BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

आजम खान के जौहर विश्वविद्यालय से गुजरने वाली सड़क को पीडब्ल्यूडी ने ‘आम रास्ता’ घोषित किया

आजम खान के जौहर विश्वविद्यालय से गुजरने वाली सड़क को पीडब्ल्यूडी ने ‘आम रास्ता’ घोषित किया

आजम खान के जौहर विश्वविद्यालय से गुजरने वाली सड़क को पीडब्ल्यूडी ने ‘आम रास्ता’ घोषित किया
Bhasha
Published: 16 Jul 2026 | 11:03 amModified: 16 Jul 2026 | 11:03 am

रामपुर (उप्र), 16 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग ने रामपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजम खान के मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय परिसर से गुजरने वाली मुख्य सड़क को सार्वजनिक सड़क घोषित कर दिया है और विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर ‘साइन बोर्ड’ लगा दिया है कि यह सड़क आम जनता के आवागमन के लिए खुली है।

यह तीन किलोमीटर लंबी, चार लेन वाली सीमेंट-कंक्रीट सड़क है, जिसका निर्माण अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी सरकार के कार्यकाल में 2016-17 में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने लगभग 17.16 करोड़ रुपये की लागत से कराया था।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि सड़क विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार से दूसरे छोर तक 450 एकड़ के परिसर से होकर गुजरती है, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 2019 में मुख्य द्वार बंद करने के बाद से प्रवेश प्रतिबंधित था, यहां तक कि पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को भी प्रवेश करने से रोक दिया गया था।

पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता किशन वीर सिंह ने कहा कि विभाग ने अब इस सड़क पर ‘‘आम रास्ता’’ दर्शाने वाले बोर्ड लगा दिए हैं, जिससे आम लोगों को इस मार्ग पर बिना किसी रोक-टोक के आने-जाने की अनुमति मिल गई है।

सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘विश्वविद्यालय द्वार से चार लेन की सीमेंट-कंक्रीट सड़क को पीडब्ल्यूडी द्वारा 2016 में लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी दी गई थी। इसमें करीब 13.5 करोड़ रुपये के सिविल निर्माण कार्य कराए गए, जबकि शेष राशि करों और अन्य मदों पर खर्च की गई।’’

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने 2019 में द्वार बंद कर दिया था, जिससे सड़क पर आवाजाही प्रतिबंधित हो गई, जिसके बाद विभाग ने नोटिस जारी किया। इसके बाद मामला इलाहाबाद उच्च न्यायालय तक पहुंच गया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मामला खारिज होने के बाद, हमने निचली अदालत का दरवाजा खटखटाया जहां फैसला पीडब्ल्यूडी के पक्ष में गया। विश्वविद्यालय ने बाद में उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त किया। 2021-22 के बाद से, लगभग 10 से 12 सुनवाई सूचीबद्ध की गई हैं लेकिन कोई अंतिम सुनवाई नहीं हुई है।’’

अधिकारी के अनुसार, उच्च न्यायालय ने विश्वविद्यालय को सड़क को हुए नुकसान से संबंधित राशि का 30 प्रतिशत जमा करने का निर्देश दिया था। वहीं, विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार को यथावत रखा जाए या हटाया जाए, इस मुद्दे पर अदालत में अभी सुनवाई जारी है और अंतिम फैसला आना बाकी है।

सिंह ने कहा कि विभाग ने मामले को उच्च न्यायालय के समक्ष आगे बढ़ाने और शीघ्र निर्णय लेने के लिए एक कनिष्ठ अभियंता की प्रतिनियुक्ति की है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह सरकारी धन से बनाई गई सरकारी सड़क है। यह लालपुर बांध तक जाती है और आम जनता के उपयोग के लिए है। इसलिए हमने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के बाहर इसे 'आम रास्ता' घोषित करने वाले साइनबोर्ड लगा दिए हैं। साथ ही परिसर के अंदर भी दो-तीन और बोर्ड लगाए जाएंगे, ताकि लोगों को स्पष्ट जानकारी मिल सके और वे इस सड़क का बिना किसी रोक-टोक के उपयोग कर सकें।’’

उन्होंने कहा कि जनता का कोई भी सदस्य सड़क का उपयोग करने के लिए स्वतंत्र है क्योंकि यह सरकार की है और इसका रखरखाव लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाता है।

भाषा सं जफर गोला

गोला

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: आजम खान के जौहर विश्वविद्यालय से गुजरने वाली सड़क को पीडब्ल्यूडी ने ‘आम रास्ता’ घोषित किया

People also search for:Uttar Pradesh Azam University
शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm