धार्मिक मामलों में ‘अधर्मियों’ को बीच में टांग अड़ाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए : नकवी
धार्मिक मामलों में ‘अधर्मियों’ को बीच में टांग अड़ाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए : नकवी
रामपुर (उप्र), 20 जून (भाषा) पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के आरोपों और एसआईटी जांच के मुद्दे पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया और कहा कि धार्मिक मामलों में ‘‘अधर्मियों को बीच में टांग अड़ाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए’’।
दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को रामपुर पहुंचे नकवी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और मंदिर प्रशासन इस मामले को संवेदनशीलता के साथ देख रहे हैं और ‘दूध का दूध, पानी का पानी’ होना चाहिए।
नकवी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘इस मामले को लेकर कुछ लोग राजनीतिक पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर सियासी संक्रमण के जरिए दुष्प्रचार और दुराग्रह की धुन में लगे हैं। उन्हें इससे बाज आना चाहिए।”
उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार और मंदिर प्रशासन संवेदनशीलता से जांच कराकर सच्चाई सामने लाएंगे।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए नकवी ने कहा, “धार्मिक मामला है तो इस तरह के अधार्मिक लोग इसमें क्यों घुस रहे हैं? ‘अधर्मियों’ को बीच में टांग अड़ाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।”
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘500 साल लगे हैं, 15 दिन और सही’ वाले बयान पर नकवी ने कहा,“आगे जो भी होगा, सही होगा। इसमें किसी को संदेह नहीं करना चाहिए और भ्रम फैलाने की जरूरत नहीं है।’’
भाषा सं आनन्द
शफीक
शफीक
लेखक के बारे में
Web Title: धार्मिक मामलों में ‘अधर्मियों’ को बीच में टांग अड़ाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए : नकवी
RAMPUR
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm