Aaj Ka Panchang 8 May 2026 : मकर राशि वालों की निकल पड़ी! रवि योग और लक्ष्मी कृपा का ऐसा संयोग 100 साल बाद, देखें आज का पंचांग

8 मई 2026, शुक्रवार का दिन अत्यंत शुभ योगों से युक्त है। आज शुक्ल योग, रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिसे ज्योतिष में अत्यंत फलदायी माना गया है।

Aaj Ka Panchang 8 May 2026 : मकर राशि वालों की निकल पड़ी! रवि योग और लक्ष्मी कृपा का ऐसा संयोग 100 साल बाद, देखें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 8 May 2026 / Image Source : FILE

Modified Date: May 8, 2026 / 06:23 am IST
Published Date: May 8, 2026 6:23 am IST
HIGHLIGHTS
  • आज शुक्रवार को रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है
  • अभिजीत मुहूर्त 11:51 से 12:45 तक शुभ कार्यों के लिए श्रेष्ठ समय
  • भद्रा का प्रभाव दोपहर 12:21 से देर रात 01:16 तक रहेगा

Aaj ka Pachang 8 May 2026 : आज शुक्रवार, 8 मई 2026 का दिन आध्यात्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज का शुक्रवार व्रत एक नहीं बल्कि 4 शुभ योगों यानि शुभ योग, शुक्ल योग, रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योगके दुर्लभ संयोग में आया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रवि योग में सूर्य के प्रभाव से सभी दोष मिट जाते हैं, जबकि सर्वार्थ सिद्धि योग में शुरू किए गए कार्य निश्चित ही सफल होते हैं।

शुभ मुहूर्त और भद्रा का साया

आज पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:51 से 12:45 तक रहेगा, जो किसी भी शुभ कार्य के लिए श्रेष्ठ है। हालांकि, दोपहर 12:21 बजे से देर रात 01:16 बजे तक भद्रा का साया रहेगा। भद्रा का वास पाताल लोक में होने के कारण इसका विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। आज का राहुकाल सुबह 10:37 से दोपहर 12:18 तक रहेगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े.

माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के अचूक उपाय

शुक्रवार का दिन माँ लक्ष्मी को समर्पित है। आज के दिन अपार धन की प्राप्ति के लिए कनकधारा स्तोत्र या श्री सूक्त का पाठ करना लाभकारी माना गया है। माँ लक्ष्मी को सफेद मिठाई या दूध-चावल से बनी खीर का भोग लगाएं। शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए इत्र, सफेद वस्त्र, चांदी या चावल का दान करना आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें.

इन्हें भी पढ़ें


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.