Robbery In Luxury Bus : नागपुर से रायपुर जा रही लग्जरी बस में दिनदहाड़े लूट, चाकू की नोक पर 25 यात्रियों से कैश छीनकर नकाबपोश हुए फरार, फोन पे से भी ऐंठे
नागपुर से रायपुर जा रही लग्जरी बस में दिनदहाड़े लूट…Robbery In Luxury Bus : Robbery in broad daylight in a luxury bus going from Nagpur

Robbery In Luxury Bus : IBC24
- "राजनांदगांव बस लूट" की घटना
- नागपुर से रायपुर जा रही लग्जरी बस में दिनदहाड़े लूट,
- चाकू की नोक पर 25 यात्रियों से कैश छीनकर नकाबपोश हुए फरार,
राजनांदगांव : Robbery In Luxury Bus : महाराष्ट्र के नागपुर में एक यात्री बस में लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चाकू की नोक पर यात्रियों से नगदी और ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कराए गए। घटना के बाद लूटे गए यात्री छत्तीसगढ़ पहुंचने पर राजनांदगांव कोतवाली थाने पहुंचे और पुलिस को आपबीती सुनाई।
कैसे हुई लूटपाट?
Robbery In Luxury Bus : छत्तीसगढ़ से कुछ मजदूर हैदराबाद में काम करने के बाद वोट डालने के लिए अपने घर लौट रहे थे। नागपुर पहुंचने पर उन्होंने नागपुर से रायपुर जाने वाली जागीरदार ट्रैवल्स की बस पकड़ी। लेकिन बस के रवाना होने के कुछ ही देर बाद, 6-7 नकाबपोश लुटेरे बस में चढ़े। लुटेरों ने अपना चेहरा रुमाल से ढका हुआ था। बस के अंदर दरवाजे बंद कर दिए गए, जिससे कोई यात्री बाहर न निकल सके। चाकू की नोक पर यात्रियों को धमकाया गया और उनसे नगदी लूट ली गई। कुछ यात्रियों से ऑनलाइन पैसे भी ट्रांसफर करवा लिए गए। लूटपाट के बाद लुटेरे बस से उतरकर फरार हो गए। ड्राइवर-कंडक्टर पर शक क्यों हुआ? बस जब महाराष्ट्र के देवरी के पास पहुंची, तब बस का कंडक्टर पेट दर्द का बहाना बनाकर उतर गया और वापस बस में नहीं चढ़ा। इससे यात्रियों को शक हुआ कि ड्राइवर और कंडक्टर की मिलीभगत हो सकती है।
राजनांदगांव में यात्रियों ने ड्राइवर को पीटा
Robbery In Luxury Bus : जब बस छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव पहुंची और यात्रियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का बोर्ड देखा, तो उन्होंने बस को रुकवाया और ड्राइवर की पिटाई कर दी। यात्रियों का कहना है कि बस कर्मियों ने लुटेरों से मिलीभगत करके यह घटना करवाई है।
पुलिस जांच और अगली कार्रवाई
Robbery In Luxury Bus : इस घटना में लगभग 35 सीटर लग्जरी बस में 40 यात्री सवार थे, जिनमें से 25-26 यात्रियों के साथ लूटपाट की गई। राजनांदगांव कोतवाली टीआई रामेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की रिपोर्ट बिलासपुर थाने में दर्ज कराई जाएगी। पुलिस अब लुटेरों की तलाश में जुट गई है।
[amazon bestseller ="Smart Phone Under 15000" items="3"]
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "राजनांदगांव बस लूट" की घटना महाराष्ट्र के नागपुर में हुई, लेकिन पीड़ित यात्री छत्तीसगढ़ पहुंचकर राजनांदगांव कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Robbery In Luxury Bus : Robbery in broad daylight in a luxury bus
राजनंदगांव
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm