Ratlam News: टेबल को लेकर होटल में बवाल, कांग्रेस नेता और बेटे पर मारपीट का आरोप… CCTV में कैद हुआ पूरा विवाद
रतलाम के एक होटल में रविवार रात डिनर के दौरान बड़ा विवाद हो गया। कांग्रेस नेता संजय दवे और उनके बेटों पर आरोप है कि उन्होंने टेबल के इंतजार को …

- कांग्रेस नेता संजय दवे का होटल विवाद CCTV में कैद।
- टेबल को लेकर शुरू हुआ झगड़ा, CEO तक से हुई बहस।
- होटल प्रबंधन की शिकायत पर सैलाना थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज
Ratlam News: रतलाम में एक होटल में खाने की टेबल को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। कांग्रेस नेता संजय दवे और उनके बेटों पर होटल स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करने का आरोप लगा है। पूरा मामला होटल में CCTV में कैद हुआ है जिसकी जाँच अब पुलिस कर रही है। चश्मदीदों के मुताबिक, विवाद इतना बढ़ गया कि कांग्रेस नेता और उनके बेटों ने होटल के CEO और कर्मचारियों को धमकाया और मारपीट की। बताया जा रहा है कि होटल स्टाफ ने उन्हें समझने की कोशिश की, लेकिन वो और ज्यादा गुस्सा हो गए। ये पूरा मामला होटल के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया जो अब पुलिस के पास जांच के लिए है।
टेबल को लेकर हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, रविवार रात कांग्रेस नेता संजय दवे परिवार के साथ सैलाना रोड स्थित होटल में खाना खाने गए थे। इसी दौरान होटल मैनेजर ने उन्हें आधा घंटा इंतजार कराया और जिस टेबल पर उन्हें खाना खाने बैठना था, उस टेबल पर दूसरे परिवार को बैठा दिया। इसके बाद उन्हें नीचे बेसमेंट में जाकर बैठने की सलाह दे डाली । यही बात कांग्रेस नेता को नागवार गुजरी और कांग्रेस नेता संजय दवे और उनके बेटों ने होटल मैनेजर के साथ मारपीट और झूमाझटकी तक कर दी । घटना के दौरान होटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) ने स्थिति को शांत करने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस नेता और उनके बेटों ने उन्हें भी धमकी दे डाली है।
CCTV फुटेज से खुलासा
इस विवाद का CCTV फुटेज भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि कांग्रेस नेता संजय दवे और उनके बेटों की होटल स्टाफ से तीखी बहस हो रही है और धक्का-मुक्की की नौबत आ गई थी। वीडियो में कांग्रेस नेता और उनके बेटों की धमकी भी स्पष्ट रूप से सुनाई दे रही है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रही है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना के बाद होटल मैनेजर राजेश पाटीदार ने धामनोद पुलिस चौकी पर पूरे मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने कांग्रेस नेता और उनके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।
इन्हें भी पढ़ें :-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: रविवार रात रतलाम के एक प्रसिद्ध होटल में यह विवाद हुआ।
लेखक के बारे में
IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।
और भी पढ़ें...Web Title: A row erupts in a hotel over a table; a Congress leader and his son are accused of assault... the entire altercation was captured on CCTV.
रतलाम
और भी पढ़ें ›
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UPITS 2026: UP के देसी स्वाद का बढ़ा कारोबार, 75 जिलों के खास व्यंजनों ने खींचा कारोबारियों का ध्यान, अब ग्लोबल मार्केट में बनेगी UP की पहचान
01 Oct 2026 | 6:16 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm