Holi 2025: भारत की इन जगहों में नहीं मनाया जाता होली का त्योहार, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
Holi 2025: भारत में कुछ ऐसी जगह भी है जहां होली का त्योहार नहीं मनाया जाता। इन जगहों में होली न मानाने के पीछे की वजह भी

Holi 2025/ Image Credit: IBC24
- भारत में कुछ ऐसी जगह भी है जहां होली का त्योहार नहीं मनाया जाता।
- इन जगहों में होली न मानाने के पीछे की वजह भी लोग बतातें हैं
- इस बार 14 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा।
नई दिल्ली: Holi 2025: होली को रंगो का उत्सव कहा जाता है और होली का त्यौहार हर किसी के मन में उमंग भरता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी होली के रंगों में सराबोर होते हैं। लोगों को लगता है कि, देश के हर कोने में होली का त्योहार मनाया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है भारत में कुछ ऐसी जगह भी है जहां होली का त्योहार नहीं मनाया जाता। इन जगहों में होली न मानाने के पीछे की वजह भी लोग बतातें हैं, जो आज हम आपको बताएंगे। इस बार 14 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। इस दौरान कई जगहों पर होली के रंग नहीं दिखाई देते। आज हम आपको उन जगहों और कारणों के बारे में बताएंगे जिसके चलते होली नहीं मनाई जाती।
उत्तराखंड में इन गांवों के लोग नहीं मनाते होली का त्योहार
Holi 2025: सबसे पहले बात उत्तराखंड की। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले दो ऐसे गांव हैं जहां होली नहीं मनाई जाती। ये दोनों गांव खुरजान और क्विली है। दोनों गांवों में 150 से भी अधिक सालों से होली नहीं खेली गई है। इन गांव के लोगों के मानना है कि इनकी कुल देवी को शोर-शराबा पसंद नहीं हैं। यहां के लोग मानते हैं कि अगर ये होली का त्योहार मनाएंगे तो देवी उनसे नाराज हो जाएंगी और इसके कारण गांव में दुख-विपदा आ सकती है।
गुजरात के इस शहर में लोग नहीं मनाते होली
Holi 2025: अब बात करते हैं गुजरात की। वैसे तो गुजरात में हर त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन यहां भी एक ऐसी जगह है जहां होली नहीं मनाई जाती और यह जगह है रामसन। रामसन नाम की इस जगह में 200 से अधिक सालों से होली का त्योहार नहीं मनाया गया है। यहां के लोगों का मानना है कि अपने जीवनकाल के दौरान श्रीराम इस स्थान पर भी आए थे इसलिए इसका नाम रामसन है जिसे रामेश्वर के नाम से भी जाना जाता है। यहां होली न मनाने के पीछे 2 मुख्य कारण हैं। माना जाता है कि 200 साल पहले होलिका दहन के दौरान इस गांव में आग लग गई थी और कई घर जल गए थे जिसके कारण लोगों ने तब से होली मनाना बंद कर दिया। यह भी माना जाता है कि साधु संत इस गांव के लोगों से किसी वजह से नाराज हो गए थे और उन्होंने श्राप दिया था कि अगर इस गांव में होलिका दहन होगा तो पूरे गांव में आग लग जाएगी। तब से यहां के लोगों ने होलिका दहन करना और होली खेलना बंद कर दिया।
झारखंड में इस जगह नहीं मनाई जाती होली
Holi 2025: इस लिस्ट में तीसरा नाम झारखंड का है। झारखंड के दुर्गापुर नामक एक गांव में लगभग 100 सालों से होली नहीं खेली गई है। यहां मान्यता है कि यहां के राजा के बेटे की मृत्यु होली के दिन हो गई थी और उसके अगले साल राजा भी होली के दिन चल बसे। अंतिम सांसे लेते हुए राजा ने गांव के लोगों से कहा कि गांव के लोगों को होली नहीं मनाई चाहिए, इसके बाद से ही इस गांव के लोगों ने होली मनानी बंद कर दी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: नहीं, भारत की कुछ खास जगहों पर होली नहीं मनाई जाती है। उदाहरण के लिए, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के कुछ गांवों और गुजरात के रामसन में होली का त्यौहार नहीं मनाया जाता है।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Holi festival is not celebrated in these places of India, you will be surprised to know the reason
धर्म
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm