Draupadi Murmu Visit Chhattisgarh: राष्ट्रपति के दौरे को लेकर यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले देखें रूट
Draupadi Murmu Visit Chhattisgarh: राष्ट्रपति के दौरे को लेकर यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले देखें रूट
- कल 24 मार्च को छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।
- राष्ट्रपति के रायपुर छतीसगढ़ प्रवास के दौरान यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी।
रायपुर। Draupadi Murmu Visit Chhattisgarh: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल यानी 24 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही है। वहीं राष्ट्रपति के दौरे के दौरान यातायात पुलिस ने यात्रियों और नागरिकों के लिए एक विशेष एडवाइजरी जारी की है। राष्ट्रपति के आगमन के कारण, सुबह 10 बजे से 1 बजे तक एयरपोर्ट जाने वाले सभी यात्रीगण को सलाह दी जाती है कि वे एयरपोर्ट टर्निंग से होते हुए बटालियन मार्ग का उपयोग करें और ओल्ड टर्मिनल की ओर जाएं।
वहीं एयरपोर्ट और विधानसभा से मन्दिरहसोद या नवा रायपुर अटलनगर की दिशा में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों से अनुरोध है कि, वे अपने कार्यों के लिए यात्रा से कुछ समय पहले निकलने की योजना बनाएं, ताकि किसी प्रकार की ट्रैफिक जाम या देरी से बचा जा सके।
Draupadi Murmu Visit Chhattisgarh: वीवीआईपी महोदया के प्रवास के दौरान रिंग रोड 03 के दोनों ओर यातायात पूरी तरह से रोक दिया जाएगा। यात्रीगण को सलाह दी जाती है कि वे इस समय का ध्यान रखते हुए यात्रा करें। बता दें कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यहां राष्ट्रपति विधानसभा के रजत जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगी और विधानसभा में उनका संबोधन होगा।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल 24 मार्च को छत्तीसगढ़ के रायपुर दौरे पर आ रही हैं।
लेखक के बारे में
Web Title: Traffic police issued advisory regarding President's visit, check the route before leaving home
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm