Budh Gochar 2026: महीने के आखिरी में होगा बुध का गोचर, बढ़ सकती है इन राशियों की मुश्किलें, जेब और सेहत पर पड़ेगा असर

Budh Gochar 2026: महीने के आखिरी में होगा बुध का गोचर, बढ़ सकती है इन राशियों की मुश्किलें, जेब और सेहत पर पड़ेगा असर

Budh Gochar 2026: महीने के आखिरी में होगा बुध का गोचर, बढ़ सकती है इन राशियों की मुश्किलें, जेब और सेहत पर पड़ेगा असर

Budh Gochar 2026 | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 24, 2026 / 06:21 am IST
Published Date: April 24, 2026 6:21 am IST

नई दिल्ली: Budh Gochar 2026 हमारे जीवन में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। जिसका हमारे जीवन में खास असर माना जाता है। आम तौर पर लोग अपनी राशि के बारे में जानने के लिए उत्सुक्ता रहते हैं। लोग अपनी दिन की शुरुआत राशि देखकर करते हैं। वहीं दूसरी ओर राशियों में ग्रह का प्रभाव भी काफी महत्व रहता है। एक निश्चित समय के बाद ग्रह एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करते हैं, जिसका असर कई जातकों के जीवन में देखने को मिलता है।

Budh Gochar 2026 ज्योतिष के अनुसार, 30 अप्रैल का दिन बेहद खास होने वाला है। ग्रहों के राजकुमार और संचार के देवता बुध, बीते काफी समय से मीन राशि में रहने के बाद अब मंगल की राशि मेष में गोचर करेंगे। बुध का यह राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों के जीवन में बड़े फेरबदल करेगा। कुछ राशियों को बुध के इस गोचर से सावधान भी रहना होगा।

वृषभ राशि: बुध गोचर का असर इन जातकों के जीवन में होने वाला है। इस दौरान फिजूलखर्ची बढ़ने की संभावना है। अगर आप कोई निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो फिलहाल इसे टाल दे। जल्दबाजी में लिया गया कोई भी निर्णय आपकी आर्थिक स्थिरता को हिला सकता है।

कन्या राशि: बुध का मेष में जाना मिश्रित परिणाम नहीं, बल्कि चुनौतियां लेकर आ रहा है। इस दौरान आपको थोड़ा संभलकर चलने की आवश्यकता है। यह समय आपको राहत देने वाला नहीं माना जा रहा है। आपके काम में दबाव बढ़ सकता है। नौकरी में अचानक से कोई मुश्किल प्रोजेक्ट या बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। साथ्ज्ञ ही आपको स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य दोनों का भी ध्यान रखना होगा।

मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए यह गोचर सुस्ती और मानसिक थकान लेकर आ सकता है। घर-परिवार में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। साथ ही आपको मुश्किल प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है जो शुरुआत में आपको मुश्किल लग सकता है।

इन्हें भी पढ़े:-


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।