Rajgarh Lady Murder News: बुजुर्ग महिला की घर घुसकर निर्ममता से हत्या.. सोने की बाली के लिए कान ही काटकर ले गए कातिल, जांच शुरू
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी आकांक्षा हाड़ा टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला लूट के इरादे से हत्या का लग रहा है। महिला का …
Rajgarh Old age Lady Murder News
- 75 वर्षीय महिला की गला घोंटकर हत्या, कान काटकर सोने की बाली लूटी गई।
- वारदात सुबह 3 बजे की, महिला अकेली रहती थी, पड़ोसी ने सूचना दी।
- पुलिस जांच में जुटी, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे।
Rajgarh Old age Lady Murder News: राजगढ़: जिले के सारंगपुर थाना क्षेत्र के पछेटवाड़ी मोहल्ले में शनिवार तड़के एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर पहले महिला का गला घोंटा, फिर उसकी सोने की बाली निकालने के लिए कान काट दिया। मृतका की पहचान सावित्रीबाई राठौर, पत्नी भगवानदास राठौर के रूप में हुई है। बताया गया कि वह अपने बेटों से अलग अकेले रहती थीं। वारदात सुबह करीब 3 बजे के आसपास की है।
कैसे हुआ खुलासा
सुबह जब दूधवाला घर पहुंचा और दरवाजा नहीं खुला, तो उसने पड़ोसियों को सूचना दी। इसके बाद बेटे भवानी शंकर राठौर मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने मां को मृत हालत में पाया और खून बहता हुआ देखा।
पुलिस जांच में जुटी
Rajgarh Old age Lady Murder News: सूचना मिलने पर थाना प्रभारी आकांक्षा हाड़ा टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला लूट के इरादे से हत्या का लग रहा है। महिला का एक कान बाली सहित काट दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया गया है। इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने मामले की तलाशी और जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Rajgarh Old age Lady Murder News, The murderer cut off the woman's ear for the gold earring
राजगढ़
और भी पढ़ें ›
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री
01 Oct 2026 | 6:32 pm