Chaitra Navratri 2026: 26 या 27 मार्च कब है राम नवमी? इस बार चैत्र नवरात्रि कितने दिनों की है 8 या 9, जानिए यहां सटीक जानकारी
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि इस बार गुरुवार, 19 मार्च 2026 से शुरू हो रही है। हालांकि इसके समापन को लेकर भ्रम है। कुछ लोग 26 मार्च को आखिरी दिन बता रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि नवरात्रि 27 मार्च को समाप्त होगी। इस वजह से भक्तों में उलझन बनी हुई है।
(Chaitra Navratri 2026/ Image Credit: Pexels)
- चैत्र नवरात्रि 19 मार्च 2026, गुरुवार से शुरू हो रही है।
- इस साल नवरात्रि 8 दिन की है, 26 मार्च को समापन होगा।
- महाष्टमी और राम नवमी 26 मार्च को एक साथ मनाई जाएगी।
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होती है और इसे हिंदू नव वर्ष की शुरुआत भी माना जाता है। इस दौरान भक्त मां दुर्गा की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। नवरात्रि के समापन के दिन राम नवमी मनाई जाती है और व्रत का पारण अगले दिन किया जाता है। इस बार नवरात्रि की अवधि और तिथियों को लेकर कन्फ्यूजन देखा जा रहा है।
चैत्र नवरात्रि 2026 की तिथि (Chaitra Navratri 2026 Date)
इस साल चैत्र नवरात्रि गुरुवार, 19 मार्च 2026 से शुरू हो रही है। पंचांग के अनुसार इसका समापन 26 मार्च 2026 को होगा। इस दिन महाष्टमी और राम नवमी दोनों मनाई जाएंगी। इसलिए इस बार नवरात्रि 8 दिन की होगी, न कि पूरे 9 दिन की।
कलश स्थापना और घटस्थापना मुहूर्त (Kalash and Ghatasthapana Muhurat)
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन यानी 19 मार्च को कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 06:52 बजे से 09:44 बजे तक रहेगा। घटस्थापना का अभिजित मुहूर्त 11:20 AM से 12:09 PM तक है। प्रतिपदा तिथि सुबह 06:52 बजे शुरू होगी और अगले दिन 20 मार्च 2026 को सुबह 04:52 बजे समाप्त होगी।
नवरात्रि अष्टमी और राम नवमी (Navratri Ashtami and Ram Navami)
नवरात्रि की अष्टमी इस साल 26 मार्च को पड़ रही है। इस दिन माता दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा होती है। राम नवमी भी इसी दिन मनाई जाएगी। पंचांग अनुसार नवमी तिथि 26 मार्च की सुबह 11:48 बजे शुरू होगी और 27 मार्च को सुबह 10:06 बजे समाप्त होगी। भगवान श्री राम का जन्म अभिजीत मुहूर्त में दिन के 12 बजे हुआ था।
व्रत का पारण (Vrat Ka Paran)
चैत्र नवरात्रि व्रत का पारण 27 मार्च 2026 को सुबह 10:08 बजे के बाद किया जा सकेगा। व्रत और पूजा के दौरान नियमों का पालन करना शुभ माना जाता है। व्रत रखने से जीवन में सुख-समृद्धि और मानसिक शांति प्राप्त होती है।
हवन और माता की सवारी (Mata Ki Sawari)
इस बार हवन 26 मार्च 2026 को सुबह 11:48 बजे के बाद किया जा सकेगा क्योंकि नवमी तिथि इसी समय से प्रारंभ होगी। चैत्र नवरात्रि में माता की सवारी इस बार पालकी पर होगी और विदाई हाथी से होगी। भक्त इस अवसर पर माता की विशेष पूजा और आराधना करते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Masik Shivratri 2026: ये 48 मिनट बदल सकती हैं आपकी किस्मत! आज चैत्र मासिक शिवरात्रि पर कैसे करें भगवान शिव की पूजा और शुभ मुहूर्त जानकर ऐसे प्राप्त करें दिव्य आशीर्वाद!
- CG Police Constable Death News: ट्रेन से कटकर जिला पुलिस के आरक्षक की दर्दनाक मौत, SP दफ्तर में तैनात था कॉन्स्टेबल, जानें कैसे हुआ हादसा..
- Delhi Dallupura Viral video: “भाई चलाना मत…” युवक ने मजाक-मजाक में खुद को मारी गोली, अगले ही पल जो हुआ… सब कैमरे में कैद

Facebook


