Ratlam News: सड़क में अचानक बेहोश होकर गिरी 12 साल की बच्ची… फिर महिला पुलिसकर्मी ने जो किया, वो दिल छू लेगा, वीडियो हुआ वायरल
Ratlam News: सड़क में अचानक बेहोश होकर गिरी 12 साल की बच्ची… फिर महिला पुलिसकर्मी ने जो किया, वो दिल छू लेगा, वीडियो हुआ वायरल

Ratlam News, Ratlam girl unconscious, Neelam Chougad police, Ratlam traffic police hero, girl CPR video India, viral police video Ratlam, Ratlam social media news, Neelam Chougad viral,
- 12 वर्षीय बालिका ठेले पर मूंगफली व केला बेचते हुए अचानक हुई बेहोश
- ट्रैफिक टीआई नीलम चौगड़ ने मौके पर पहुंचकर CPR द्वारा बचाई जान
- घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,
रतलाम: Ratlam News: रविवार को शहर के दो बत्ती चौराहे पर मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करती एक घटना सामने आई जिसने पुलिस विभाग के मानवीय चेहरे को उजागर किया। ट्रैफिक थाना प्रभारी नीलम चौगड़ ने मौके पर बेहोश हुई एक 12 वर्षीय बालिका की जान बचाकर सभी का दिल जीत लिया। यह पूरी घटना अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग महिला पुलिस अधिकारी के साहस और संवेदनशीलता की जमकर सराहना कर रहे हैं।
Ratlam News: जानकारी के अनुसार बालिका मूल रूप से नामली क्षेत्र के 12 पत्थर इलाके की रहने वाली है और वह ठेले पर मूंगफली व केला बेचकर अपने परिवार की आजीविका में सहयोग करती है। रविवार को काम के दौरान वह अचानक अस्वस्थ होकर चौराहे पर बेहोश हो गई। उसी समय संयोगवश ट्रैफिक टीआई नीलम चौगड़ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने हालात को भांपते हुए बिना देर किए सीपीआर की प्रक्रिया शुरू की और पंच देकर बालिका को होश में लाया।
Ratlam News: लोगों का कहना है कि अगर समय पर यह सहायता नहीं मिलती तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी। बालिका को होश में लाने के बाद उसे पानी पिलाया गया और प्राथमिक उपचार दिया गया। घटना का वीडियो आसपास मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया था जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में टीआई नीलम चौगड़ की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदना को साफ तौर पर देखा जा सकता है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "रतलाम बेहोश बालिका" की मदद ट्रैफिक थाना प्रभारी नीलम चौगड़ ने की। उन्होंने मौके पर पहुंचकर सीपीआर देकर बालिका को होश में लाया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Ratlam News: Traffic TI Neelam Chaugad saved the unconscious girl
रतलाम
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm