Ratlam Public Protest: अधूरी सड़क बनी मुसीबत, कीचड़ में बैठकर लोगों ने किया अनोखा प्रदर्शन, ठेकेदार पर फूटा गुस्सा
अधूरी सड़क बनी मुसीबत, कीचड़ में बैठकर लोगों ने किया अनोखा प्रदर्शन…Ratlam Public Protest: Incomplete road became a problem, people staged

Ratlam Public Protest | Image Source | IBC24
- रतलाम में सड़क निर्माण में लापरवाही,
- कीचड़ में बैठकर लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन,
- कस्तूरबा नगर मुख्य मार्ग की हालत बदतर,
रतलाम: Ratlam Public Protest: रतलाम शहर के कस्तूरबा नगर मुख्य मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य में लगातार हो रही देरी और ठेकेदार की लापरवाही के खिलाफ लोगों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। बुधवार को स्थानीय निवासियों ने कीचड़ और गड्ढों से भरी अधूरी सड़क पर बैठकर अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने लोक निर्माण विभाग और संबंधित ठेकेदार पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
Read More : Sehore Love Jihad: BA की छात्रा के साथ गैंगरेप, फिर जबरन कराया धर्म परिवर्तन, आरोपी मौलवी समेत 3 गिरफ्तार
Ratlam Public Protest: यह मुख्य मार्ग शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक है, जो दर्जनों कॉलोनियों को शहर से जोड़ता है। सड़क खुदी पड़ी है लेकिन महीनों से काम अधूरा पड़ा है। न बिजली के खंभे शिफ्ट किए जा रहे हैं न ही नाले का निर्माण कार्य गति पकड़ रहा है। इस बीच मानसून की बारिश ने हालात और बदतर कर दिए हैं। जलभराव और कीचड़ से सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोग बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी खासे चिंतित हैं।
Ratlam Public Protest: प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा कि ठेकेदार ने सड़क खोद तो दी लेकिन उसके बाद निर्माण कार्य छोड़ दिया। न तो प्रशासन इस ओर ध्यान दे रहा है न ही ठेकेदार को जवाबदेह ठहराया जा रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी रमेश चौधरी ने बताया की हर दिन लोग कीचड़ में फिसलते हैं बाइक सवार गिरते हैं। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे बुजुर्ग बाहर निकलने से डरते हैं। अब हमें मजबूर होकर विरोध करना पड़ा है।
Ratlam Public Protest
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: स्थानीय निवासियों के अनुसार ठेकेदार की लापरवाही और प्रशासन की उदासीनता के कारण सड़क निर्माण कार्य महीनों से अधूरा पड़ा है। इसके साथ ही बिजली खंभों की शिफ्टिंग और नाले के निर्माण में भी देरी हो रही है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Ratlam Public Protest: Incomplete road became a problem, people staged a unique protest by sitting in the mud, expressed anger on the contractor
रतलाम
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm