गुरूवार को बदलेगा इन 4 राशिवालों का भाग्य, विष्णु जी की कृपा से होगी अपार धन की बारिश

Ads

18 July Ka Rashifal : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से

  •  
  • Publish Date - July 17, 2024 / 07:31 PM IST,
    Updated On - July 17, 2024 / 07:31 PM IST

Aaj Ka Rashifal

नई दिल्ली : 18 July Ka Rashifal : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 18 जुलाई, 2024 को गुरुवार है। गुरुवार के दिन विष्णु जी की पूजा-उपासना का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विष्णु जी के पूजन से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी दूर होती हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 18 जुलाई का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहना वाला है।

यह भी पढ़ें : Police-Naxal Encounter : 2 नक्सलियों की मौत, दो जवान गंभीर रूप से घायल, जवानों और नक्सलियों के बीच 4 घंटे से चल रही मुठभेड़ 

इन चार राशिवालों का चमकेगा भाग्य

मेष राशि

18 July Ka Rashifal :  मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी. मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय बढ़ेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय सताएगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। बुरे लोगों से दूर रहें।

वृष राशि

दूर से सुखद सूचना मिल सकती है। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ बढ़ेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मिथुन राशि

18 July Ka Rashifal :  नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा. जोखिम व जमानत के कार्य टालें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। नए मित्र बनेंगे। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बन सकती है। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शुभ समय।

यह भी पढ़ें : No Entry in Mall: धोती पहनना क्या जुर्म हैं?.. गार्ड ने शॉपिंग मॉल में घुसने से रोका, लोगों ने कहा ‘ये देश और संस्कृति का अपमान’, देखें Video

कर्क राशि

पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय भावना में बहकर न करें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। आय बनी रहेगी। थकान महसूस होगी।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp