CG Ki Baat: उधर कांग्रेस की न्याय यात्रा… इधर जूनियर बघेल की थाना यात्रा, पूर्व सीएम के बेटे की पुलिस के सामने क्यों हुई पेशी
CG Ki Baat: उधर कांग्रेस की न्याय यात्रा… इधर जूनियर बघेल की थाना यात्रा, पूर्व सीएम के बेटे की पुलिस के सामने क्यों हुई पेशी

Chaitanya Baghel
Chaitanya Baghel: रायपुर। एक तरफ कांग्रेस कल से न्याय यात्रा की तैयारी में है तो आज पूर्व सीएम के बेटे को थाने की यात्रा करनी पड़ी, जिस पर बीजेपी ने जुबानी वार किया। विपक्ष के सबसे बड़े नेता, पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे और बेटी से भिलाई पुलिस थाने में पूछताछ हुई। मतलब ये कि जिस कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कांग्रेसी गिरौदपुरी से हल्लाबोल करने वाली है, उसी व्यवस्था के सामने जूनियर बघेल हाजिरी देते नजर आए। जिसके बाद प्रदेश की सियासत में उबाल आ रहा है। कांग्रेस इसे बदले का एक्शन बताते हुए सरकार की नीयत पर सवाल उठा रही है तो बीजेपी ने पिछली कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार के साथ-साथ अपराधियों का संरक्षक बता दिया। तय है कि बात निकली है तो दूर तलक जाएगी।
Read More: CG Swasthya Vibhag Vacancy 2024: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी, इन पदों पर वैकेंसी, मिलेगी मोटी सैलरी
गुरूवार, 26 सितंबर को अचानक भिलाई-3 थाना परिसर में कांग्रेसी नेताओं का जमावड़ा बढ़ने लगा। वजह थी मारपीट मामले में पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल का पुलिस के नोटिस पर बयान देने थाने पहुंचना। एक दिन पहले पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने पूर्व CM भूपेश बघेले की बेटी दीप्ति के भी बयान लिये हैं, साथ ही दोनों के मोबाइल जब्त किये हैं। पुलिस ने चैतन्य बघेल से 4 घंटे चली पूछताछ की वीडियोग्राफी भी कराई है।
Read More: PM Awas Yojana: पीएम आवास योजना के तहत जिले में 28 हजार से अधिक मकानों को मिली स्वीकृति, गांव-गांव में मनाया जाएगा आवास उत्सव
दरअसल, 19 जुलाई को भिलाई के खूबचंद बघेल कॉलेज के प्रोफेसर विनोद शर्मा से जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने आरोपियों के कॉल डिटेल्स और CCTV फुटेज के आधार पर अब तक कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी रोहित पांडेय, रोहन उपाध्याय कल गिरफ्तार किए गए जबकि, पहले रीवा मध्यप्रदेश से 3 तीन आरोपी गिरफ्तार किये गए। रीवा से गिरफ्तार आऱोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उन्हें प्रोबीर शर्मा और साथियों ने पैसे देकर यहां बुलाया था। मारपीट के प्रमुख आरोपी, प्रोबीर शर्मा और धीरज वस्त्रकार के पूर्व CM भूपेश के बेटे चैतन्य बघेल के बेहद करीबी हैं, अब तक फरार हैं सो पुलिस ने चैतन्य को बुलाकर तकरीबन 4 घंटे तक पूछताछ की।
Read More: Chhattisgarh Railway News: छत्तीसगढ़ के इन छोटे रेलवे स्टेशनों में रुकेगी लम्बी दूरी की गाड़ियां.. रेल मंत्रालय ने जारी किया देश, मंत्री तोखन साहू ने की थी मांग..
कांग्रेस ने एक तरफ तो जांच में सहयोग की बात कही तो दूसरी तरफ बीजेपी सरकार पर जुबानी हमला बोला। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी स्तरहीन राजनीति पर उतर आई है। पूर्व CM के परिवार को पहले भी घंटों ACB दफ्तर में बैठाया गया था। अब भी उनके बेटे चैतन्य को थाने बुलाकर परेशान किया जा रहा है, उनकी छवि बिगाड़ी जा रही है। पलटवार में बीजेपी ने भी गंभीर आरोप लगाया कि, पिछली भूपेश सरकार अपराधियों को संरक्षण देते हुए CM हाउस में बैठाकर रखती थी। अगर सब पाक-साफ है तो पुलिस जांच में सहयोग दें।
Read More: डोंगरगढ़ की मां बम्लेश्वरी मंदिर के प्रसाद को लेकर बड़ी खबर! पोल्ट्री फार्म में बनाया जा रहा माता का प्रसाद, खाद्य विभाग ने दी दबिश
एक तरफ तो कांग्रेस प्रदेश की कानून व्यवस्था के मसले पर सरकार को घेरने कांग्रेस प्रदेश में न्याय यात्रा की तैयारी कर चुकी है तो दूसरी तरफ प्रदेश कांग्रेस के सबसे कद्दावर नेता पूर्व CM भूपेश बघेल के पुत्र को थाने में तलब किये जाने के बाद, साफ है कि इस प्रकरण में जांच के बहाने सियासी वार-पलटवार और तीखा, और धारदार होना तय है। सवाल ये है कि चाहे क्या वाकई जनता के असल हित, असल न्याय से इसका कोई सरोकार है ?
https://youtu.be/7XSONhnFdqI
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
Web Title: Why did Bhupesh Baghel's son Chaitanya Baghel appear before the police
रायपुर
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm