Terrorist Firoz Khan Arrested: भाजपा नेता के भाई के घर से मोस्ट वांटेड आतंकी गिरफ्तार, आया था बहन के घर ईद मनाने, पहुंचा हवालात
Terrorist Firoz Khan Arrested: भाजपा नेता के भाई के घर से मोस्ट वांटेड आतंकी गिरफ्तार, आया था बहन के घर ईद मनाने, पहुंचा हवालात

Terrorist Firoz Khan Arrested: भाजपा नेता के भाई के घर से मोस्ट वांटेड आतंकी गिरफ्तार / Image Source: IBC24
- NIA के मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज खान को रतलाम पुलिस ने गिरफ्तार किया
- 5 लाख के इनामी आतंकी को भाजपा नेता के भाई के घर से पकड़ा गया
- कोर्ट ने फिरोज को 15 अप्रैल तक जेल भेजने का आदेश दिया
रतलाम: Terrorist Feroz Khan Arrested NIA के वांटेड आतंकी फिरोज खान को रतलाम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फिरोज को जिला कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे 15 अप्रैल तक के लिए जेल भेज दिया है। जयपुर में सीरियल ब्लास्ट की साजिश रचने वालो में शामिल आतंकी फिरोज खान अपनी बहन रेहाना के घर से पकड़ा था।
Terrorist Feroz Khan Arrested मिली जानकारी के अनुसार आतंकी फिरोज खान जहां से गिरफ्तार हुआ है वो भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के भाई का घर है। फिरोज की बहन रेहाना भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मंसूर जमादार के छोटे भाई मसरूफ खान की पत्नी है। इसी मकान के आगे वाले हिस्से में भाजपा नेता मंसूर रहते हैं। बताया गया कि आतंकी अपनी बहन के घर ईद मनाने आया था।
दरअसल, 28 मार्च 2022 को निंबाहेड़ा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से बड़े पैमाने पर विस्फोटक पकड़ा था। इस मामले में राजस्थान पुलिस ने रतलाम के 8 से ज्यादा आतंकियों को गिरफ्तार किया था।घटना के बाद से ही फिरोज फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में NIA ने रतलाम शहर में जगह-जगह पोस्टर भी चस्पा किए थे और उस पर 5 लाख रुपए का इनाम रखा था। खबर है कि आतंकी फिरोज को एसपी स्क्वाड ने गिरफ्तार किया है।
https://youtu.be/Be3WfxiVjoE
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: फिरोज खान को रतलाम में उसकी बहन के घर से गिरफ्तार किया गया, जो भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष के भाई की पत्नी है।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Terrorist Feroz Khan Arrested from BJP Leader's Brother House
रतलाम
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm