ट्रक और कार की टक्कर चार लोगों की मौत, तीन घायल
ट्रक और कार की टक्कर चार लोगों की मौत, तीन घायल
रामपुर (उप्र), 12 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के टांडा क्षेत्र में एक कार के अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा टकराने से उस पर सवार चार लोगों की मृत्यु हो गई तथा तीन अन्य जख्मी हो गये।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि शनिवार को उत्तराखंड के रामनगर में जिम कार्बेट पार्क घूमने जा रहे सात लोगों से भरी एक कार रास्ते में रामपुर जिले के टांडा इलाके में एक खड़े ट्रक से जा टकरायी।
उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में अभिषेक अग्निहोत्री (30), कार्तिक (24) नीरज (24) और गुलबुद्दीन (35) नामक व्यक्तियों की मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कतर से कार को काटकर मृतकों और घायलों को निकाला गया।
उन्होंने बताया कि हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें पहले रामपुर जिला अस्पताल ले जाया गया और बाद में सभी को दिल्ली रेफर कर दिया गया।
सूत्रों ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या ऐसा लगता है कि कि चालक को नींद आ जाने से कार खड़े ट्रक से जा टकरायी।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
भाषा सं सलीम रंजन
रंजन
लेखक के बारे में
Web Title: ट्रक और कार की टक्कर चार लोगों की मौत, तीन घायल
RAMPUR
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm