Soda Ebrahimi Shamsabadi: इस मशहूर ब्लॉगर को लटकाया जाएगा फांसी पर.. आरोप है ‘करप्शन ऑन अर्थ’ का.. इस साल दी जा चुकी है 950 से ज्यादा को फांसी की सजा
ईरान में 33 वर्षीय ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शामसाबादी को मौत की सजा सुनाई गई है। उन पर सर्वोच्च नेता का अपमान, राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ प्रचार गतिविधियां और कथित तौर पर शत्रु देशों के लिए काम करने जैसे आरोप लगाए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, वह मार्च से जेल में बंद हैं।
Soda Ebrahimi Shamsabadi Sentenced to Death || Image- TNT File
- 33 वर्षीय ब्लॉगर को मौत की सजा
- सर्वोच्च नेता के अपमान का आरोप
- मार्च से जेल में बंद थीं ब्लॉगर
Soda Ebrahimi Shamsabadi Sentenced to Death: तेहरान: ईरान में 33 साल की ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शामसाबादी को मौत की सजा सुनाई गई है। शामसाबादी पर देश के सर्वोच्च नेता का अपमान करने, राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ मीडिया में प्रचार करने और शत्रु देशों के लिए काम करने के आरोप लगे हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
‘धरती पर भ्रष्टाचार’ का आरोप
शामसाबादी पर ‘करप्शन ऑन अर्थ’ यानी ‘धरती पर भ्रष्टाचार’ का आरोप भी लगाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने एक ऐसी जगह की तस्वीर भी खींची थी, जहां मिसाइल गिरी थी। बाद में यह तस्वीर उन्होंने ईरान के बाहर संचालित होने वाले एक फारसी भाषा के मीडिया संस्थान को भेजी थी।
सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद हुई कार्रवाई
Soda Ebrahimi Shamsabadi Sentenced to Death: रिपोर्ट के मुताबिक, शामसाबादी ने जनवरी में प्रदर्शनों के दौरान सरकार की कार्रवाई पर सोशल मीडिया पर स्टेटमेंट दिया था। उन्होंने प्रदर्शनकारियों की मौत और हिंसा को लेकर कई पोस्ट लिखीं। ईरानी सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों पर कार्रवाई के बीच उनकी गिरफ्तारी हुई। शामसाबादी का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 23 फरवरी को सामने आया था। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि अगर एक दिन वह इस दुनिया से चली जाएं तो लोगों को याद रखना चाहिए कि उन्होंने वही रास्ता चुना, जिस पर उन्हें विश्वास था। पोस्ट के साथ काली तस्वीर, कबूतर और लाल गुलाब की तस्वीर थी।
मार्च से जेल में बंद हैं ब्लॉगर
शामसाबादी का पालन-पोषण तेहरान में हुआ और वह बंदर अब्बास में रहती थीं। उन्हें मार्च से बंदर अब्बास जेल में रखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, हिरासत के दौरान उन्हें करीब 20 दिन तक अलग सेल में रखा गया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
ईरान में बढ़ रही मौत की सजाएं
Soda Ebrahimi Shamsabadi Sentenced to Death: गौरतलब है कि, यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब ईरान में सरकार विरोधी गतिविधियों के आरोपों में मौत की सजा दिए जाने के मामले बढ़ रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने कहा है कि ऐसी सजाओं का इस्तेमाल लोगों में डर पैदा करने और असहमति को दबाने के लिए किया जा रहा है। ईरान ह्यूमन राइट्स के अनुसार, जनवरी के प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार किए गए कम से कम 29 लोगों को मार्च के बाद फांसी दी जा चुकी है। वहीं मेरिका के अब्दोर्रहमान बोरोउमंद सेंटर के अनुसार इस साल ईरान में अब तक करीब 950 फांसी की घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं।
Iranian blogger sentenced to death for ‘insulting supreme leader’ https://t.co/BQVydjRFWW pic.twitter.com/h1K6thRR0Q
— New York Post (@nypost) September 12, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
‘ग्लोबल साउथ’ को नियम तय करने वाला बनना होगा: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी
शी चिनफिंग, मोदी की मुलाकात के सकारात्मक नतीजे को लेकर आशावादी : विशेषज्ञ
युवा किताबें पढ़ना चाहते हैं, हमें उन तक किताबें पहुंचानी होंगी: मुख्यमंत्री योगी
काशी में विदेशी पर्यटकों के सामने ‘विकास’ पानी-पानी : अखिलेश यादव
सेबी ने वायदा-विकल्प सौदों के निपटान मूल्य तय करने की पद्धति में बदलाव का प्रस्ताव रख

Facebook


