Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में मिला बड़ा सबूत, किचन में छुपा कर रखा था राज, शिलोम के ससुराल से जब्त सोनम के करतूत का अहम सुराग
राजा रघुवंशी हत्याकांड में मिला बड़ा सबूत, किचन में छुपा कर रखा था राज…Raja Raghuvanshi Murder Case: Big evidence found in Raja Raghuvanshi

Raja Raghuvanshi Murder Case | Image Source | IBC24
- राजा रघुवंशी हत्याकांड की गुत्थी में नया मोड़,
- किचन में छिपा मिला संदिग्ध बैग,
- रतलाम से SIT को बड़ी कामयाबी,
रतलाम: Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़े नए खुलासे में मंगलमूर्ति कॉलोनी पहुंची शिलांग एसआईटी टीम ने प्रॉपर्टी ब्रोकर सिलोम जेम्स के ससुराल से एक बैग जब्त किया। बैग को किचन में छिपाकर रखा गया था। बैग में रखे सामान का पंचनामा बनाया गया। इस बैग में लैपटॉप मिलने की जानकारी भी मिली है। इस दौरान एसआईटी टीम के साथ सिलोम जेम्स की पत्नी और साली भी मौजूद थीं। आरोपी सिलोम को लेकर शिलांग एसआईटी इंदौर रवाना हो गई।
Raja Raghuvanshi Murder Case: देश के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड के तार अब रतलाम से भी जुड़े हैं। इस मामले में प्रॉपर्टी ब्रोकर सिलोम जेम्स को लेकर आज शिलांग एसआईटी की टीम रतलाम पहुंची है। बताया जा रहा है कि रतलाम में सिलोम जेम्स का ससुराल है। दोपहर 3:00 बजे एसआईटी की टीम रतलाम के औद्योगिक थाना पहुंची जहां लोकल पुलिस की मदद से सिलोम के ससुराल मंगलमूर्ति कॉलोनी पहुंची। यहां स्थित 56 नंबर मकान पर ताला लगा हुआ था। ताला खोलकर आरोपी सिलोम जेम्स, उसकी पत्नी, साली और एसआईटी सहित रतलाम पुलिस अंदर दाखिल हुई।
#WATCH मध्य प्रदेश: राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम के बैग को जलाने और आभूषण व नकद छिपाने के मामले में गिरफ्तार शिलोम जेम्स को लेकर शिलांग पुलिस रतलाम पहुंची।
शिलांग पुलिस ने मंगल मूर्ति कॉलोनी में एक घर पर छापा मारा, जहां आरोपी सिलोम जेम्स को साथ लेकर सोनम के बैग में रखे… pic.twitter.com/zqP2pIa2kd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2025
Raja Raghuvanshi Murder Case: घर के किचन में एक बैग छुपाकर रखा गया था। संभवतः इस बैग में ज्वेलरी एवं अन्य सामान रखा था जिसका शिलांग पुलिस ने पंचनामा बनाया और बैग को अपने साथ लेकर रवाना हो गई। खबर है कि इस बैग में लैपटॉप भी हो सकता है। वहीं शिलांग पुलिस ने इस मामले में अभी कुछ भी कहने से इनकार किया है। सिलोम जेम्स वही प्रॉपर्टी ब्रोकर है जिसने हत्याकांड के आरोपी विशाल को फ्लैट किराए पर दिलवाया था जहां राजा और सोनम ने फरारी काटी थी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: राजा रघुवंशी हत्याकांड एक बहुचर्चित मामला है जिसमें राजा रघुवंशी की हत्या के बाद कई शहरों में फरारी, साजिश और सबूत छिपाने के पहलुओं पर जांच चल रही है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Raja Raghuvanshi Murder Case: Big evidence found in Raja Raghuvanshi murder case, secret was hidden in the kitchen, important clue of Sonam's act seized from Shilom's in-laws' house
रतलाम
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am