Holi Par Anokhi Parampara: होली पर अनोखी परंपरा! लकड़ी के ऊपर लटकाया बकरा, फिर रस्सी घुमाने वाले शख्स पर बरसाए कोड़े, जानें क्यों किया जाता है ऐसा
Holi Par Anokhi Parampara: लोगों का मानना है कि जो कोड़ें मारे जाते हैं उनसे दर्द नहीं होता है, बल्कि इससे तकलीफ और बीमारियां दूर हो जाती हैं।

Holi Par Anokhi Parampara | Source : IBC24
- रायसेन जिले के बनगंवा गांव में बकरे को ऊपर लटकाकर घुमाने की अलग परंपरा निभाई जाती है।
- इसमें करीब 20 फीट की ऊंचाई पर लकड़ी के एक सिरे पर बकरे को बांधकर लटकाया जाता है।
- रस्सी घुमाने वाले व्यक्ति को जोर-जोर से कोड़े मारे जाते हैं।
रायसेन। Holi Par Anokhi Parampara: 'बली का बकरा' ये कहावत तो आपने कई बार सुनी होगी, लेकिन रायसेन जिले में इस कहावत को चरितार्थ करने वाली परंपरा चली आ रही है। होली के मौके पर रायसेन जिले के बनगंवा गांव में बकरे को ऊपर लटकाकर घुमाने की अलग परंपरा निभाई जाती है। इसमें करीब 20 फीट की ऊंचाई पर लकड़ी के एक सिरे पर बकरे को बांधकर लटकाया जाता है। दूसरे सिरे पर रस्सी बांधकर घुमाया जाता है, रस्सी घुमाने वाले व्यक्ति को जोर-जोर से कोड़े मारे जाते हैं और यहाँ होली के मौके पर वीर बम्बो बाबा का मेला लगता है।
होली पर मेले में अनोखी परंपरा
ग्रामीणों की मानें तो ये मेला सदियों से लग रहा है। मेले को देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। मेले में होने वाली अनोखी परंपरा ही इसकी खासियत है। इसमें बकरे को ऊपर लटका कर सात बार परिक्रमा कराई जाती है और रस्सी घुमाने वाले व्यक्ति को कोड़े मारे जाते हैं। लोगों का मानना है कि जो कोड़ें मारे जाते हैं उनसे दर्द नहीं होता है, बल्कि इससे तकलीफ और बीमारियां दूर हो जाती हैं।
सदियों से यह मेला हलारिया परिवार के द्वारा लगाया जाता है। हलारिया परिवार के लोग इस परंपरा को सेकड़ों सालों से मनाते हुए आ रहे हैं। इनका कहना है कि पहले बकरे की जगह पर इंसान को लटकाया जाता था, लेकिन एक बार इंसान गिर गया था, उसके बाद से बकरे को लटकाया जाता है। आसपास के 10-12 गांवों के लोग इस मेले को देखने आते हैं। भारी भीड़ के चलते पुलिस बल भी तैनात रहता है बनगंवा गांव के नाम के पीछे भी खास किस्सा है।
मान्यता है कि भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्षमण वनवास के समय इसी गांव में रुके थे, इसलिए इस ग्राम का नाम वनगवां पड़ा। इसी गांव में होली के मौके पर खास मेले का आयोजन किया जाता है और बकरा घुमाकर कोड़े मारने की परंपरा निभाई जाती है। इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग गांव में आते हैं।
![]()
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: रायसेन जिले के बनगंवा गांव में होली पर 'बली का बकरा' नामक अनोखी परंपरा निभाई जाती है, जिसमें एक बकरे को 20 फीट की ऊंचाई पर लटका कर घुमाया जाता है, और रस्सी घुमाने वाले व्यक्ति को कोड़े मारे जाते हैं।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Unique tradition on Holi! Goat hung on a wooden log, then the person who twirled the rope was flogged
रायसेन
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm