Aaj Ka Panchang 2 June 2026 : सावधान! आज बड़ा मंगलवार व्रत रखने वाले नोट कर लें ये शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल के समय में भूलकर भी न करें कोई काम

आज 2 जून 2026 को ज्येष्ठ अधिकमास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि के साथ बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है। इस दिन साध्य योग और शुभ योग का दुर्लभ महासंयोग बन रहा है, जिसे धार्मिक दृष्टि से अत्यंत फलदायी माना गया है। हनुमान जी की पूजा, व्रत, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होने की मान्यता है।

Aaj Ka Panchang 2 June 2026 : सावधान! आज बड़ा मंगलवार व्रत रखने वाले नोट कर लें ये शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल के समय में भूलकर भी न करें कोई काम

Aaj Ka Panchang 2 June 2026 / Image Source : FILE

Modified Date: June 2, 2026 / 06:46 am IST
Published Date: June 2, 2026 6:40 am IST
HIGHLIGHTS
  • आज बड़ा मंगलवार पर साध्य योग और शुभ योग का दुर्लभ महासंयोग
  • हनुमान जी की पूजा, व्रत और सुंदरकांड पाठ का विशेष महत्व
  • अभिजीत मुहूर्त शुभ कार्यों के लिए उत्तम, राहुकाल में सावधानी जरूरी

Aaj ka Panchang : आज, 2 जून 2026 को ज्येष्ठ अधिकमास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है, जिसे’बड़ा मंगलवार के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। Mangal Dosh Nivaran Upay Hanuman आज के दिन का धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व इसलिए भी अत्यधिक बढ़ गया है क्योंकि आकाशमंडल में साध्य योग और शुभ योग जैसे दो अत्यंत फलदायी और दुर्लभ योगों का महासंयोग बन रहा है। संकटमोचन पवनपुत्र हनुमान की विशेष कृपा और आशीर्वाद पाने के लिए इस दिन को सर्वश्रेष्ठ और परम फलदायी माना जाता है।

कैसे करे आज की पूजा ?

Bada Mangalwar Vrat 2026 Puja Vidhi पंचांग के अनुसार, आज चंद्रमा धनु राशि में संचार कर रहे हैं और मूल नक्षत्र का प्रभाव बना हुआ है। Aaj Ka Panchang 2 June 2026 :  इस पावन अवसर पर वीर बजरंगबली की प्रसन्नता के लिए भक्त व्रत रखकर उनकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं, जिसमें हनुमान जी को लाल रंग की लंगोट, फूल, माला, अक्षत्, धूप, दीप, फल और उनकी प्रिय मिठाइयां अर्पित की जा रही हैं। आज के दिन हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करने के साथ-साथ बड़े मंगलवार व्रत की कथा सुनने तथा विशेष मंत्रों का जाप करने का विधान है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह व्रत कुंडली में मौजूद मंगल दोष के निवारण में अचूक और बेहद कारगर माना जाता है; इसके प्रभाव को और मजबूत करने के लिए आज लाल रंग के कपड़े, लाल फूल, मसूर की दाल और तांबे के बर्तनों का दान करना अत्यंत शुभ फलदायी रहता है।

आज के शुभ और अशुभ समय

आज दिन भर कई कल्याणकारी मुहूर्त उपलब्ध हैं, जिनमें सुबह 11:52 बजे से दोपहर 12:47 बजे तक का अभिजीत मुहूर्त किसी भी प्रकार के पूजन और शुभ कार्य के लिए उत्तम है। हालांकि, ज्योतिषविदों ने भक्तों को दोपहर 03:47 बजे से शाम 05:31 बजे के बीच रहने वाले राहुकाल और उत्तर दिशा के दिशाशूल का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। मान्यता है कि आज के दिन सही मुहूर्त और नियमों के साथ की गई साधना से जातकों के दुख, रोग, दोष और जीवन के समस्त संकट हमेशा के लिए दूर हो जाते हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.