BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG Ki Baat: ‘धान’ नहीं आसान… नई तारीख पर घमासान, क्या तारीख बदलने से किसानों को होगी दिक्कत? देखें खास रिपोर्ट

CG Ki Baat: ‘धान’ नहीं आसान… नई तारीख पर घमासान, क्या तारीख बदलने से किसानों को होगी दिक्कत? Chhattisgarh Dhan Khridi Date

Chhattisgarh Dhan Khridi Date

Chhattisgarh Dhan Khridi Date

Bhavna Sahu
Published: 16 Oct 2024 | 9:02 pmModified: 16 Oct 2024 | 9:02 pm

रायपुर। साय सरकार ने धान खरीदी की नई तारीख का ऐलान कर दिया है। आमतौर पर प्रदेश में 1 नवंबर से धान की खरीदी शुरू हो जाती है। लेकिन, इस साल 14 नवंबर से खरीदी शुरू होगी। मतलब करीब 15 दिन लेट, लेकिन खरीदी की अंतिम तारीख वही रहेगी यानी 31 जनवरी। इस फैसले के पीछे सरकार का अपना तर्क है। लेकिन, किसानों के लिए क्या ये स्वीकार्य स्थिति होगी, ये एक बड़ा सवाल है।

Read More: DA and DRA Hike in Chhattisgarh: महंगाई भत्ता बढ़ने से सरकारी कर्मचारी गदगद.. यूनियन पदाधिकारियों ने की CM विष्णुदेव साय से भेंट, जताया आभार..

छत्तीसगढ़ में धान हमेशा से एक राजनीतिक मुद्दा रहा है। साल भर इस मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस समेत कई किसान संगठन आमने-सामने होते रहते हैं। इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ की सरकार ने धान खरीदी के लिए तारीख का ऐलान कर दिया है। 14 नवंबर से 31 जनवरी 2025 तक धान की खरीदी होगी। इस संबंध में डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए कृषि विभाग द्वारा एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम से किसान पंजीयन की प्रक्रिया जारी है। जो 31 अक्टूबर 2024 तक जारी रहेगा।

Read More: Surajpur Double Murder Latest Update: पुलिस को मिली सूरजपुर हत्याकांड के आरोपियों की 2 दिनों की रिमांड.. एक आरोपी भेजा गया जेल, अब होगी कड़ाई से पूछताछ

वर्ष 2024-25 में 160 लाख टन धान के खरीदी का लक्ष्य है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए बायोमेट्रिक व्यवस्था पहले की तरह होगी। धान खरीदी के सीमांत एवं लघु कृषकों को अधिकतम दो टोकन तथा दीर्घ कृषकों को अधिकतम तीन टोकन दिए जाने का निर्णय लिया गया। सभी खरीदी केन्द्रों में इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र के माध्यम से धान खरीदी होगी। धान खरीदी के लिए 4.02 लाख गठान नये जूट बारदाना जूट कमिश्नर के माध्यम से क्रय करने की स्वीकृति दी गई है। धान खरीदी के लिए कुल 8 लाख गठान बारदाने की जरूरत होगी। धान खरीदी की तारीख आते ही कांग्रेस राज्य सरकार पर हमलावर हो गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा धान खरीदी की तिथि कम करना सरकार की बदनीयती।

Read More: DMF Scam Cases : DMF घोटाला मामले में एक्शन में आई ED, पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर को किया गिरफ्तार 

राज्य सरकार ने 75 दिन धान खरीदी का लक्ष्य रखा। इसमें 35 दिन छुट्टी है मात्र 40 दिन धान खरीदी होगी। सरकार बढ़े हुए MSP मिलाकर 3217 रुपए में खरीदे। निश्चित रूप से राज्य सरकार द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी और धान खरीदी का प्रति क्विंटल दाम 3100 रु प्रति क्विंटल दिए जाने के कारण उत्पादन में काफी बढ़ोतरी होने जा रही है। लेकिन धान खरीदी की तय आखिरी तारीख वही है जो आज से एक दशक पहले तक था। जबकि उस समय उत्पादन काफी काम था। ऐसे में देखना होगा अगर किसानों की धान खरीदी में अगर अव्यवस्था होती है या लक्ष्य के अनुरूप खरीदी नहीं होती है तो क्या राज्य सरकार तारीख बढ़ाई जाएगी ?

https://youtu.be/2xaSz2y0LqI

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

 

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Chhattisgarh Dhan Khridi Date: Will farmers face problems due to change in paddy purchase date?

शहर की खबरें
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm