Narmadapuram Minor Rape Case: कांग्रेस नेता के बेटे ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, बड़े भाई ने भी दिया साथ, वारदात के बाद फरार हुआ आरोपी

Narmadapuram Minor Rape Case: नर्मदापुरम जिले में पांच दिनों के भीतर नाबालिग से दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने का दूसरा मामला सामने आया है।

Narmadapuram Minor Rape Case: कांग्रेस नेता के बेटे ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, बड़े भाई ने भी दिया साथ, वारदात के बाद फरार हुआ आरोपी

Narmadapuram Minor Rape Case/Image Credit: IBC24


Reported By: Atul Tiwari,
Modified Date: September 13, 2026 / 03:42 pm IST
Published Date: September 13, 2026 3:38 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नर्मदापुरम जिले में पांच दिनों के भीतर नाबालिग से दुष्कर्म और गर्भपात का दूसरा मामला सामने आया।
  • पुलिस ने आरोपी अनुज सोनकर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
  • आरोपी अनुज सोनकर कांग्रेस महासचिव रजनीकांत सोनकर का बेटा है।

Narmadapuram Minor Rape Case: नर्मदापुरम: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में पांच दिनों के भीतर नाबालिग से दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने का दूसरा मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने शनिवार देर रात मुख्य आरोपी अनुज सोनकर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। आरोपी कांग्रेस नेता रजनीकांत सोनकर का बेटा है। वहीं आरोपी के बड़े भाई राहिल सोनकर को भी गर्भपात की दवा उपलब्ध कराने के आरोप में सहआरोपी बनाया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी और नाबालिग पहले से एक-दूसरे को जानते थे। फरवरी 2026 में नाबालिग के घर पर अकेली होने के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद कई बार उसके साथ गलत हरकत की गई। जून में पीड़िता ने गर्भवती होने की बात बताई, जिसके बाद आरोपी के भाई राहिल ने मेडिकल से दवा लाकर दी।

पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश

महिला थाना प्रभारी राखी मौर्य यादव ने बताया कि करीब तीन महीने बाद आरोपी पीड़िता को इटारसी के एक कैफे के केबिन में ले गया, जहां दोबारा गलत हरकत करने का आरोप है। (Narmadapuram Minor Rape Case) 10 सितंबर को पीड़िता ने शादी की बात कही, लेकिन आरोपी ने इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

कांग्रेस के जिला महासचिव है आरोपी के पिता

Narmadapuram Minor Rape Case: मुख्य आरोपी अनुज सोनकर के पिता रजनीकांत सोनकर कांग्रेस के जिला महासचिव और पूर्व पार्षद बताए गए हैं, जबकि उसका भाई राहिल सोनकर भाजपा कार्यकर्ता बताया गया है। इससे पहले कोतवाली थाना क्षेत्र में भी नाबालिग से दुष्कर्म और गर्भपात का मामला सामने आया था, जिसमें जांच के बाद पांच लोगों को सहआरोपी बनाया गया था।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.