BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Rajgarh News: BJP नेता के बेटे की ‘मौत की फर्जी स्क्रिप्ट’, 7 दिन तक पुलिस और परिजन भटकते रहे, फिर ऐसे हुआ भंडाफोड़, सब रह गए दंग

Rajgarh News: BJP नेता के बेटे की “मौत की फर्जी स्क्रिप्ट”, 7 दिन तक पुलिस और परिजन भटकते रहे, फिर ऐसे हुआ भंडाफोड़, सब रह गए दंग

Rajgarh News, Rajgarh fake death case, Rajgarh viral news, BJP leader son news Rajgarh, Rajgarh crime update, Rajgarh missing person, Rajgarh police investigation, Madhya Pradesh Rajgarh latest, Rajgarh Maharashtra link, Rajgarh SDOP update, Rajgarh hoax case, Rajgarh car accident mystery, Rajgarh debt case, Rajgarh dramatic incident, Rajgarh breaking news

tikesh Kumar
Published: 18 Sept 2025 | 1:49 pmModified: 18 Sept 2025 | 1:49 pm
HIGHLIGHTS
  1. BJP नेता के बेटे की 'मौत की स्क्रिप्ट',
  2. 7 दिन तक लाश ढूंढती रही पुलिस,
  3. जिंदा निकला महाराष्ट्र से,

राजगढ़: Rajgarh News: फिल्मी अंदाज का एक अजीबो-गरीब मामला मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से सामने आया है। यहां बीजेपी नेता और जनपद सदस्य महेश सोनी के बेटे विशाल सोनी ने कर्जदारों से बचने के लिए खुद की मौत की झूठी कहानी गढ़ दी। उसने 5 सितंबर को अपनी कार कालीसिंध नदी में गिरा दी और गुम हो गया। परिजनों से लेकर पुलिस तक यही मान बैठी कि वह नदी में डूब चुका है।

एक हफ्ते तक एसडीआरएफ की 4 टीमें 30 किलोमीटर तक नदी खंगालती रहीं। मंत्री तक मौके पर पहुंचे। पूरा परिवार गम में डूबा दिखा। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया, जब पुलिस ने बारीकी से जांच शुरू की और धीरे-धीरे इस नकली मौत का सच सामने आने लगा।

फिल्मी अंदाज़ में रचा गया खेल

Rajgarh News: यह मामला किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं। "चुप-चुपके" फिल्म की तरह विशाल ने सोचा कि अगर लोग उसे मृत समझ लेंगे तो कर्जदार भी पीछा छोड़ देंगे। दरअसल, वह करीब 1 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबा हुआ था। कर्ज से खरीदे मकान का बोझ और लेनदारों का दबाव झेलना मुश्किल हो गया। लिहाज़ा उसने अपनी कार नदी में गिरा दी और खुद गायब हो गया।

पुलिस की शंका ने बदली कहानी

शुरुआत में पुलिस और परिजन पूरी तरह इसको हादसा मान बैठे। पिता महेश सोनी रोते-बिलखते मंत्री गौतम टेटवाल तक पहुंचे। टीमों ने लगातार तलाश की, मगर लाश नहीं मिली। इसी बीच पुलिस को परिवार के बयानों और दिनचर्या में गड़बड़ियां नजर आईं। शक गहराया तो पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल खंगालना शुरू किया। तभी सामने आया कि विशाल की आर्थिक हालत बेहद खराब थी और वह भारी कर्ज में दबा था।

महाराष्ट्र में निकला "ज़िंदा"

Rajgarh News: जब पुलिस पूरी सच्चाई की कड़ियां जोड़ ही रही थी, तभी महाराष्ट्र के संभाजीनगर जिले के फरदापुर थाने से खबर आई कि विशाल वहां पहुंच गया है। उसने पुलिस को बताया कि उसका अपहरण कर लिया गया था और उसे जंगल में कैद करके रखा गया था। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो उसकी "अपहरण की कहानी" ढह गई। आखिरकार उसने खुद कबूल किया कि “मैंने कर्जदारों से बचने के लिए ये सब नाटक किया। कुछ महीनों तक सुकून से रहना चाहता था।”

पुलिस के सवाल, परिवार की उलझन

सारंगपुर SDOP अरविंद सिंह के मुताबिक, विशाल को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। लेकिन अब इस पूरे "फर्जी हादसे" की जांच चल रही है कि इसमें परिवार के अन्य सदस्य कितने शामिल थे और किसे क्या जानकारी थी।

नतीजा

Rajgarh News: 7 दिन तक पुलिस, परिजन और प्रशासन एक "लाश" ढूंढते रहे, लेकिन असल में BJP नेता का बेटा अपनी ही लिखी स्क्रिप्ट में छिपा बैठा था। राजगढ़ का यह मामला फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है कर्ज के जाल से बचने के लिए बनाई गई "मौत की स्क्रिप्ट" ने कैसे एक पूरे जिले को 7 दिन तक उलझाए रखा।

इन्हे भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: "राजगढ़ फर्जी मौत केस" में बीजेपी नेता के बेटे ने खुद को मृत दिखाकर कर्ज से बचने की साजिश रची थी।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Rajgarh News: "Fake death script" of BJP leader's son

शहर की खबरें
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am