आज सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग.. शनिदेव की कृपा से बदलेगी इन राशियों की किस्मत, कई जगहों से मिलेगा लाभ कमाने का मौका
आज सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग.. शनिदेव की कृपा से बदलेगी इन राशियों की किस्मत | 7 June 2025 Horoscope/Swati Nakshatra

7 June 2025 Horoscope/Image Credit: IBC24 File
- आज स्वाति नक्षत्र में पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग
- आज चंद्रमा का गोचर दिन रात तुला राशि में होगा
- कई जगहों पर आज भी निर्जला एकादशी मनाई जा रही
7 June 2025 Horoscope: आज 7 जून 2025 दिन शनिवार है। आज चंद्रमा का गोचर दिन रात तुला राशि में होगा। इस पर चंद्रमा से सप्तम भाव में शुक्र का गोचर मेष राशि में होगा। बता दें कि, निर्जला एकादशी की उदयातिथि आज भी है, जिसके चलते आज भी कई जगहों पर निर्जला एकादशी मनाई जा रही है। आज स्वाति नक्षत्र में पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बना रहेगा। इस शुभ योग में शनिदेव की कृपा से शनिवार का दिन मेष, सिंह, कन्या और धनु राशियों के लिए लाभ और अवसरों से भरा होगा।
मेष राशि
मेश राशि वालों को आज मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है। जल्द ही आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त ज़िम्मेदारियां मिल सकती है।
सिंह राशि
कार्यक्षेत्र में अनियमितता और अस्थिरता की स्थिति बनी रह सकती है। नौकरी बदलने का मन बना रहे जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। अचानक धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए शनिवार का दिन शुभ रहेगा। दान-पुण्य में आज आपका मन लगा रहेगा। पूर्व में किए गए निवेश से लाभ मिलने की संभावना बन रही है। अटके हुए धन भी आज वापस हो सकते हैं।
धनु राशि
7 June 2025 Horoscope: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। अतीत में किए गए कार्यों का प्रतिफल आज आपको मिलेगा। रुका हुआ पैसा जल्द वापस मिलेगा, जिससे आर्थिक तंगी दूर होगी।
आज का राशिफल

कुंभ (Aquarius)
भावुक मन से लिया गया निर्णय नुकसान करेगा। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य अच्छा।

मीन (Pisces)
गृह कलह के संकेत हैं। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मेष (Aries)
व्यावसायिक लाभ। पुत्र या पुत्री जो भी संतान से लाभ की स्थिति बनेगी। प्रेम की स्थिति बढ़ी शुभ हो गई है।

वृषभ (Taurus)
धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। निवेश वर्जित रहेगा और (Aaj Ka Rashifal) सरकारी पंगेबाजी न करें। प्रेम, संतान भी मध्यम है।

मिथुन (Gemini)
सरकारी नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य के मामले में पहले से बेहतर हो चुके हैं।

कर्क (Cancer)
स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय नहीं कहा जा सकता है।

सिंह (Leo)
आय की स्थिति सुदृढ़ होगी। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है।

कन्या (Virgo)
कोर्ट-कचहरी में विजय की स्थिति बनेगी। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम,संतान की स्थिति अच्छी है।

तुला (Libra)
भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है।

वृश्चिक (Scorpio)
परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

धनु (Sagittarius)
जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक-ठाक।

मकर (Capricorn)
शत्रुओं पर दबदबा बना रहेगा। डिस्टर्बेंस लेकिन रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम,संतान अच्छा। व्यापार अच्छा।
Web Title: 7 June 2025 Horoscope/Swati Nakshatra
धर्म
और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm