BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Hanuman Jayanti 2025: 57 साल बाद हनुमान जयंती पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इस शुभ मुहूर्त में पूजा करने से दूर होंगे सारे कष्ट

Hanuman Jayanti 2025: 57 साल बाद हनुमान जयंती पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इस शुभ मुहूर्त में पूजा करने से दूर होंगे सारे कष्ट

Hanuman Jayanti 2025/ Image source: IBC24 File photo

Hanuman Jayanti 2025/ Image source: IBC24 File photo

Bhavna Sahu
Published: 09 Apr 2025 | 12:29 pmModified: 09 Apr 2025 | 12:29 pm
HIGHLIGHTS
  1. 57 साल बाद हनुमान जयंती पर बन रहे पंचग्रही समेत कई शुभ योग
  2. इस साल 12 अप्रैल दिन शनिवार को हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाएगा
  3. हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जन्मोत्सव का पर्व मनाया जाता है

Hanuman Jayanti 2025: हिंदू धर्म में हर तिथि, तीज-त्योहार, ग्रहों के राशि परिवर्तन और जयंती का खास महत्व होता है। रामनवमी के बाद भक्तों को प्रभु श्री राम के दुलारे हनुमान जी की जयंती का बेसर्बी से इंतजार होता है। इस साल 12 अप्रैल दिन शनिवार को हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाएगा। बता दें कि, हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जन्मोत्सव का पर्व मनाया जाता है।  क्योंकि इसी तिथि पर हनुमानजी का जन्म हुआ था। इस बार हनुमान जयंती पर 57 साल बाद ग्रहों का दुर्लभ संयोग बन रहा है। साथ ही इस साल हनुमान जन्मोत्सव पर भद्रा का साया भी रहेगा।

Read More: Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi: इन नियमों के साथ करें ‘श्री हनुमान चालीसा’ का पाठ, हनुमान भक्तों की पूरी होगी मनोकामनाएं

57 साल बाद हनुमान जयंती पर कई शुभ योग 

इस साल हनुमान जयंती पर 57 साल बाद दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। इससे पहले ऐसा शुभ संयोग साल 1968 में बना था। बता दें कि, मीन राशि में ग्रहों का महा संयोग बन रहा है, जिससे पंचग्रही राजयोग का निर्माण हो रहा है। मीन राशि में बुध, शुक्र, शनि,राहु और सूर्य विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही मीन राशि में बुधादित्य, शुक्रादित्य, लक्ष्मी नारायण और मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। कहा जाता है कि, विधि विधान के साथ हनुमानजी की पूजा अर्चना करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और शनि की दशा से भी मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में..

Hanuman Jayanti 2025 : हनुमान जी के तिलक का विशेष महत्त्व होते हुए भी महिलाएं इसे माथे की बजाय गले पर क्यों लगाती हैं? जानिये इसके पीछे की वजह

Hanuman Jayanti 2025 Shubh Muhurat

पंचांग के मुताबिक, चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 12 अप्रैल को भोर 23 बजकर 21 मिनट पर होगा। पूर्णिमा तिथि समाप्त 13 अप्रैल 2025 को सुबह 5 बजकर 51 मिनट पर होगा। हनुमान जन्मोत्सव की पूजा के लिए पहला मुहूर्त 12 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 34 मिनट से सुबह 9 बजकर 12 मिनट तक है। इसके बाद दूसरा मुहूर्त शाम को 6 बजकर 46 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 8 मिनट तक रहेगा।

Read More: Hanuman Chalisa: संकटों से मुक्ति पाने के लिए रोजाना करें श्री हनुमान चालीसा का पाठ, जीवन में आ रही हर बाधा दूर करेंगे बजरंगबली 

Hanuman Jayanti 2025 Puja Vidhi

  • अगर आप हनुमान जन्मोत्सव के शुभ मौके पर व्रत ऱखने जा रहे हैं तो सबसे पहले सुबह ही स्नान-ध्यान कर लें।
  • फिर पूजा स्थान पर आप एक चौकी को रखें और उसपर लाल रंग का साफ वस्त्र बिछाएं।
  • अब चौकी पर हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करें।
  • अब प्रभु को सिंदूर, फूल माला, फल, अक्षत, फूल चढाएं।
  • इसके बाद शुद्ध देसी घी का दीप जलाएं और हनुमान जी के मंत्रों का जाप करें।
  • फिर आप प्रभु को बूंदी या बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
  • अब हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • अंत में आरती करें और पूजा में हुई भूल की क्षमा मांगे।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: इस साल हनुमान जयंती 12 अप्रैल, दिन शनिवार को मनाई जाएगी।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Hanuman Jayanti 2025: Hanuman Jayanti Subh Muhurat, Puja Vidhi or Upay

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm