Smartphone Tips: फोन की स्पीड हुई कम और डिवाइस हो रहा है गर्म? कहीं ये आने वाले बड़े खतरे की चेतावनी तो नहीं? सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश!

Smartphone Tips: जब फोन में एक साथ कई ऐप्स चलते रहते हैं या बैकग्राउंड में एक्टिव रहते हैं, तो प्रोसेसर पर ज्यादा लोड पड़ता है। इससे फोन की स्पीड धीमी हो जाती है, डिवाइस गर्म होने लगता है और बैटरी भी जल्दी खत्म होने लगती है, जिससे परफॉर्मेंस प्रभावित होती है।

Smartphone Tips: फोन की स्पीड हुई कम और डिवाइस हो रहा है गर्म? कहीं ये आने वाले बड़े खतरे की चेतावनी तो नहीं? सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश!

(Smartphone Tips/ Image Credit: Pexels)

Modified Date: May 7, 2026 / 03:52 pm IST
Published Date: May 7, 2026 3:52 pm IST
HIGHLIGHTS
  • एक साथ कई ऐप्स चलने से फोन होता है स्लो
  • पुरानी बैटरी से बढ़ सकती है ओवरहीटिंग
  • कमजोर नेटवर्क भी बनता है बड़ी वजह

Smartphone Tips: आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जरूरत बन चुका है। लेकिन कई बार यह अचानक गर्म होने लगता है और इसकी स्पीड भी कम हो जाती है। यह समस्या कभी छोटी वजह से होती है तो कभी किसी बड़ी खराबी का भी संकेत हो सकती है। इसलिए इसके कारणों को समझना बहुत जरूरी होता है। ताकि समय रहते सही कदम उठाया जा सके।

ज्यादा ऐप्स और स्टोरेज का असर

जब फोन में एक साथ कई ऐप्स चलते रहते हैं या बैकग्राउंड में एक्टिव रहते हैं तो प्रोसेसर पर ज्यादा दबाव पड़ता है। इससे फोन धीरे चलने लगता है और गर्म भी हो जाता है। अगर स्टोरेज लगभग भर चुकी हो तो सिस्टम सही तरीके से काम नहीं कर पाता। जिससे हैंगिंग और ओवरहीटिंग की समस्या बढ़ जाती है।

बैटरी, नेटवर्क और सॉफ्टवेयर की समस्या

पुरानी या खराब बैटरी भी फोन के गर्म होने का बड़ा कारण हो सकती है। सस्ता चार्जर या डैमेज केबल इस्तेमाल करने से भी दिक्कत बढ़ती है। कमजोर नेटवर्क में फोन लगातार सिग्नल खोजता रहता है। जिससे बैटरी और प्रोसेसर पर लोड बढ़ जाता है। वहीं पुराने सॉफ्टवेयर या बग्स भी फोन को स्लो और गर्म बना सकते हैं।

वायरस और बचाव के आसान तरीके

अनजान ऐप्स या फाइल्स के जरिए वायरस फोन में आ सकते हैं जो बैकग्राउंड में चलकर सिस्टम को धीमा कर देते हैं। इससे फोन की परफॉर्मेंस गिरती है और वह गर्म होने लगता है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि अनावश्यक ऐप्स बंद रखें, स्टोरेज साफ रखें, ओरिजिनल चार्जर इस्तेमाल करें और समय-समय पर सॉफ्टवेयर अपडेट करें। समस्या बढ़ने पर सर्विस सेंटर से जांच कराना बेहतर होता है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।