नए साल के पहले महीने में इन 3 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पूरे हो जाएंगे सपने
People of these three zodiac signs will do big things in 2023 साल 2023 में बृहस्पति और शनि जैसे मुख्य ग्रह गोचर करने वाले हैं|
People of these three zodiac signs will do big things
People of these three zodiac signs will do big things: नया साल शुरू होने में चंद घंटे बाकी हैं। इसके बाद नये साल की आगाज होगा। कई लोग ये जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि साल 2023 उनके जीवन के लिए कैसा रहने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2023 में बृहस्पति और शनि जैसे मुख्य ग्रह गोचर करने वाले हैं।
इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस दौरान खूब धन लाभ होगा और समााज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. ऐसे में यह कहा जा सकता है कि साल 2023 इन तीन राशियों के लकी साबित होगा।
धनु
नये साल की शुरुआत ही धनु राशि वाले के लिए जबरदस्त रहने वाली है। 17 जनवरी को शनि के गोचर करने से इस राशि के जातकों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। इसके बाद सभी अटके हुए काम बनने लगेंगे। धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबारियों के लिए भी यह साल काफी बेहतर रहने वाला है। इस दौरान पैतृक संपत्ति मिलने के भी योग बन रहे हैं।
मकर
People of these three zodiac signs will do big things: नये साल में शनि मकर राशि के कुंडली के दूसरे भाव में गोचर करेंगे। वहीं, देवगुरु बृहस्पति इस राशि के चतुर्थ भाव में भ्रमण करेंगे। पूरे साल मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी, जिससे हर तरह के सुख के साधनों को प्राप्त कर सकेंगे। नौकरी के लिए भटक रहे युवाओं की इच्छा भी पूरी होगी।
मेष
कर्मफलदाता शनि मेष राशि के कुंडली के 11वें भाव में गोचर करेंगे। इससे आय के नये साधन बनेंगे। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलने से धन, वैभव और हर तरह के सुख की प्राप्ति होगी। जिन लोगों की शादी में देरी हो रही है, ऐसे लोग वैवाहिक बंधन में बधेंगे।

Facebook


