CM Review Meeting Decision: छत्तीसगढ़ में पहली बार पेयजल समस्या के लिए टोल फ्री नंबर जारी.. CM साय ने की विभागों के कामकाज की समीक्षा
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सलोनी के सरपंच प्रतिनिधि सलीम ढीढी,जिला समन्वयक राजकुमार कोशले,उत्कर्ष कावले, मंजू गायकवाड सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Toll free number for drinking water problem complaint-redressal
- पेयजल शिकायतों के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-233-0008 जारी हुआ।
- 15 दिनों में हैंडपंप और सार्वजनिक नलों की मरम्मत होगी।
- जल संरक्षण जागरूकता अभियान में वृक्षारोपण, रैली, नुक्कड़ नाटक हुए।
Toll free number for drinking water problem complaint-redressal : रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जल संसाधन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में पेयजल समस्याओं के समाधान और सार्वजनिक जल स्रोतों के सुधार को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री की तरफ से जारी महत्वपूर्ण निर्देशों में कहा गया है कि, 15 दिनों के भीतर सभी हैंडपंप और सार्वजनिक नलों की मरम्मत सुनिश्चित की जाए। यदि किसी क्षेत्र में पेयजल की समस्या हो, तो नागरिक तुरंत टोल-फ्री नंबर पर संपर्क करें। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग ने हेल्पलाइन के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-233-0008 जारी किया है।
Toll free number for drinking water problem complaint-redressal: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गर्मियों के मौसम को देखते हुए जल आपूर्ति की स्थिति पर विशेष ध्यान देने और लोगों को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने पहली बार पेयजल समस्या के शिकायत, निवारण के लिए पृथक रूप से टोलफ्री नंबर जारी किया है।
जल संसाधन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की बैठक।
📍मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर pic.twitter.com/PGLlCpyVsX
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) March 24, 2025
विभाग ने आयोजित किये विविध कार्यक्रम
लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभाग द्वारा जल संरक्षण पर ग्राम सलोनी मे विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे जल संकट की गंभीरता पर प्रकाश ड़ालते हुए समाज में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाई गई। इस अवसर पर जल संचयन तकनीकों पर प्रदर्शनी,स्कूल और कॉलेज छात्रों द्वारा जल पर आधारित पोस्टर , निबंध प्रतियोगिता,वृक्षारोपण अभियान,पानी बचाने की शपथ, विशेष व्याख्यान एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।
पीएचई के कार्यपालन अभियंता मनोज ठाकुर ने बताया कि जल संकट की गंभीरता को देखते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभाग द्वारा जल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को जल के महत्व और इसके संरक्षण के उपायों के प्रति जागरूक करना है।कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण, रैली, पोस्टर प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक आदि का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और सामाजिक संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वक्ताओं ने वर्षा जल संचयन, टपक सिंचाई प्रणाली, पारंपरिक जल स्रोतों के पुनरुद्धार, घरों में पानी की बचत के उपाय और जलवायु परिवर्तन से जुड़ी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों, स्थानीय नागरिकों तथा सरकारी अधिकारियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सलोनी के सरपंच प्रतिनिधि सलीम ढीढी,जिला समन्वयक राजकुमार कोशले,उत्कर्ष कावले, मंजू गायकवाड सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग ने शिकायत दर्ज कराने और समाधान के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-233-0008 जारी किया है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Toll free number for drinking water problem complaint-redressal
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am