Chhattisgarh Viral Video: शराबी आरक्षक ने कर दी प्रधान आरक्षक की पिटाई, बेल्ट से हमला करते वीडियो वायरल, SP ने किया सस्पेंड
शराबी आरक्षक ने कर दी प्रधान आरक्षक की पिटाई, बेल्ट से हमला करते वीडियो वायरल…Chhattisgarh Viral Video: Drunken constable beats head

Chhattisgarh Viral Video | Image Source | IBC24
- राजनांदगांव में नशे में धुत आरक्षक का हंगामा,
- प्रधान आरक्षक से की मारपीट,
- एसपी ने किया तत्काल निलंबित
राजनांदगांव: Chhattisgarh Viral Video: जिले में पुलिस महकमे की छवि पर एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया है जब नशे की हालत में धुत एक आरक्षक ने ड्यूटी के दौरान पहले वाहन चालक के साथ मारपीट की और फिर मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाए जाने पर प्रधान आरक्षक को भी अपना शिकार बना लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने आरोपी आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
Chhattisgarh Viral Video: मिली जानकारी के अनुसार आरोपी आरक्षक महेंद्र साहू की ड्यूटी 29 जून की रात डायल 112 वाहन में चालक प्रवीण कुमार साहू के साथ लगाई गई थी। ड्यूटी पॉइंट छोड़कर कहीं और जाने को लेकर महेंद्र साहू ने वाहन चालक के साथ विवाद किया जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही आरोपी की नशे की हालत में ड्यूटी करने की शिकायत पर उसे लालबाग पुलिस द्वारा बसंतपुर थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षणके लिए ले जाया गया।
Chhattisgarh Viral Video: अस्पताल में जांच के दौरान प्रधान आरक्षक प्रभात तिवारी के साथ भी आरक्षक महेंद्र साहू ने बेल्ट से मारपीट कर दी। इस गंभीर घटना की शिकायत होते ही पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी आरक्षक महेंद्र साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना 29 जून की रात की है जब डायल 112 पर तैनात आरक्षक महेंद्र साहू ने शराब के नशे में पहले वाहन चालक और फिर अस्पताल में प्रधान आरक्षक के साथ मारपीट की।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh Viral Video: Drunken constable beats head constable
राजनंदगांव
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm