॉस्पिटल प्रबंधन ने गर्भवती के गर्भ में जीवित नवजात को मृत घोषित किया था
परिजनों ने दूसरे अस्पताल में कराया डिलीवरी…जच्चा बच्चा है स्वस्थ
Raipur News: रायपुर सूटकेस कांड के आरोपियों से पूछताछ जारी
रायपुर
रायपुर सूटकेस कांड के आरोपियों से पूछताछ जारी
शाम 4 बजे खुलासे के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा
पुलिस रिमांड लेने की तैयारी
कल घटनास्थल पर क्राइम रिक्रिएशन किया जाए
चारों आरोपियों से दीनदयाल उपाध्याय नगर थाना में की जा रही पूछताछ
Gwalior News: पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का बयान
ग्वालियर
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का बयान
Ibc24 से बोले सज्जन
संविधान निर्माता की हम लड़ाई लड़ रहे है
बीजेपी वाले अम्बेडकर जी की मूर्ति नही लगने दे रहे है
क्या वो हाईकोर्ट अम्बेडकर की जगह , नाथूराम गोडसे की मूर्ति लगवाना चाहते है
अब तो इनका बाप भी अम्बेडकर की मूर्ति हाईकोर्ट में लगवाएगा
बीजेपी की आपतकाल की बरसी पर बोले
आज के समय में बीजेपी का अघोषित आपातकाल लगा हुआ है
लेकिन अम्बेडकर के विचारों को फैलने से ये टुच्च लोग रोक नही पाएगा- सज्जन वर्मा
बाइट – सज्जन वर्मा, पूर्व मंत्री, मध्यप्रदेश
Indore News: राजा हत्याकांड के तीन आरोपियों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची शिलांग एसआईटी
इंदौर : राजा हत्याकांड के तीन आरोपियों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची शिलांग एसआईटी
लोकेंद्र, शिलोम और बल्लू उर्फ बलवीर को लेकर पहुंची पुलिस
आज तीनों आरोपियों से इंदौर में की जाएगी पूछताछ
पूछताछ के बाद आरोपियों को लेकर शिलांग रवाना हो सकती है एसआईटी की टीम
Jashpur News: ट्रिपल मर्डर केस के आरोपी गिरफ्तार
जशपुर- ट्रिपल मर्डर केस के आरोपी गिरफ्तार
मां समेत दो मासूम बच्चों की हत्या की थी
प्रेम प्रसंग में चरित्र शंका को लेकर की थी हत्या
मर्डर कर तीन लाशों को किया था आरोपी ने दफन
झारखंड के रांची से पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
जहर खाकर आोरपी ने की थी आत्महत्या की कोशिश
तपकरा थाना क्षेत्र के साजबहार गांव के उतियाल नदी की घटना
Gwalior News: कांग्रेस पार्टी के पास कोई नैतिक अधिकार नहीं है: सरोज पांडे
ग्वालियर: बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे आई,
आपातकाल की 50वीं बरसी पर आई,
आज बीजेपी देश में आपातकाल की बरसी को काले दिवस के रूप में माना रही है,
किस तरह से एक परिवार की मुखिया ने अपना परिवाद बचाने, प्रधानमंत्री का पद बचाने के लिए इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाई थी – सरोज पांडे
कांग्रेस के सत्याग्रह उपवास पर बोली….
कांग्रेस पार्टी के पास कोई नैतिक अधिकार नहीं है,
इन्होंने इमरजेंसी के समय संविधान का मजाक बनाया था, कई संशोधन किए थे, धाराओं में बदलाव किया था – सरोज पांडेय
बाइट – सरोज पांडेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, BJP
Raipur News: लोकतंत्र का सबसे काला दिन 25 जून 1975 था: मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
BJP मना रही है “संविधान हत्या दिवस”
कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा
लोकतंत्र का सबसे काला दिन 25 जून 1975 था
इंदिरा गांधी ने अकारण आपातकाल लगा दी
वर्तमान पीढ़ी को हम आपातकाल के बारे में बता रहे हैं
New Delhi News: कैप्टन शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक अंतरिक्ष उड़ान सफलतापूर्वक लॉन्च हुई
भारत के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक अंतरिक्ष उड़ान सफलतापूर्वक लॉन्च हो गई है
Jabalpur News: मीडिया में ‘लव जिहाद’ शब्द के इस्तेमाल के खिलाफ याचिका
जबलपुर- मीडिया में ‘लव जिहाद’ शब्द के इस्तेमाल के खिलाफ याचिका
‘लव जिहाद’ शब्द से मुस्लिमों की धार्मिक भावनाएं आहत होने की दलील
भोपाल के मारूफ़ खान की याचिका पर HC का फैसला
ऐसे मामले रिट याचिका में सुनने योग्य नहीं
HC ने दखल देने से इंकार करते हुए ख़ारिज की याचिका
HC ने याचिकाकर्ता को दी स्वतंत्रता
संबंधित थाने में पेश कर सकते हैं शिकायत
सुनवाई नहीं होने पर अदालत में पेश कर सकते हैं परिवाद : HC
Janjgir News: युवक और महिला की पेड़ पर लटकती मिली लाश
जांजगीर: युवक और महिला की पेड़ पर लटकती मिली लाश
प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या जताई जा रही आशंका
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
पामगढ़ के धनेली गांव का मामला
Bhilai News: ईरान के कोपया स्टील प्लांट में फंसे छग के लोग
भिलाई
ईरान के कोपया स्टील प्लांट में फंसे छग लोग
छग समेत कई राज्यों के 150 से ज्यादा लोग फंसे
ईरान में फंसे लोगों ने की सरकार से अपील
छत्तीसगढ़ सरकार से बचाने की अपील
सरकार से जान बचाने की लगाई गुहार
इंडियन एमबेंसी से भी नही मिल रही मदद
ईरानी भी कर रहे हमला
Gwalior News: नाबालिग के साथ दुष्कर्म फिर किया ब्लैकमेल
ग्वालियर- नाबालिग के साथ दुष्कर्म फिर किया ब्लैकमेल
अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की दी धमकी
आरोपी ने 50 लाख का ज्वेलरी और नगदी 80 हजार ऐंठे
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया मामला दर्ज
गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के न्यू रचना विहार कॉलोनी का मामला
Surajpur News: इवनिंग वॉक पर निकले दंपति से चैन स्नैचिंग
सूरजपुर: इवनिंग वॉक पर निकले दंपति से चैन स्नैचिंग
बाइक सवार बदमाशों ने की चैन स्नैचिंग
विरोध पर कट्टा दिखाकर फरार हुए आरोपी
विश्रामपुर पुलिस जांच में जुटी
Jabalpur News Today: बिजली कम्पनियों में 2 हज़ार पदों पर भर्ती मामला, भर्ती परीक्षा में पूछे गए 2 सवालों को HC में चुनौती
जबलपुर- बिजली कम्पनियों में 2 हज़ार पदों पर भर्ती मामला
भर्ती परीक्षा में पूछे गए 2 सवालों को HC में चुनौती
सवालों के सही जवाब गलत मानने पर याचिका
HC ने अपने अंतिम फैसले के अधीन रखी भर्ती
HC ने राज्य सरकार, ऊर्जा विभाग को नोटिस जारी कर मांगा जवाब।
Raipur News Today: कांग्रेस में सभी अश्वमेध के घोड़े, सचिन पायलट मामले में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा
कांग्रेस में सभी अश्वमेध के घोड़े: सचिन पायलट
मामले में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा
कांग्रेस पार्टी अब अस्तबल हो गई है
कांग्रेस घोड़े से मुक्त ही नहीं हो पा रही है
घोड़ा लंगड़ा होता है तो गोली मार देते है
इसलिए लंगड़े घोड़े को गोली मार देनी चाहिए
गांधी जी की सलाह पर कांग्रेस को विसर्जन कर देना चाहिए
Jabalpur News Today: चाय की ठेले से नशे का कारोबार, विजयनगर आदि प्लाज़ा के पास पुलिस की कार्यवाई
जबलपुर- चाय की ठेले से नशे का कारोबार
विजयनगर आदि प्लाज़ा के पास पुलिस की कार्यवाई
नशीले इंजेक्शन बेचने चाय के ठेले पास खड़े 2 युवक गिरफ्तार
एक्सपायर्ड प्रतिबंधित दवाओं के 118 नशीले इंजेक्शन बरामद
Surajpur News Today: स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा,बड़ा हादसा टला
सूरजपुर
स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा,बड़ा हादसा टला
हादसे के वक्त दूसरे कक्षा में बैठ कर बच्चे कर रहे थे पढ़ाई
मुख्यमंत्री जतन योजना के तहत बीते वर्ष हुआ था मरम्मत कार्य
प्रतापपुर इलाके के घुटरापारा दरहोरा प्राथमिक शाला की घटना
Wadrafnagar News Today: स्याही धान खरीदी केन्द्र में बड़ा घोटाला, 33 लाख रुपए के धान का किया गया गबन
वाड्रफनगर
स्याही धान खरीदी केन्द्र में बड़ा घोटाला
33 लाख रुपए के धान का किया गया गबन
खाद्य विभाग ने जांच के बाद FIR का दिए निर्देश
समिति प्रबंधकों के साथ अन्य दोषियों पर FIR के निर्देश
जांच में कुल 1 हजार 75 क्विंटल धान कम पाया गया
वाड्रफनगर के स्याही धान खरीदी केंद्र का मामला
Guna News Today: जहरीली गैस से 5 लोगों की मौत का मामला, घटना का लाइव वीडियो भी आया सामने
गुना
जहरीली गैस से 5 लोगों की मौत का मामला
घटना का लाइव वीडियो भी आया सामने
गाय को बचाने उतरे थे 6 लोग
Bilaspur News Today: महिला व बच्चों का अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर-
महिला व बच्चों का अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
सरकंडा थाना पुलिस की कार्रवाई
Rajim News Today: अज्ञात वाहन ने पैदल चल रहे ग्रामीण को कुचला, हादसे में ग्रामीण गंभीर घायल, रायपुर रेफर
राजिम-
अज्ञात वाहन ने पैदल चल रहे ग्रामीण को कुचला
हादसे में ग्रामीण गंभीर घायल, रायपुर रेफर
गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र की घटना
Gwalior News Today: देवर -भाभी के साथ की लूट,नकाबपोश तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर लूट,
ग्वालियर
देवर -भाभी के साथ की लूट,
नकाबपोश तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर लूट,
मंगलसूत्र, सोने का हार,सोने की बिजासन, ओम का पेंडल चांदी की करधनी, कानों की झुमकी, बिछिया, चांदी की पायल ,लूटकर हुए फरार,
पिछोर थाना क्षेत्र का मामला।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...रायपुर
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm