शह मात The Big Debate: बाबा बागेश्वर का ‘भाला’ वाला आह्वान, मचा घमासान! कांग्रेस ने साधा निशाना, तो भाजपा ने किया पलटवार

Ads

शह मात The Big Debate: धीरेंद्र शास्त्री के बयान ने माहौल गर्मा दिया है। उन्होंने हिंदुओ को हाथ में माला और भाला दोनों की सलाह दे डाली।

  •  
  • Publish Date - February 13, 2026 / 11:57 PM IST,
    Updated On - February 13, 2026 / 11:57 PM IST

शह मात The Big Debate/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • धीरेंद्र शास्त्री के बयान ने माहौल गर्मा दिया है।
  • उन्होंने हिंदुओ को हाथ में माला और भाला दोनों की सलाह दे डाली।
  • इस बयान के बाद कांग्रेस ने बागेश्वर बाबा पर निशाना साधा है।

शह मात The Big Debate: भोपाल: बागेश्वर धाम यानी छतरपुर जिले के गांव गढ़ा में सातवें कन्या विवाह महोत्सव के चल रहे कार्यक्रमो के दौरान धीरेंद्र शास्त्री के बयान ने राजनीतिक माहौल गर्मा दिया है (शह मात The Big Debate) हिंदुओं को हिंदुत्व की रक्षा के बारे में बताते हुए उन्होंने हाथ में माला और भाला दोनों की सलाह दे डाली।

बागेश्वर धाम ने अपने भक्तों को संबोधित करते हुए बाबा बागेश्वर ने कहा सीताराम – सीताराम करने से धर्म नही बचेगा….हिंदुत्व को बचाना है तो मठ के बाहर निकलना पड़ेगा माला और भाला रखना पड़ेगा। बयान सामने आते ही कांग्रेस ने उन पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही और कहा बाबा बागेश्वर हमेशा विभाजनकारी बात करते हैं (शह मात The Big Debate) जिससे सौहार्द बिगड़ता है धीरेंद्र शास्त्री को एक-दो घंटे बीजेपी कार्यालय में बैठना चाहिए।

शह मात The Big Debate:  वहीं मुकेश गायक के बयान पर भाजपा विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने पलटवार करते हुए कहा सनातन की जब बात आती है कांग्रेस में ऊपर से नीचे तक के लीडर सनातन के खिलाफ खड़े होते है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी सनातन में अलख जगा रहे है। हिंदू समाज में भगवा के प्रति सम्मान हुआ है तो वह संतों की तपस्या है। (शह मात The Big Debate) यह कोई नया नई है उनके नेता राहुल गांधी,दिग्विजय सिंह ये सब उनके वंशज है। कांग्रेस को सनातन के विरोध का परिणाम मिला है,कांग्रेस गर्त में चली गई है।

धार्मिक मंच से दिया गया एक बयान अब राजनीतिक अखाड़े में पहुंच चुका है। (शह मात The Big Debate) सवाल यह है क्या यह आस्था की अभिव्यक्ति है या सियासी ध्रुवीकरण की नई जमीन फिलहाल छतरपुर से उठी “माला और भाला” की गूंज भोपाल तक सुनाई दे रही है,और आने वाले दिनों में यह बयान सियासत का बड़ा मुद्दा बन सकता है।

इन्हे भी पढ़ें:-