Chhattisgarh Cabinet Expansion: छत्तीसगढ़ में क्यों नहीं हो रहा मंत्रिमंडल का विस्तार?.. इस दिग्गज नेता ने किया बड़ा दावा, बताई ये दो वजहें..
धनेंद्र साहू के इस बयान पर पलटवार करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस शासन की तुलना में भाजपा सरकार की वित्तीय स्थिति बहुत …
When will the cabinet be expanded in Chhattisgarh?
- मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच किरण सिंह देव को फिर से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
- कांग्रेस नेता धनेंद्र साहू का दावा: वित्तीय संकट और भाजपा में अंतर्कलह के कारण मंत्रिमंडल विस्तार रुका।
- भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक का पलटवार: कांग्रेस की तुलना में भाजपा सरकार की वित्तीय स्थिति बेहतर।
When will the cabinet be expanded in Chhattisgarh?: रायपुर: नगरीय निकाय चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा जोरों पर थी। दावा किया जा रहा था कि दो वरिष्ठ विधायकों को साय मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। इस बीच, भाजपा के संगठनात्मक चुनाव संपन्न हो गए। मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की अटकलों के बीच किरण सिंह देव को फिर से प्रदेश भाजपा की कमान सौंप दी गई। इसके तुरंत बाद नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू हुई, और अब चुनाव संपन्न होने के बाद विधानसभा का बजट सत्र भी प्रारंभ हो गया है। हालांकि, अभी तक नए मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल नहीं किया जा सका है।
इस पूरे मुद्दे पर कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व पीसीसी अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने बड़ा दावा करते हुए बताया है कि आखिर सरकार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार क्यों नहीं कर रही है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व पीसीसी अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कैबिनेट विस्तार और निगम मंडल में नियुक्ति अब तक हो जानी चाहिए थी, लेकिन दो कारणों से यह रुकी हुई है। पहला, चूंकि सरकार की वित्तीय हालत खराब है, इसलिए सरकार इन नियुक्तियों को नहीं कर रही है, क्योंकि इससे सरकार पर अतिरिक्त भार आएगा। साथ ही, भाजपा के नेताओं में आपस में बहुत ज्यादा अंतर्कलह है।
When will the cabinet be expanded in Chhattisgarh?: धनेंद्र साहू के इस बयान पर पलटवार करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस शासन की तुलना में भाजपा सरकार की वित्तीय स्थिति बहुत अच्छी है। कैबिनेट विस्तार और निगम मंडल की नियुक्ति भाजपा सरकार को करनी है, वह कांग्रेस से पूछकर नहीं की जाएगी। इसलिए बेहतर होगा कि कांग्रेस दिल्ली से लेकर छत्तीसगढ़ तक अपनी स्थिति की चिंता करे।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: कांग्रेस नेता धनेंद्र साहू के अनुसार, सरकार की खराब वित्तीय स्थिति और भाजपा नेताओं में आंतरिक कलह मुख्य कारण हैं।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: When will the cabinet be expanded in Chhattisgarh?, How did former Congress president Dhanendra Sahu take a dig at the government?
रायपुर
और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm