Kaise Hote hai Moolank 4 Ke Log : 4, 13, 22 या 31 को हुआ है जन्म? राहु की कृपा से बदल सकती है आपकी किस्मत, जानिए क्या कहता है अंक ज्योतिष

अंक ज्योतिष के अनुसार 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है, जिस पर राहु का प्रभाव माना जाता है। ऐसे लोग अलग सोच रखने वाले, जोखिम लेने वाले और आधुनिक क्षेत्रों में बड़ी सफलता हासिल करने की क्षमता रखते हैं।

Kaise Hote hai Moolank 4 Ke Log  : 4, 13, 22 या 31 को हुआ है जन्म? राहु की कृपा से बदल सकती है आपकी किस्मत, जानिए क्या कहता है अंक ज्योतिष

Kaise Hote hai Moolank 4 Ke Log

Modified Date: July 19, 2026 / 09:36 am IST
Published Date: July 19, 2026 9:31 am IST
HIGHLIGHTS
  • 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है।
  • मूलांक 4 का स्वामी ग्रह राहु माना जाता है।
  • ये लोग तकनीक, मीडिया, राजनीति और रिसर्च जैसे क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

Kaise Hote hai Moolank 4 Ke Log अंकज्योतिषके अनुसार, किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है। Astrology Tips  इस अंक के स्वामी ग्रह ‘राहु’ हैं। राहु को महत्वाकांक्षा, अचानक होने वाले बदलावों, लीक से हटकर सोच, जोखिम, तकनीक, विदेशी संबंधों, प्रसिद्धि और तीव्र इच्छाओं का कारक माना जाता है। मूलांक 4 के लोग आमतौर पर भीड़ से बिल्कुल अलग होते हैं। वे बने-बनाए नियमों को पसंद नहीं करते और ऐसी राह चुनते हैं जिसे दूसरे आसानी से नहीं समझ पाते। राहु का प्रभाव उनके जीवन में अप्रत्याशित बदलाव लाता है, जो उन्हें शक्तिशाली और प्रभावशाली बनाता है।

मूलांक 4 के लोगों का अप्रत्याशित स्वभाव

मूलांक 4 के लोग स्वभाव से बेहद अप्रत्याशित होते हैं क्योंकि वे स्थापित दिनचर्या से जल्दी ऊब जाते हैं और हमेशा दूसरों से काफी आगे की सोचते हैं। वे करियर, रिश्तों, पैसों या यात्रा से जुड़े फैसले अचानक लेते हैं। उनके ये साहसी फैसले कभी उन्हें बड़ी सफलता दिलाते हैं तो कभी लोगों को असमंजस में डाल देते हैं। राहु इन्हें बड़ी सफलताओं की भूख देता है, जिसके कारण ये छोटी उपलब्धियों से संतुष्ट नहीं होते हैं।

करियर में सफलता और राहु की शक्ति

राहु मूलांक 4 वाले लोगों को आधुनिक और तेजी से बदलते क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की अद्भुत क्षमता देता है। ये लोग तकनीक, मीडिया, डिजिटल वर्क, राजनीति, मार्केटिंग, विदेशी व्यापार, रिसर्च, एविएशन, फिल्मों और सोशल मीडिया जैसे सेक्टर्स में बड़ी ग्रोथ हासिल कर सकते हैं। इनमें आने वाले ट्रेंड्स को पहले ही भांप लेने और लोगों का ध्यान आकर्षित करने का अनोखा हुनर होता है, जो इन्हें एक आधुनिक करियर में बेहद सफल बनाता है।

व्यक्तित्व और स्वभाव की विशेषताएं

मूलांक 4 के लोग बेहद तेजतर्रार, साहसी, अथक, रचनात्मक और व्यावहारिक होते हैं। ये पुरानी विचारधाराओं को चुनौती देने और पुराने सिस्टम पर सवाल उठाने से कभी पीछे नहीं हटते। अपनी बात को निडरता से रखना इनकी बड़ी खूबी होती है। इनका व्यक्तित्व की वजह से लोग इन्हें बेहद पसंद करते हैं या फिर इनके बारे में पूरी तरह गलतफहमी का शिकार हो जाते हैं।

मूलांक 4 की चुनौतियां और कमियां

राहु का प्रभाव जहां इन्हें शक्तियां देता है, वहीं कुछ चुनौतियां भी लाता है। राहु के कारण ये लोग अक्सर बेचैन हो जाते हैं, जिसके चलते ये अत्यधिक सोचने लगते हैं, खतरनाक शॉर्टकट अपनाते हैं या गलत लोगों पर भरोसा कर बैठते हैं।

ये भी पढ़ें

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.