Brahma Muhurta: अक्सर जब लोग सो रहे होते हैं तो 3 से 4 बजे के बीच उनकी नींद खुल जाती है। कुछ लोग इसे पैरानॉर्मल एक्टिविटी मानते हैं तो कभी इसके पीछे की वजह प्यास लगना, वॉशरूम आना आ फिर कोई बुरा सपना देखना हो सकती है। बता दें कि, एक रात में हमारा शरीर कई नींद चक्रों से गुजरता है। ये चक्र लगभग 90 मिनट के होते हैं। इस दौरान हमारी नींद हल्की से गहरी होती जाती है और फिर हम REM (रैपिड आई मूवमेंट) नींद में चले जाते हैं। REM नींद के दौरान ही हम सपने देखते हैं। लेकिन अक्सर 3 से 4 बजे के बीच ही नींद क्यों खुलती है और इसके पीछे की असरल वजह क्या है आइए जानते हैं..
Read More: International Yoga Day 2025: जमीन ही नहीं जल में भी संभव है योग.. महाकाल की नगरी में मां शिप्रा तैराक दल ने पेश की अनूठी मिसाल, देखें वीडियो
रात में 3 से 4 बजे नींद खुलने का मतलब
दरअसल, ज्योतिष शास्त्र में 3 से 4 बजे तक का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है और यह ब्रह्म मुहूर्त देवताओं का समय माना जाता है। वहीं, अगर 3 से 4 बजे के बीच में नींद रोजाना खुल रही है तो इसका मतलब है कि आपके जीवन में खुशियां आने वाली है। बता दें कि, 3 से 4 बजे के बीच का समय प्रार्थना के लिए सबसे सर्वोत्तम वक्त माना जाता है। प्रकृति इस समय आपको जगाकर प्रार्थना करवाना चाहती है। अगर इस समय आपकी नींद खुल गई है तो आप अपने पंलग पर बैठे-बैठे प्रार्थना, मंत्र-जप और ध्यान करें।
Read More: International Yoga Day 2025 Live: समुद्र तट पर पीएम मोदी का योगाभ्यास.. देश की जनता से किया इस चैलेंज से जुड़ने का आह्वान
ईष्ट देवता की उपासना का सही समय
Brahma Muhurta: कहा जाता है कि इस समय ईष्ट देवता की उपासना और उनके नाम का ध्यान लगाने से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। अगर आपकी नींद खुल रही है तो तुरंत उठकर भोजन करने से बचें। ये आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर रहेगा। इसके अलावा ये समय ब्रह्म मुहूर्त का होता है। इस समय आप अपने जीवन से जुड़े बड़े फैसलों के बारें में शांति से विचार कर सकते हैं। ध्यान दें अगर इस समय नींद खुले तो किसी बात की चिंता न करें। हो सके तो ईष्ट देवता का नाम या फिर गायत्री मंत्र का जाप करें।

