BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर
Live Updates

Today News and LIVE Update 07 March 2025: कल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस.. प्रदेश की महिलाओं के खाते में आएगी ‘महतारी वंदन योजना’ की राशि, CM करेंगे जारी..

8 मार्च को साइंस कॉलेज ग्राउंड में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ‘महतारी वंदन योजना’ के एक वर्ष पूर्ण होने पर 13वीं किस्त …

satya prakashUpdated on 07 Mar 2025 | 10:09 pm
Mahtari Vandan Yojana 13th installment Update

रायपुर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 4 मार्च से 8 मार्च तक महिला मड़ई का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का थीम "सशक्त महिला, समृद्ध महिला" रखा गया है। इस मेले में पूरे प्रदेश के महिला स्व-सहायता समूहों और महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की जा रही है। समूहों को निःशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि वे अपने उत्पादों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा सकें।

इसके अलावा, 8 मार्च को साइंस कॉलेज ग्राउंड में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ‘महतारी वंदन योजना’ के एक वर्ष पूर्ण होने पर 13वीं किस्त का भुगतान करेंगे।

------------------------------------------------------------------------------------------------

Today News and LIVE Update 07 March 2025:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार से दो दिन की यात्रा पर गुजरात और केंद्र शासित प्रदेश दादरा तथा नगर हवेली और दमन व दीव पहुंचेंगे। इस दौरान वे सूरत, नवसारी और दमन के सिलवासा में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री का आज सिलवासा में 2580 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसके बाद सूरत में प्रधानमंत्री सूरत खाद्य सुरक्षा संतृप्ति अभियान का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लगभग 2 लाख लाभार्थियों को लाभ मिलेगा। नवसारी में 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ में भाग लेंगे। स्व-सहायता समूहों की 2.5 लाख महिलाओं को 450 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि प्रदान करेंगे।

Read More : Mahakumbh Sailor Earn 30 Crore: क्या वाकई महाकुंभ में नाविक ने कमाए 30 करोड़ रुपये?.. अखिलेश ने पूछा, ‘कितना मिला सरकार को जीएसटी?’

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

Today News and LIVE Update 07 March 2025: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सबसे पहले वे पंधाना में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह समारोह में शामिल होंगे और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से 1100 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे। सुबह 11:15 बजे विधानसभा सत्र की तैयारी को लेकर सीएम हाउस में महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 12:15 बजे पर्यावरण विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे और राज्य में पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए समय आरक्षित हैं। शाम 5:00 बजे भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में कन्वेंशन सेंटर का भूमिपूजन करेंगे। शाम 6:00 बजे: फिर से मुलाकात के लिए समय आरक्षित रहेगा।

Read More : CG Ki Baat: ‘जासूसी’, टेपिंग, चुनाव..रार..डिप्टी CM का पलटवार..क्या वाकई हार के बाद नए बहाने तलाश रही है कांग्रेस ?

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 9वां दिन

Today News and LIVE Update 07 March 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की कार्रवाई जारी है।छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज नौवां दिन है, जहां प्रश्नकाल के हंगामेदार रहने की पूरी संभावना है। विपक्षी दलों के वरिष्ठ विधायक सरकार से तीखे सवाल पूछ सकते हैं। प्रश्नकाल में विधायक धर्मजीत सिंह, विक्रम मांडवी, अजय चंद्राकर और भूपेश बघेल जैसे वरिष्ठ नेता मंत्रियों से जवाब तलब करेंगे। विजय शर्मा और श्याम बिहारी जायसवाल के विभागों से जुड़े सवालों पर चर्चा होगी। ध्यानाकर्षण काल में कुल 56 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाए गए हैं। ओपन स्कूल और धान उठाव जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सवाल-जवाब होंगे। साथ ही कई विभागों के वार्षिक प्रतिवेदन विधानसभा पटल पर रखे जाएंगे। मंत्री अरुण साव के विभाग पर बजट चर्चा पूरी होगी जिसके बाद मंत्री केदार कश्यप के विभागों पर बजट चर्चा की शुरुआत होगी।

07 Mar 2025 | 9:29 pm

Bhopal News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लाड़ली बहनों को मिलेगी सौगात!

भोपाल
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लाड़ली बहनों को मिलेगी सौगात!
8 मार्च को लाड़ली बहनों के खातों में आएगी 1250 रु की 22वीं किस्त
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे लाड़ली बहनों के खातों में राशि ट्रांसफर
1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1552.73 करोड़ रू होंगे ट्रांसफर
कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का होगा सम्मान
राष्ट्रमाता पद्मावती पुरस्कार,राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाज सेवा पुरस्कार, रानी अवंति बाई वीरता पुरस्कार, विष्णु कुमार महिला एवं बाल कल्याण समाज सेवा सम्मान पुरस्कार से सम्मानित होगी महिलाएं

07 Mar 2025 | 8:54 pm

Bhopal News: गांधीनगर में अदनान नाम के युवक की हत्या में फरार चल रहे आरोपियो पर हुई इनाम की घोषणा

भोपाल

गांधीनगर में अदनान नाम के युवक की हत्या में फरार चल रहे आरोपियो पर हुई इनाम की घोषणा

पुलिस ने हत्या में फरार तीन आरोपियो पर 30 हजार का इनाम किया घोषित

लक्की,शुभम, राजकुमार सोलंकी पर इनाम घोषित

07 Mar 2025 | 8:45 pm

Bhubaneswar News: सीएम मोहन चरण माझी ने भुवनेश्वर में किया नवनिर्मित नयापल्ली पुलिस स्टेशन का उद्घाटन

भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भुवनेश्वर में नवनिर्मित नयापल्ली पुलिस स्टेशन का उद्घाटन किया। इसके साथ-साथ उन्होंने वर्चुअल मोड के माध्यम से राज्य भर के 13 अन्य पुलिस स्टेशन भवनों का उद्घाटन किया।

 

 

07 Mar 2025 | 8:30 pm

Delhi News: CISF की महिला हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली

दिल्ली
CISF की महिला हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली
IGI एयरपोर्ट पर अपनी सर्विस रिवाल्वर से की आत्महत्या
IGI एयरपोर्ट पर तैनात थी महिला हेड कांस्टेबल

07 Mar 2025 | 8:14 pm

Gwalior News: PWD में पदस्थ रामकुमार गुप्ता की अवमानना याचिका पर हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में हुई सुनवाई

ग्वालियर
PWD में पदस्थ रामकुमार गुप्ता की अवमानना याचिका,
अवमानना याचिका पर हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में हुई सुनवाई,
जस्टिस जीएस अहलूवालिया ने माना ने ग्वालियर कलेक्टर रूचिका चौहान को दोषी माना,
21 दिसंबर 2018 के हाईकोर्ट के आदेश का पालन न करने के मामले में दोषी माना,
रामकुमार गुप्ता को वेतनमान के अंतर की 17.61 लाख की राशि का भुगतान करना था,
2018 से लेकर 2025 तक 6 कलेक्टर बदलें,
किसी ने हाईकोर्ट के आदेश को नही माना,
जिसके बाद रामकुमार गुप्ता ने लगाई थी अवमानना याचिका,
अब 11 मार्च पर कलेक्टर पर सजा की होगी सुनवाई।

07 Mar 2025 | 8:12 pm

Bhopal News: “मध्यप्रदेश वन्य जीवों के प्रबंधन की दृष्टि से देश और दुनिया में एक अलग पहचान बना रहा है- CM यादव

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “मध्यप्रदेश वन्य जीवों के प्रबंधन की दृष्टि से देश और दुनिया में एक अलग पहचान बना रहा है… हमने भोपाल में 8वें टाइगर रिजर्व पार्क की घोषणा की थी… उसका सफलता के साथ स्वागत हुआ। वन्य जीव प्रबंधन की दृष्टि से भोपाल देश की पहली राजधानी बनी है। हम एक और टाइगर रिजर्व पार्क की अधिसूचना जारी कर रहे हैं…”

 

 

07 Mar 2025 | 8:09 pm

Sheopur News: यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 यात्री घायल 2 गंभीर

श्योपुर-
यात्रियों से भरी बस पलटी
15 यात्री घायल, 2 गंभीर
कलमी गांव के पास की घटना
देहात थाना क्षेत्र का मामला

07 Mar 2025 | 7:49 pm

Gwalior News: आगामी 10 मार्च को हमारे मुख्यमंत्री मोहन यादव आएंगे- मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

ग्वालियर, मध्य प्रदेश: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “आगामी 10 मार्च को हमारे मुख्यमंत्री मोहन यादव आएंगे… माधव नेशनल पार्क को परिवर्तित करके माधव टाइगर रिजर्व स्थापित किया जा रहा है… मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं…”

 

07 Mar 2025 | 7:35 pm

Ramanujganj News: किसानों ने जंगल में फेंका टमाटर, टमाटर का रेट गिरने से परेशान है किसान

रामानुजगंज-
किसानों ने जंगल में फेंका टमाटर
टमाटर का रेट गिरने से परेशान है किसान
किसानों को नहीं मिल रहा उचित दाम
टमाटर की खेती से घाटा होने पर किसान परेशान
सब्जी मंडी में टमाटर खरीदने को तैयार नहीं है व्यापारी
रामानुजगंज के विजयनगर क्षेत्र का मामला

07 Mar 2025 | 7:07 pm

Bhopal Breaking News: सीएम ड़ॉ मोहन यादव…. कुशाभाऊ कन्वेशन सेंटर के भूमिपूजन अवसर पर बोले.. भोपाल के लिए आज का दिन सुखद संयोग है..

भोपाल

सीएम ड़ॉ मोहन यादव….
कुशाभाऊ कन्वेशन सेंटर के भूमिपूजन अवसर पर बोले..
भोपाल के लिए आज का दिन सुखद संयोग है..
पीएम नरेंद्र मोदी जैसा लीडर आज हमें मिला है..
21 वी शताब्दी भारत की होगी..
पीएम मोदी ने हर क्षेत्र में विकास किया है…. ..
मध्यप्रदेश का नाम देश दुनिया में टूरिज्म से बढ़ा है….
हमने नये माधव टाइगर रिजर्व की भीं घोषणा की है…
टाइगर और उसकी मादाये अपनी टेरेटरी का भ्रमण करती है.मप्र टाइगर स्टेट है..
रातापानी नेशनल पार्क के माध्यम से राजधानी का मान बढ़ा है..
भोपाल की पहचान कई कई तरह से है….

07 Mar 2025 | 7:04 pm

Raipur Breaking News: सदन में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा, ‘हम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं’

सदन में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा

हम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं

किसी एक को भी अब तक जेल नहीं भेज पाए

डेढ़ साल में नहीं भेजे तो साढ़े 3 साल में कहां भेज पाएंगे

मंत्री रामविचार नेताम ने कहा

नेता प्रतिपक्ष की चिंता बढ़ते जा रही है

इंतजार की घड़ी खत्म होगी, 1-1 लोग अंदर जाएंगे

07 Mar 2025 | 7:04 pm

Dhamtari Breaking News: पुलिस की चलानी कार्रवाई से टूरिस्ट नाराज, रुद्री थाने के सामने रोड पर किया प्रदर्शन

धमतरी-
पुलिस की चलानी कार्रवाई से टूरिस्ट नाराज
रुद्री थाने के सामने रोड पर किया प्रदर्शन
रसीद मांगने पर पुलिस के साथ हुई बहस
अंगारमोती माता दर्शन करने पहुंचे थे टूरिस्ट
रुद्री थाना पुलिस कर रही थी चलानी कार्रवाई

07 Mar 2025 | 6:31 pm

Ambikapur Breaking News: 20 ट्रक से ज्यादा नीलगिरी की लकड़ी जब्त, मेण्ड्रा कला में किया था लकड़ी का भंडारण

अंबिकापुर-
20 ट्रक से ज्यादा नीलगिरी की लकड़ी जब्त
मेण्ड्रा कला में किया था लकड़ी का भंडारण
अवैध तरीके से की गई थी लकड़ी कटाई
वन विभाग की कार्रवाई

07 Mar 2025 | 6:31 pm

Bhopal Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का संबोधन, भोपाल में इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर की आवश्यकता थी

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का संबोधन….
भोपाल में इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर की आवश्यकता थी….
आगामी समय में हमारे आयोजन के लिए यह कन्वेंशन सेंटर उपयोगी साबित होगा…
मुख्यमंत्री जी को और भोपाल वासियों को बधाई…..

07 Mar 2025 | 6:29 pm

Raipur Breaking News: मंत्री केदार कश्यप के विभागों के बजट अनुदान मांगों पर चर्चा, विभागीय मंत्री केदार कश्यप ने कहा, ‘छग में 683 वर्ग किमी वन क्षेत्र में वृद्धि हुई है’

मंत्री केदार कश्यप के विभागों के बजट अनुदान मांगों पर चर्चा

विभागीय मंत्री केदार कश्यप ने कहा

छग में 683 वर्ग किमी वन क्षेत्र में वृद्धि हुई है

हम सुशासन,पारदर्शिता के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं

भ्रष्टाचार खत्म करने जैम पोर्टल से खरीदी हो रही है

हमने चरणपादुका के लिए 50 करोड़ रु का प्रावधान किया है

तेंदूपत्ता पारिश्रमिक दर 855 करोड़ रुपए दिए

तेंदूपत्ता प्रति मानक बोरा ₹5500 दे रहे हैं

07 Mar 2025 | 5:57 pm

Haryana Breaking News: भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान क्रैश, समय रहते पायलट ने पैराशूट से निकला बाहर

हरियाणा-
भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान क्रैश
ट्रेनिंग के लिए अंबाला एयरबेस से भरी थी उड़ान
तकनीकि खराबी के कारण विमान हुआ क्रैश
समय रहते पायलट ने पैराशूट से निकला बाहर
वायुसेना अधिकारी ने दिए दुर्घटना की जांच के आदेश

07 Mar 2025 | 5:56 pm

Raipur Breaking News: नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा, मोदी को देश के बाघों के बारे में चिंता है

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा

मोदी को देश के बाघों के बारे में चिंता है

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों में 3 बाघ मर गए

छग में हाथी, हिरण, चौसिंगा की मौत हो रही है

गुजरात में अंबानी के “वनतारा” से वन विभाग को चिट्ठी आई है

अंबानी के “वनतारा” के लिए जानवर मांग रहे हैं: महंत

07 Mar 2025 | 5:54 pm

Bastar Breaking News: शिक्षा क्षेत्र में बस्तर जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन, नीति आयोग ने बस्तर जिले को 3 दिए करोड़ रु का पुरस्कार

शिक्षा क्षेत्र में बस्तर जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन

नीति आयोग ने बस्तर जिले को 3 दिए करोड़ रु का पुरस्कार

मुख्यमंत्री विष्णदेव साय ने दी बधाई

07 Mar 2025 | 5:41 pm

Raipur Breaking News: मंत्री केदार कश्यप के विभागों के बजट अनुदान मांगों पर चर्चा, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा, ‘वन विभाग में काम केवल कागजों में होता है’

मंत्री केदार कश्यप के विभागों के बजट अनुदान मांगों पर चर्चा

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा

14 माह में वन विभाग में कोई काम नहीं हुआ

कैम्पा मद में मात्र 50% राशि खर्च हुआ है

वन विभाग के अधिकारियों के रिश्तेदार ठेकेदार है

आखिर वन विभाग में काम टेंडर से क्यों नहीं होता?

वन विभाग में 5-10% भ्रष्टाचार होता है, होता रहेगा

वन विभाग में काम केवल कागजों में होता है

07 Mar 2025 | 5:39 pm

Indore Breaking News: होली को लेकर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान, मुस्लिम भाइयों को बड़ा दिल रखना चाहिए

इंदौर : होली को लेकर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान मुस्लिम भाइयों को बड़ा दिल रखना चाहिए

जुम्मे की नमाज हर शुक्रवार को आती है और होली साल में एक बार आती है

मैं मुस्लिम भाइयों से कहना चाहता हूं कि अपने पूर्वज कौन थे इसका पता लगाएं , आपके पूर्वजों ने वृंदावन में कृष्ण के साथ होली खेली है इस बात वो ध्यान में रखें ।

और वह हमारे साथ होली मनाए होली का मजा लें ,

होली खेलना इस्लाम के विरुद्ध नहीं है

हमारे यहां गंगा जमुना संस्कृति रही है

हमने एक दूसरे को गुलाल लगाया है

अब पता नहीं कहां का कट्टरवाद आ गया है जो मुस्लिम भाइयों में भ्रम पैदा कर रहा है ।

07 Mar 2025 | 5:38 pm

Raipur Breaking News: बिहार के रोहतास में छत्तीसगढ़ की नाबालिग लड़कियों की बरामदगी की घटना पर PCC चीफ दीपक बैज का बयान

रायपुर : बिहार के रोहतास में छत्तीसगढ़ की नाबालिग लड़कियों की बरामदगी की घटना पर PCC चीफ दीपक बैज का बयान ,

कहा कि ये बहुत दुर्भाग्यजनक घटना है कि छत्तीसगढ़ की बच्चियों को बेचा जा रहा है ,

ये छत्तीसगढ़ सरकार के लिए गंभीर चिंता का विषय है ,

सवाल ये है कि बच्चियों गई कैसे , कौन ले गया , इसके लिए कौन जिम्मेदार है , क्या सरकार इससे बेखबर है ?

हमारी माता बहनों को दूसरे प्रदेशों में बेचा जा रहा है , सरकार कर क्या रही है , इसके लिए सरकार ही जिम्मेदार है

07 Mar 2025 | 5:21 pm

Bemetara Breaking News: नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश, परिजनों ने नवागढ़ थाना में शिकायत

बेमेतरा- नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश
परिजनों ने नवागढ़ थाना में शिकायत
आरोपी के सूचना देने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रु का इनाम

07 Mar 2025 | 4:59 pm

Wadrafnagar News: स्कूल बस से टकराई कार, निर्वाचित जनपद अध्यक्ष शशी सिंह घायल

वाड्रफनगर- स्कूल बस से टकराई कार
कार सवार नव निर्वाचित जनपद अध्यक्ष शशी सिंह घायल
स्कूल के बच्चों को भी आई चोंट
सभी घायल अस्पताल में भर्ती
मदनपुर गांव की घटना

07 Mar 2025 | 4:23 pm

Indore News: भगवा रंग के टिश्यू पेपर पर मचा बवाल

इंदौर — भगवा रंग के टिश्यू पेपर पर मचा बवाल

करणी सेना ने भगवा रंग के टिश्यू पेपर पर जताया विरोध

इंदौर के एक प्रतिष्ठित मॉल के रेस्टोरेंट में भगवा रंग का नैपकिन हाथ पोंछने के लिए देने पर भड़क गए करणी सेना के समर्थक

लंच करने पहुंचे करणी सेना के युवकों ने जताया कड़ा विरोध..

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग प्रताप राघव ने रेस्टोरेंट संचालकों को दिए चेतावनी

कहा आपकी बुद्धि सड़ गई है क्या अगर रंग रखना भी है तो हरा रंग का रखो न

केसरिया रंग हमारी आन बान और शान हैं

इस बार तो चेतावनी देकर छोड़ दिया हैं अगर अब भगवा रंग ऐसी किसी भी वस्तु में मिला तो होटल तहस नहस कर देंगे एक कंकड़ भी नहीं मिलेगा

विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं

07 Mar 2025 | 3:51 pm

Indore News: लाव लश्कर के साथ छावा मूवी देखने पहुंचे केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

इंदौर : लाव लश्कर के साथ छावा मूवी देखने पहुंचे केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,

300 कार्यकर्ताओ के साथ विजय नगर स्थित मॉल पहुंचे,

बड़ी संख्या में कार्यकता मौजूद ,

07 Mar 2025 | 3:44 pm

Jabalpur News: जिलाबदर की मनमानी कार्रवाई पर HC ने दिखाई नाराजगी, कलेक्टर पर ठोंका 50 हज़ार का जुर्माना

जबलपुर- जिलाबदर की मनमानी कार्रवाई पर HC ने दिखाई नाराजगी

HC ने जबलपुर कलेक्टर पर ठोंका 50 हज़ार रु का जुर्माना

HC ने याचिकाकर्ता संतोष पटेल पर की गई जिलाबदर कार्यवाई की रद्द

HC ने पाया गम्भीर नहीं मामूली अपराधों पर कर दी गई थी जिलाबदर कार्यवाई।

07 Mar 2025 | 3:35 pm

Indore News: इंदौर में बना 63वाँ ग्रीन कॉरिडोर, जबलपुर से इंदौर लाई गई किडनी

इंदौर: इंदौर में बना 63वाँ ग्रीन कॉरिडोर

जबलपुर से इंदौर लाई गई किडनी

एयर एंबुलेंस के माध्यम से इंदौर पहुंची किडनी

इंदौर एयरपोर्ट से बॉम्बे हॉस्पिटल तक बनाया ग्रीन कॉरिडोर

किडनी डोनेशन से 44 वर्षीय पुरुष की मिला नवजीवन

07 Mar 2025 | 3:20 pm

Gwalior News: मकान में लगी भीषण आग

ग्वालियर: एक मकान में लगी भीषण आग,
गदाईपुरा में लगी आग,
शॉर्ट सर्किट से लगी आग,
4 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची।

07 Mar 2025 | 2:56 pm

Bilaspur News : 30 मार्च को PM मोदी का बिलासपुर दौरा

बिलासपुर
30 मार्च को PM मोदी का बिलासपुर दौरा
कलेक्टर, SP ने ली अधिकारियों की बैठक
तैयारियों को लेकर सौंपी गई जिम्मेदारी
अधिकारियों की छुट्टी निरस्त, मुख्यालय में रहने के निर्देश
बिल्हा मोहभठ्ठा में होगा कार्यक्रम का आयोजन

07 Mar 2025 | 2:56 pm

Durg News : श्याम शर्मा बने दुर्ग नगर निगम के सभापति

दुर्ग: श्याम शर्मा बने दुर्ग नगर निगम के सभापति
श्याम शर्मा को मिले कुल 49 मत
कांग्रेस के प्रत्याशी भास्कर कुंडले को मिले 12 मत
महापौर समेत कुल 60 पार्षदों ने किया मतदान

07 Mar 2025 | 2:46 pm

Rajgarh News : एम्बुलेंस में खत्म हुई ऑक्सीजन, मरीज की मौत

राजगढ़
एम्बुलेंस में खत्म हुई ऑक्सीजन,मरीज की मौत
3 साल की मासूम हर्षिता की मौत
मासूम को गुना अस्पताल से किया था भोपाल रेफर
ब्यावरा के 5 किमी पहले ऑक्सीजन हुई खत्म
दूसरा सिलेंडर लगाया उसमें भी ऑक्सीजन खत्म
परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप
डॉक्टर और एम्बुलेंस चाल पर कार्रवाई की मांग
गुना जिला अस्पताल का मामला

07 Mar 2025 | 2:46 pm

Satna News : सड़क किनारे पलटा पिकअप, हादसे में 13 लोग घायल, 3 बच्चे की हालत गंभीर

सतना: सड़क किनारे पलटा पिकअप
हादसे में 13 लोग घायल, 3 बच्चे की हालत गंभीर
घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती
हादसे के दौरान 25 लोग थे सवार
कोटर थाने के रजरवार गांव की घटना

07 Mar 2025 | 2:45 pm

Indore News : महिला के हाथ से दिनदहाड़े मोबाइल छीनकर भागे बदमाश

इंदौर : राह चलते लोगों से मोबाइल झपटमारी करने वाले चार बदमाश आजाद नगर थाना पुलिस ने किए गिरफ्तार

महिला के हाथ से दिनदहाड़े मोबाइल छीनकर भागे थे बदमाश

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी मोबाइल छीनने की घटना

फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार

आरोपियों से पूछताछ में जुटी आजाद नगर थाना पुलिस

07 Mar 2025 | 2:45 pm

Raigarh Fire News : गजमार पहाड़ी में लगी आग

रायगढ़: गजमार पहाड़ी में लगी आग
गर्मी की वजह से लगी आग
वन विभाग और फायर ब्रिगेड टीम मौके पर
आग बुझाने की कर रहे कोशिश
पखवाड़े भर में पहाड़ी में आगजनी की तीसरी घटना

07 Mar 2025 | 2:22 pm

Bhopal News : भोपाल पुलिस कमिश्नरेट ने जारी किया आदेश

भोपाल

भोपाल पुलिस कमिश्नरेट ने जारी किया आदेश

भोपाल में धरना, प्रदर्शन एवं किराएदार की सूचना संबंधी आदेश

किरायेदार, स्पा सेंटर, ट्रेवल्स, हॉस्टल संचालक सहित, गार्ड एजेंसी, निर्माण कार्ये में लगे मजदूरों की थाने में जानकारी देना जरूरी

15 दिन के अंदर दस्तावेज के साथ देनी होगी संबंधित थाने में जानकारी

07 Mar 2025 | 1:31 pm

Indore News : प्रॉपर्टी ब्रोकर्स व्यापारी के कर्मचारी साथ 7 की लूट का पुलिस ने किया खुलासा

इंदौर : प्रॉपर्टी ब्रोकर्स व्यापारी के कर्मचारी साथ 7 की लूट का पुलिस ने किया खुलासा

कर्मचारी ही निकला घटना का मास्टर माइंड

कर्मचारी ने चाकू दिखाकर रुपयों से भरा बैग लूटने की पुलिस को बताई थी कहानी

अपने साथी के साथ ही कर्मचारी ने पूरी वारदात को दिया था अंजाम

छोटी ग्वाल टोली थाना पुलिस ने कर्मचारी राजू दांगी और विकास प्रजापत को किया गिरफ्तार

आरोपियों से लूट के 7 लाख रुपए भी हुए बरामद

07 Mar 2025 | 1:30 pm

Raipur News : सभापति बनने के बाद सूर्यकांत राठौर का बड़ा बयान

रायपुर ब्रेकिंग ,

सभापति बनने के बाद सूर्यकांत राठौर ने कहा कि वो विपक्ष और निर्दलीय पार्षदों के संरक्षक के रूप में काम करेंगे ,

15 साल के कार्यकाल में जो घोटाले भ्रष्टाचार हुए हैं उनकी जांच कर दोषियों को सजा दिलवाने उनकी पहली प्राथमिकता होगी ,

07 Mar 2025 | 1:30 pm

Bhilai News : महिला सफाईकर्मियों ने किया निगम में प्रदर्शन

भिलाई: महिला सफाईकर्मियों ने किया निगम में प्रदर्शन
100 से ज्यादा स्वच्छता दीदी को 3 महीने से नही मिला है वेतन
महिलाओ ने सुपरवाइजर पर लगाया आरोप
वेतन मांगने पर चप्पल से मारने की बात करने का आरोप
आर्थिक तंगी से जूझ रहा निगम, जल्द करेंगे व्यवस्था: आयुक्त

07 Mar 2025 | 1:09 pm

Ujjain News : घर से बारात देखने निकले युवक की चाकू मारकर हत्या

उज्जैन
युवक की चाकू मारकर हत्या
घर से बारात देखने निकला था युवक
अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी
इंगोरिया के बलेडी गांव की घटना

07 Mar 2025 | 1:08 pm

Bhopal News : कांग्रेस नेता मोहम्मद सावर ने लगाए पोस्टर

भोपाल

सोशल मीडिया पर भड़काऊ और भेदभाव वाले पोस्ट के बाद अब त्योहारों पर भेदभाव न करने को लेकर राजधानी में लगे पोस्टर…

कांग्रेस नेता मोहम्मद सावर ने लगाए पोस्टर…

पोस्टर में लिखा – सामान सब से खरीदे किसी से कोई भेदभाव न करें…

होली और ईद मिलकर बनाए…

जो भड़का रहे हैं, उनकी बातों में न आएं…

07 Mar 2025 | 1:08 pm

Raipur News : छत्तीसगढ़ में 2 हज़ार करोड़ का शराब घोटाला मामला

छत्तीसगढ़ में 2 हज़ार करोड़ का शराब घोटाला मामला

सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज की अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा की ज़मानत याचिका

एपी त्रिपाठी, दिलीप पांडे समेत अन्य को मिली जमानत

ढेबर और टुटेजा के अलावा अन्य आरोपयों को 10 अप्रेल को छोड़ने के आदेश

10 अप्रेल को जमानत पर छूटेंगे एपी त्रिपाठी और अन्य आरोपी

फर्जी मेडिकल रिपोर्ट और अन्य आरोपों के कारण अटकी अनवर ढेबर की जमानत

अनिल टुटेजा के अन्य मामलों में संलिप्त होने के कारण नहीं मिली जमानत

आज सुबह सुप्रीम हार्ट में Eow द्वारा दर्ज मामले में सुनवाई हुई

07 Mar 2025 | 1:07 pm

Raipur News : सूर्यकांत राठौर रायपुर नगर निगम के नए सभापति घोषित किए गए

रायपुर ब्रेकिंग

सूर्यकांत राठौर के अलावा और किसी का नामांकन सभापति पद के लिए नहीं आया

सूर्यकांत राठौर रायपुर नगर निगम के नए सभापति घोषित किए गए

कलेक्टर गौरव सिंह की उपस्थिति में पूरी हुई नामांकन की प्रक्रिया

07 Mar 2025 | 1:07 pm

indore News : दो थाना क्षेत्रों में बदमाशों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़

इंदौर : दो थाना क्षेत्रों में बदमाशों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़

तिलक पथ और रामबाग इलाके में कांच फोड़ते बदमाश सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद

सदर बाजार थाना ओर एमजी रोड में पुलिस ने किया केस दर्ज

दो बाइक पर आए 4 बदमाशो के द्वारा कारों के फोड़े गए कांच

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

07 Mar 2025 | 1:06 pm

Bhopal News : बड़े तालाब में गौहर महल के सामने युवक की मिली लाश

भोपाल

बड़े तालाब में गौहर महल के सामने युवक की मिली लाश…

दो से तीन दिन पुरानी बताई जा रही डेडबॉडी…

पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा…

मृतक युवक की नहीं हुई शिनाख्त…

तलैया पुलिस मौके पर पहुंची…

07 Mar 2025 | 1:06 pm

Gwalior News : किले को निजी हाथों में सौंपने का मामला

ग्वालियर
किले को निजी हाथों में सौंपने का मामला,
शहरवासियों ने किया विरोध,
कांग्रेस राज्य पुरातत्व विभाग के सामने किया प्रदर्शन,
इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड (इंडिगो एयरलाइंस) के साथ ग्वालियर किले के लिए एमओयू किया है,
5 साल तक निजी संस्था को रखरखाव ओर संचालन के लिए दिया जा रहा है।

07 Mar 2025 | 11:54 am

CG Budget 2025 Session 9th Day: विधानसभा प्रश्नकाल में फिर उठा मोक्षित कॉर्पोरेशन का मामला

विधानसभा प्रश्नकाल में फिर उठा मोक्षित कॉर्पोरेशन का मामला

अजय चंद्राकर के सवाल पर मंत्री ने दिया जवाब,

सीजीएमएससी के पास मौजूद फंड से ज्यादा खरीदी हुई

फंड से ज्यादा खरीदी का नियम नहीं है

ये काम बड़े रैकेट के रूप में किया गया

385 करोड़ की खरीदी की गई थी

जांच होने पर जांच करने वाले ही संलिप्त मिले

इसलिए ईओडब्ल्यू को जांच सौंपा गया

15 अधिकारी के खिलाफ जांच ईओडब्ल्यू में चल रही

मोक्षीत की 3 प्रकार की अनियमितता पाई गई थी

8 से 10 गुणा ज्यादा रेट पर आपूर्ति की गई

700 मशीन आज तक चालू नहीं हुई

क्लोज की जगह ओपन मशीन की आपूर्ति की गई

07 Mar 2025 | 11:53 am

Raipur News : भाजपा पार्षद दल की बैठक शुरू, कुछ देर में सभापति की हो जाएगी घोषणा

रायपुर ब्रेकिंग

भाजपा पार्षद दल की बैठक शुरू ,

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ले रहे बैठक ,

धरमलाल कौशिक सभापति के चुनाव के लिए बनाए गए हैं पर्यवेक्षक ,

बैठक में महापौर मीनल चौबे भी मौजूद ,

कुछ देर में रायपुर नगर निगम के सभापति की हो जाएगी घोषणा ,

07 Mar 2025 | 11:53 am

Raipiur News: बिहार के रोहतास स्थित रेड लाइट एरिया से छत्तीसगढ़ की 41 नाबालिग लड़कियां बरामद

रायपुर…

बिहार के रोहतास स्थित रेड लाइट एरिया से छत्तीसगढ़ की 41 नाबालिग लड़कियां बरामद….

5 आरोपी दलाल गिरफ्तार….

ऑर्केस्ट्रा में डांस कराने के नाम पर 30-40 हजार रुपए देने का लालच देकर देह व्यापार के दलदल में झोंक दिया जाता था…

करीब 2 साल से फंसी थी देह व्यापार के दलदल में…

सभी बरामद 41 नाबालिग लड़कियों को सासाराम स्थित बाल कल्याण समिति में भेजा है…

रोहतास SP की स्पेशल टीम की बड़ी कार्यवाही…

07 Mar 2025 | 11:52 am

CG Budget 2025 Session 9th Day: प्रश्नकाल में नियद नेल्लानार के तहत निर्माण का मुद्दा गूंजा

प्रश्नकाल में नियद नेल्लानार के तहत निर्माण का मुद्दा गूंजा

विधायक विक्रम मंडावी ने विकास कार्यों पर पूछे सवाल

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी

19 कैंप लगाए गए हैं, सड़कों का लगातार निर्माण हो रहा है

नियद नेल्लानार के माध्यम से सड़कें बन रही, नए बाजार बने

अजय चंद्राकर ने कन्वर्जेंस को लेकर पूछा सवाल

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी

इस अभियान में सभी मदों का कन्वर्जेंस किया जा रहा है

25 सामुदायिक 18 व्यक्तिगत कार्यों को लिया गया है

डीएमएफ मनरेगा समेत सभी विभागों की राशि लगाई जा रही है

07 Mar 2025 | 11:51 am

Bhopal News : प्लास्टिक फ्री बनाने को लेकर नगर निगम की कवायद

भोपाल

प्लास्टिक फ्री बनाने को लेकर नगर निगम की कवायद…

शहर में 7 जगह लगाई गई थैला वेंडिंग मशीन…

न्यू मार्केट से सभी मशीनों का महापौर मालती राय ने किया उद्घाटन…

नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी और निगम अधिकारी मौके पर रहे मौजूद…

मशीन 10 रुपए का सिक्का डालकर मिलेगा कपड़े का थैला…

07 Mar 2025 | 11:51 am

Gwalior News: हरसी नहर में डूबी बोलेरो, जेसीबी की मदद से रेस्क्यू जारी,

ग्वालियर
हरसी नहर में डूबी बोलेरो
जेसीबी की मदद से रेस्क्यू जारी,
वाहन में सवार लोगों का पता नहीं,
पुलिस टीम तीन घंटे से गाड़ी को बाहर निकालने में जुटी,
गाड़ी में कितने लोग सवार थे, कहां से कहां जा रही थी इसको लेकर पुलिस जांच में जुटी।

07 Mar 2025 | 11:50 am

Raipur News: छत्तीसगढ़ भाजपा ने कार्टून पोस्टर जारी कर कांग्रेस की ली चुटकी

रायपुर ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ भाजपा ने कार्टून पोस्टर जारी कर कांग्रेस की ली चुटकी ,

पोस्टर में किसान को 500 , 500 रू का नोट का बंडल लेकर खड़ा दिखाया गया है , वही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उससे पूछते दिख रहे हैं कि “अब्बड़ खुश हस गा का बात हे”

इस पर किसान कह रहा है कि “हमर विष्णु जी ह हमर ला मालामाल कर दे हे”

पोस्ट में लिखा है कि विष्णु के सुशासन मां किसान मन होवत हे खुशहाल , लबरा मन के होवत थे बुरा हाल….

इही तो हावे हमर मुख्यमंत्री के सुशासन के कमाल …..

07 Mar 2025 | 11:16 am

CG Budget 2025 Session 9th Day: शहीद निलेश पांडे की पत्नी की नियुक्ति का मामला

ब्रेकिंग,

शहीद निलेश पांडे की पत्नी की नियुक्ति का मामला

कल्पना पांडे को si बनाने कैबिनेट में जाएगा प्रकरण

गृह मंत्री विजय शर्मा ने सदन में की घोषणा

धर्मजित सिंह के सवाल पर मंत्री ने की घोषणा

2013 में कल्पना पांडे को मिली थी कांस्टेबल की नौकरी

07 Mar 2025 | 11:15 am

Narayanpur News : IED की चपेट में आने से 2 मजदूर घायल

नारायणपुर
IED की चपेट में आने से 2 मजदूर घायल
घायलों को छोटे डोंगर उपस्वास्थ्य में कराया भर्ती
नक्सलियों द्वारा लगाया गया था
माइंस में काम करने गए थे ग्रामीण
अमदई खदान माइंस के ज़ीरो पॉइंट की घटना

07 Mar 2025 | 11:14 am

Raipur News: चन्द्रखुरी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध मौत

रायपुर

चन्द्रखुरी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध मौत…

राजेश कोसरिया निवासी पिथोरा महासमुंद की हुई संदिग्ध मौत…

ट्रेनिंग के दौरान फिजिकल ऐक्टिविटी के दौरान मैदान में हुई संदिग्ध मौत…

दो दिन बाद CM से मिलने वाला था नियुक्ति पत्र….

मंदिर हसौद थाना इलाके का मामला…

07 Mar 2025 | 11:14 am

Raipur News: PCC चीफ दीपक बैज आज शाम जाएंगे दिल्ली

रायपुर ब्रेकिंग

PCC चीफ दीपक बैज आज शाम जाएंगे दिल्ली ,

ED की द्वेषपूर्ण कारवाई , उनकी जासूसी और नगरीय निकाय चुनाव की रिपोर्ट हाई कमान को सौंपेंगे ,

प्रदेश प्रभारी सचिन पायलेट और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे ,

नई टीम को लेकर भी होगी चर्चा ,

07 Mar 2025 | 11:13 am

CG Budget 2025 Session 9th Day: छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही शुरू

Breking,

छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही शुरू

बजट सत्र का आज है नौवा दिन

गृह विभाग में अनुकंपा नियुक्ति का मामला

प्रश्नकाल में विधायक धर्मजीत सिंह ने किया सवाल

शहीद के परिजानो की नियुक्ति का मामला

07 Mar 2025 | 10:45 am

Jabalpur News : ब्रेनडेड 54 साल के बुजुर्ग पूरनलाल चौधरी के ऑर्गन डोनेट मामला

जबलपुर

ब्रेनडेड 54 साल के बुजुर्ग पूरनलाल चौधरी के ऑर्गन डोनेट मामला

स्किन और आंख भी होगी डोनेट,मेडिकल अस्पताल में जरूरतमंद मरीज को मिलेगी स्किन और आंख

ऑर्गन दान करने वाले पूरनलाल चौधरी का राजकीय सम्मान के साथ होगा उनके गॉव में अंतिम संस्कार

07 Mar 2025 | 10:44 am

Raipur News : सब इंस्पेक्टर अभ्यर्थी की ट्रेनिंग के दौरान हुई मौत

सब इंस्पेक्टर अभ्यर्थी की ट्रेनिंग के दौरान हुई मौत

दौड़ने के दौरान अभ्यर्थी राजेश कोसरिया की बिगड़ी थी तबियत

अस्पताल ले जाने पर हुई सब इंस्पेक्टर अभ्यर्थी की मौत

चन्दखुरी स्थित पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी में चल रही है सब अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग

मृतक के परिजन कर रहे मामले की जांच की मांग

07 Mar 2025 | 10:44 am

Gwalior News : रेलवे कांस्टेबल की परीक्षा देने आए 3 परीक्षार्थियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्वालियर
3 परीक्षार्थियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेलवे कांस्टेबल की परीक्षा देने आए 3 परीक्षार्थियों
RRB के परीक्षा में 3 छात्र कर रहे थे चिट से नकल
कल बीबीएम कॉलेज में हो रही थी परीक्षा
आरपीएफ पुलिस ने की शिकायत
बिजौली थाना पुलिस की कार्रवाई

07 Mar 2025 | 10:43 am

bhopal News : जेपी अस्पताल में कर्मचारियों की स्ट्राइक

भोपाल

जेपी अस्पताल में कर्मचारियों की स्ट्राइक…

सैलरी कटने से नाराज हैं अस्पताल का स्टाफ…

मोबाइल से हाजिरी नहीं भरने के चलते काटी गई सैलरी…

कर्मचारियों का अस्पताल प्रशासन पर मनमानी का आरोप…

मांग नहीं माने जाने तक स्ट्राइक की चेतावनी…

अस्पताल में 200 से ज्यादा कर्मचारियों ने की स्ट्राइक…

07 Mar 2025 | 10:43 am

Janjgir News: देशी शराब पीने से 2 लोगों की मौत

जांजगीर
देशी शराब पीने से 2 लोगों की मौत
शराब में जहर मिले होने की आशंका
रंजिश के चलते शराब में जहरीला पदार्थ मिलाने की आशंका
जांच में जुटी पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार
नवागढ़ के भठली-उदयभाठा गांव की घटना

07 Mar 2025 | 10:42 am

Damoh News: गौसेवकों ने गौ हत्या करते आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा

दमोह: जिले में नहीं थम रहा गौ हत्या का मामला
गौसेवकों ने गौ हत्या करते आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा
गौसेवकों ने पुलिस को दी थी सूचना
पुलिस ने 2 लोगों को पकड़ा
आक्रोशित हिंदुओं ने आज दमोह बंद का किया आव्हान
बड़ी संख्या में मौके पर पुलिस बल मौजूद
सीताबवली क्षेत्र की घटना

07 Mar 2025 | 10:42 am

Sidhi News : देर रात जिला अस्पताल में लगी आग, 6 से ज्यादा एंबुलेंस जलकर हुई खाक

सीधी: देर रात जिला अस्पताल में लगी आग
6 से ज्यादा एंबुलेंस जलकर हुई खाक
फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू
ASP समेत पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की जांच में जुटी पुलिस

07 Mar 2025 | 10:42 am

Bilaspur News : बाघ के मूवमेंट पर वन विभाग की नजर

बिलासपुर
बाघ के मूवमेंट पर वन विभाग की नजर
गढ़ाघाट गांव के खेत में मिले बाघ के पगमार्क
बाघ की तस्वीर भी आई सामने
तखतपुर रेंज के कठमुंडा में कल बाघ ने किया था किसान पर हमला
वन विभाग ने किया है अलर्ट जारी
ATR से बाघ के आने की जताई जा रही संभावना

07 Mar 2025 | 10:41 am

Bhopal News : इंजीनियरिंग की छात्रा ने की आत्महत्या

भोपाल

इंजीनियरिंग की छात्रा ने की आत्महत्या

युवक से प्रताड़ित होकर आत्महत्या करने का आरोप

गुरुवार में दोपहर के वक्त जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

हालत बिगड़ने पर परिजनों ने छात्रा को अस्पताल पहुंचाया

देर शाम डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित किया

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने का किया घेराव

छोला थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...
People also search for:7 march को मिलेगी महतारी वंदन योजना की राशिbig news today livebreaking hindi newsbusiness news indiabusiness news todaychhattisgarh mahtari vandan yojanahindi newshindi news indiahindi news livehindi news updatesindia newsIndia vs Australiaindia vs australia live updateslatest update hindi newslive news hindimahatari vandan yojanamahtari vandan yojanamahtari vandan yojana form aise bharemahtari vandana yojanamahtari vandana yojana 2023mahtari vandana yojana 2024mahtari vandana yojana chhattisgarhmahtari vandana yojana form kaise bharemahtari vandana yojana ke bare mein bataiyemahtari vandana yojana ke niyammahtari vandana yojana kya haimahtari vandana yojana online applymahtari vandana yojana online form kaise bharemodi guaranteemodi ki garanteemodi ki guaranteModi ki Guaranteemodi ki guarantee bjp songmodi ki guarantee ghoshna patramodi ki guarantee haimodi ki guarantee hai songmodi ki guarantee se loanmodi ki guarantee speechmodi ki guarantee wala gadimodi ki guarantee wala loanmodi ki guarantee wali gaadimodi ki guarantee yojanamodi on guaranteemodi sarkar ki guaranteenews in hindinews todaynews updates hindipm modi guarantee speechpm modi speech on guaranteesatya hindi news todayshare market updatestock market todaytoday hindi newstoday latest newstoday market updatetoday newstoday's top headlinesye modi ki guarantee haiअमित शाह महतारी वन्दन योजनापीएम मोदी महतारी वन्दन योजनामहतारी वंदन योजना की तारीख आगे बढ़ीमहतारी वंदन योजना की पहली किस्त 10 march को होगी जारीमहतारी वंदन योजना की बढ़ी तारीख..महतारी वंदन योजना के फर्जी लिंक से सावधानमहतारी वंदन योजना के लिए 70महतारी वंदन योजना पर महाभारतमहतारी वन्दन योजनामहतारी वन्दन योजना 2023 फॉर्ममहतारी वन्दन योजना के फायदेसाय कैबिनेट में महतारी वंदन योजना पर लगी मुहर
शहर की खबरें
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

01 Oct 2026 | 6:34 pm