आ गए इन राशि वालों के अच्छे दिन, शनि की वक्री चाल से होंगे मालामाल, नवंबर तक पैसों से भर जाएगी तीजोरी

आ गए इन राशि वालों के अच्छे दिन, शनि की वक्री चाल से होंगे मालामाल! zodiac signs will become rich and money rain with shani dev kripa

आ गए इन राशि वालों के अच्छे दिन, शनि की वक्री चाल से होंगे मालामाल, नवंबर तक पैसों से भर जाएगी तीजोरी

Aaj Ka Rashifal

Modified Date: July 5, 2023 / 07:14 am IST
Published Date: July 5, 2023 7:14 am IST

zodiac signs will become rich and money rain with shani dev kripa न्‍याय के देवता शनि यदि कष्‍ट दें तो जीवन तबाह कर देते हैं, वहीं कृपा करें तो फर्श से अर्श पर पहुंचा देते हैं। शनि की कृपा जातक को राजा जैसा जीवन देती है। कुंडली में शनि शुभ हो तो व्‍यक्ति को अपार धन, दौलत, बड़ा पद, नाम, मान-सम्‍मान मिलता है। चूंकि शनि कर्मों के अनुसार फल देते हैं इसलिए ऐसे काम नहीं करने चाहिए, जो शनि देव को नापसंद हों। इस समय शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में वक्री हैं और 4 नवंबर तक शनि वक्री रहेंगे। शनि की वक्री चाल सभी राशि वालों के जीवन पर बड़ा असर डालेगी, वहीं 3 राशि वालों के लिए शनि की उल्‍टी चाल बहुत लाभ देगी।

Read More: Amit Shah in Raipur Visit: केंद्रीय मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज, बीजेपी नेताओं के साथ होगी बड़ी बैठक 

वक्री शनि देंगे तगड़ा लाभ

zodiac signs will become rich and money rain with shani dev kripa वृष राशि रू शनि का वक्री होना वृष राशि के जातकों के जीवन में अच्छे दिनों की शुरुआत करेगा। आपको नौकरी और व्‍यापार में बहुत लाभ होगा। नौकरी में जो प्रमोशन लंबे समय से रुका हुआ था, वो अब आपको मिल जाएगा। आपकी सैलरी में बहुत बड़ी बढ़ोतरी हो सकती है, जो आपकी सारी आर्थिक समस्‍याएं दूर कर देगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। व्‍यापार में लाभ होगा। आपका आत्‍मविश्‍वास बढ़ेगा। आपके जीवन में किसी की एंट्री हो सकती है।

Read More: यहां दो महीने के लिए लगाया गया धारा 144, किसी भी प्रकार के जुलुस व धरना प्रदर्शन पर रहेगी रोक, जानें क्या है वजह 

तुला राशि रू शनि देव का वक्री होना तुला राशि के जातकों को बहुत शुभ फल देगा। इन लोगों को संतान की ओर से कोई अच्‍छी खबर मिल सकती है। जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। आपको वाहन सुख मिल सकता है। नई प्रापर्टी मिल सकती है। प्रापर्टी में निवेश कर सकते हैं। घर के लिए महंगी खरीदारी कर सकते हैं। लव लाइफ अच्‍छी चलेगी। अचानक कहीं से पैसा मिल सकता है।

Read More: कमल हासन की 233वीं फिल्म गर्दा उड़ा देगी, फैंस बोले – जब टीजर ऐसा है तो फिल्म कैसी होगी… 

मकर राशि रू मकर राशि वालों को शनि की उल्टी चाल जमकर धन लाभ करवा सकती है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। जीवन में सुख-संपन्‍नता बढ़ेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। आप अपनी वाणी की दम पर काम बना लेंगे। लोग आपसे प्रभावित होंगे।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।